Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; मांगों के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन पंजाब परिवहन विभाग ने डी.एल. और आर.सी. सेवाओं में 99% से अधिक समय पर निपटारा सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा किसानों को अधिक मुनाफे के लिए फसल विविधता अपनाने की अपील पंजाब सरकार द्वारा एस.टी.पी.आई. के साथ समझौता हस्ताक्षरित; मोहाली में 29 करोड़ रुपये से स्थापित किया जाएगा "न्यूरॉन 2.0" इन्क्यूबेशन सेंटर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा मार्च 2022 से जुलाई 2026 तक 1091 दर्ज मामलों में 1138 आरोपी गिरफ्तार पंजाब पुलिस द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के तालमेल से दविंदर बंबीहा गिरोह के तीन गुर्गों को मलेशिया से वापस भारत लाया गया नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय

सीसीएस बैठक : मिडिल ईस्ट तनाव पर हुआ मंथन, प्रभावित भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के निर्देश

02 मार्च, 2026 12:59 PM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 28 फरवरी की रात को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक हुई, जिसमें पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति की समीक्षा की गई। बताया गया कि समिति को 28 फरवरी को ईरान पर हुए हवाई हमलों और उसके बाद बढ़ते तनाव के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें कई खाड़ी देशों में हुए हमले भी शामिल हैं। समिति ने इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। इसके साथ ही सीसीएस ने इस क्षेत्र से होकर यात्रा करने वाले भारतीय यात्रियों और परीक्षा देने वाले छात्रों को हो रही परेशानियों की भी समीक्षा की। साथ ही क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ने वाले व्यापक असर पर भी चर्चा की गई। समिति ने संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद के लिए जरूरी और संभव कदम उठाएं।
सीसीएस ने जल्द से जल्द संघर्ष रोकने और बातचीत व कूटनीति के जरिए समाधान निकालने की जरूरत पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बातचीत की। नेतन्याहू के साथ हुई बातचीत की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए फोन पर बात हुई। हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया। भारत शत्रुता की शीघ्र समाप्ति की आवश्यकता को दोहराता है।"
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौजूदा हालातों को लेकर रविवार को ही संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी बात की। एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने हमलों में हुई जानमाल की हानि पर अपनी संवेदना व्यक्त की और यूएई के लिए भारत के दृढ़ समर्थन को दोहराया।

उन्होंने आगे कहा, "हमने यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हम तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम