Thursday, August 13, 2026
BREAKING
एस.आई.आर. 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: अनिंदिता मित्रा, सीईओ पंजाब पंजाब ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य सुधारों को दी नई गति ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ एआई, ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक के माध्यम से पंजाब को भारत का रोड सेफ्टी हब बनाएगी भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में देशभक्ति की नई लहर संसद का मानसून सत्र समाप्त, दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित Monsoon Session: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, हंगामे के बीच कई अहम बिल हुए पास सीमाएं राज्यों को बांट सकती हैं, दिलों को नहीं: हिमंता बिस्वा सरमा Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में लिया हिस्सा, अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

राष्ट्रीय

सीमाएं राज्यों को बांट सकती हैं, दिलों को नहीं: हिमंता बिस्वा सरमा

13 अगस्त, 2026 07:13 PM

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच ऐसा रिश्ता है जो उनकी अंतरराज्यीय सीमाओं से कहीं आगे का है। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें बातचीत और आपसी समझ से सीमा से जुड़े बाकी मतभेदों को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम सरमा ने कहा कि असम और अरुणाचल प्रदेश के लोगों के बीच पीढ़ियों से करीबी रिश्ते रहे हैं। उन्होंने दोनों राज्यों के बीच के रिश्ते को प्यार, स्नेह और आपसी सम्मान पर आधारित बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच एक ऐसा बंधन है जो सीमाओं से कहीं आगे है। पीढ़ियों से हमारे लोग प्यार, स्नेह और आपसी सम्मान के साथ भाई-बहन की तरह रह रहे हैं।” सरमा ने कहा कि हाल के वर्षों में पूर्वोत्तर के इन पड़ोसी राज्यों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को सुलझाने में काफी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मतभेदों को दोनों सरकारों के बीच बातचीत और दोस्ती के जरिए सुलझा लिया गया है।

उन्होंने कहा, “अब सिर्फ 52 गांव बचे हैं और दोनों सरकारें विवाद को पूरी तरह से सुलझाने के लिए इसी भावना के साथ बातचीत जारी रखेंगी।” असम के मुख्यमंत्री ने अंतरराज्यीय सीमा के दोनों ओर रहने वाले लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की और जोर दिया कि इस विवाद का असर दोनों राज्यों के लोगों के बीच पारंपरिक रूप से करीबी रिश्तों पर नहीं पड़ना चाहिए।

सीएम सरमा ने कहा, “मैं असम और अरुणाचल के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करता हूं। सीमाएं भले ही हमारे राज्यों को तय करती हों, लेकिन वे हमारे दिलों को कभी नहीं बांट सकतीं।” असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा विवाद पूर्वोत्तर में लंबे समय से चले आ रहे अंतर्राज्यीय सीमा मुद्दों में से एक है। हालांकि, दोनों राज्यों ने हाल के वर्षों में संस्थागत तंत्र और बातचीत के जरिए मतभेदों को सुलझाने की कोशिशें तेज कर दी हैं।

सरकारों का मानना है कि सीमावर्ती इलाकों में स्थायी शांति सुनिश्चित करने और सीमा के दोनों ओर रहने वाले समुदायों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को बनाए रखने के लिए टकराव के बजाय बातचीत से समाधान निकालना जरूरी है। सीएम सरमा द्वारा हाल में दिए बयान असम सरकार की उस प्राथमिकता को स्पष्ट करती है जिसमें असहमति वाले बाकी मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत पर जोर दिया गया है।

साथ ही, उन्होंने सीमावर्ती जिलों के लोगों से ऐसी गतिविधियों या बयानों से बचने की अपील की है ,जिनसे शांति का माहौल बिगड़ सकता है। मुख्यमंत्री की यह अपील ऐसे समय में आई है जब दोनों पड़ोसी राज्य अपने सीमा विवादों के व्यापक और आपसी सहमति वाले समाधान तक पहुंचने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में देशभक्ति की नई लहर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में देशभक्ति की नई लहर

संसद का मानसून सत्र समाप्त, दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

संसद का मानसून सत्र समाप्त, दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Monsoon Session: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, हंगामे के बीच कई अहम बिल हुए पास

Monsoon Session: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, हंगामे के बीच कई अहम बिल हुए पास

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में लिया हिस्सा, अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में लिया हिस्सा, अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

15 August : स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा और सख्त, लाल किला-राजघाट के रास्ते बंद, बॉर्डर सील

15 August : स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा और सख्त, लाल किला-राजघाट के रास्ते बंद, बॉर्डर सील

भरत भूषण तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और एक परिजन को नौकरी देगी सरकार: सीएम सम्राट चौधरी

भरत भूषण तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और एक परिजन को नौकरी देगी सरकार: सीएम सम्राट चौधरी

लेह में भूकंप के तेज झटके, 5.5 रही तीव्रता, 10 किलोमीटर की गहराई पर था केंद्र

लेह में भूकंप के तेज झटके, 5.5 रही तीव्रता, 10 किलोमीटर की गहराई पर था केंद्र

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

प्रतिकूल परिस्थितियों को अनुकूल बनाने वाला ही सफलता हासिल करता है: पीएम मोदी

प्रतिकूल परिस्थितियों को अनुकूल बनाने वाला ही सफलता हासिल करता है: पीएम मोदी

2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए निष्पक्ष व्यापार और सर्कुलर इकोनॉमी अपनाने की जरूरत: पीयूष गोयल

2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए निष्पक्ष व्यापार और सर्कुलर इकोनॉमी अपनाने की जरूरत: पीयूष गोयल