Thursday, July 23, 2026
BREAKING
आसियान फोरम की बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा-अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर हमले अस्वीकार्य, आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस जरूरी सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द की, कहा- ट्रायल प्रभावित होने की आशंका नीट मुद्दे पर राज्यसभा में तीखी बहस, नड्डा ने विपक्ष को बताया गैरजिम्मेदार पीएम मोदी के फैसले का स्वागत: पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट्स गठन पर राज्यों ने की सराहना 12.5 टन दशहरी और लंगड़ा आमों का सफल निर्यात, निरंतर कोल्ड चेन के तहत समुद्र के रास्ते से पहुंचा दुबई संसद के मकर द्वार पर विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे NDA सांसद संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने की प्राकृतिक संसाधनों की मूल्य श्रृंखला में न्याय की मांग युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, पेपर लीक मामलों में होगा फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन: पीएम मोदी राजस्थान सरकार ने एनएफएसए का दायरा बढ़ाया, स्वैच्छिक त्याग से जरूरतमंदों तक पहुंची खाद्य सुरक्षा ‘प्रकृति कैफे’ जहां मिलेगा किफायती दामों पर आयुष-प्रेरित पौष्टिक भोजन

राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द की, कहा- ट्रायल प्रभावित होने की आशंका

23 जुलाई, 2026 03:32 PM

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत रद्द कर दी है। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस चरण पर जमानत जारी रहने से मामले की सुनवाई प्रभावित हो सकती है, इसलिए बेल आदेश को निरस्त किया जाना उचित है। जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस पी.बी. वराले की पीठ ने अपने आदेश में कहा कि मामले का ट्रायल जारी है और इस दौरान आरोपी को जमानत पर रहने देने से न्यायिक प्रक्रिया में बाधा आने की आशंका है। अदालत ने स्पष्ट किया कि इसी कारण सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द की जा रही है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए कहा कि यदि अगले छह महीने के भीतर ट्रायल पूरा नहीं होता है, तो सोनम रघुवंशी संबंधित ट्रायल कोर्ट में दोबारा जमानत के लिए आवेदन कर सकती हैं।

साथ ही अदालत ने सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। कोर्ट ने कहा कि निर्धारित अवधि के भीतर उन्हें संबंधित अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करना होगा।
गौरतलब है कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी मुख्य आरोपी हैं और इस मामले की सुनवाई फिलहाल निचली अदालत में जारी है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब उन्हें दो सप्ताह के भीतर सरेंडर करना होगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आसियान फोरम की बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा-अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर हमले अस्वीकार्य, आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस जरूरी

आसियान फोरम की बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा-अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर हमले अस्वीकार्य, आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस जरूरी

नीट मुद्दे पर राज्यसभा में तीखी बहस, नड्डा ने विपक्ष को बताया गैरजिम्मेदार

नीट मुद्दे पर राज्यसभा में तीखी बहस, नड्डा ने विपक्ष को बताया गैरजिम्मेदार

पीएम मोदी के फैसले का स्वागत: पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट्स गठन पर राज्यों ने की सराहना

पीएम मोदी के फैसले का स्वागत: पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट्स गठन पर राज्यों ने की सराहना

संसद के मकर द्वार पर विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे NDA सांसद

संसद के मकर द्वार पर विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे NDA सांसद

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, पेपर लीक मामलों में होगा फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन: पीएम मोदी

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, पेपर लीक मामलों में होगा फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन: पीएम मोदी

राजस्थान सरकार ने एनएफएसए का दायरा बढ़ाया, स्वैच्छिक त्याग से जरूरतमंदों तक पहुंची खाद्य सुरक्षा

राजस्थान सरकार ने एनएफएसए का दायरा बढ़ाया, स्वैच्छिक त्याग से जरूरतमंदों तक पहुंची खाद्य सुरक्षा

‘प्रकृति कैफे’ जहां मिलेगा किफायती दामों पर आयुष-प्रेरित पौष्टिक भोजन

‘प्रकृति कैफे’ जहां मिलेगा किफायती दामों पर आयुष-प्रेरित पौष्टिक भोजन

पीएम मोदी ने सुभाषित किया शेयर: ‘जो पिंड या कण-कण में है, वहीं ब्रह्मांड में है’

पीएम मोदी ने सुभाषित किया शेयर: ‘जो पिंड या कण-कण में है, वहीं ब्रह्मांड में है’

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

एनसीआर में पूरे सप्ताह छाए रहेंगे काले बादल, हल्की बारिश से सुहावना रहेगा मौसम

एनसीआर में पूरे सप्ताह छाए रहेंगे काले बादल, हल्की बारिश से सुहावना रहेगा मौसम