Saturday, August 01, 2026
BREAKING
हरियाणा के खिलाड़ियों का विश्व स्तर पर खेलों में बजा है डंका- विपुल गोयल नशे के खिलाफ हर युवा बने बदलाव का वाहक, दस लोगों को नशामुक्ति अभियान से जोड़े - राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष महिलाओं को आरक्षण देने के मुद्दे पर सरकार की मंशा और तैयारी दोनों पर गंभीर सवाल- राव नरेंद्र सिंह अरविंद केजरीवाल ने ई-20 ईंधन के मुद्दे पर 4 अगस्त को पीएम मोदी के आवास तक मार्च निकालने की घोषणा की अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किए जाएंगे 150 राजकीय विद्यालयों के नए भवन-सीएम नायब सिंह सैनी हार्ट अटैक, स्ट्रोक और सड़क हादसों के मरीजों को मिलेगा त्वरित जीवनरक्षक उपचार - आरती सिंह राव भगवंत मान 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' की सम्मान राशि करेंगे जारी, 35.5 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगा पैसा नशा तस्करी एवं संगठित आपराधिक गठजोड़ का एक गुर्गा अमृतसर में गिरफ्तार; 20 किलो हेरोइन बरामद नवांशहर में जन्मी 27 सप्ताह की बच्ची ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत मिली 50 दिनों की विशेष एनआईसीयू देखभाल के बाद मौत को दी मात भगवंत मान सरकार प्राइवेट स्कूलों की फीस को स्थायी रूप से विनियमित करने के लिए मानसून सत्र के दौरान विधान सभा में लाएगी बिल

राष्ट्रीय

सीबीआई का अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल पर बड़ा एक्शन, ईपीएफओ के 1,816 करोड़ रुपए के निवेश घोटाले में दर्ज किया एफआईआर

01 अगस्त, 2026 07:37 PM

नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड, उसके पूर्व चेयरमैन अनिल अंबानी, अज्ञात सरकारी अधिकारियों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 1,816.22 करोड़ रुपए के कथित ईपीएफओ निवेश घोटाले में एफआईआर दर्ज की है।

एजेंसी का आरोप है कि आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और भ्रष्टाचार से जुड़े अपराधों के जरिए 1,007.55 करोड़ रुपए का गलत नुकसान पहुंचाया गया, जबकि इस पर 808.67 करोड़ रुपए की ब्याज देनदारी भी जुड़ गई।

सीबीआई के अनुसार, यह एफआईआर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत आने वाले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 2013 और 2014 के दौरान रिलायंस कैपिटल लिमिटेड ने सिक्योर्ड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) जारी किए थे, जिनमें ईपीएफओ ने चार पोर्टफोलियो मैनेजरों, जिनमें रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड भी शामिल थी, के माध्यम से 2,500 करोड़ रुपए का निवेश किया था।

इन एनसीडी की परिपक्वता (मेच्योरिटी) 2023 और 2024 में होनी थी। हालांकि, शिकायत के अनुसार आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी लेनदेन किए और निवेश की गई राशि का दुरुपयोग तथा दूसरी जगह डायवर्ट किया। इसके कारण रिलायंस कैपिटल एनसीडी का भुगतान (रिडेम्शन) नहीं कर सकी, जिससे ईपीएफओ को कुल 1,816.22 करोड़ रुपए का कथित नुकसान हुआ।

सीबीआई ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका की पहचान की जाएगी, जिनमें सरकारी अधिकारी और निजी व्यक्ति दोनों शामिल हैं।

साथ ही कथित आपराधिक साजिश की जांच की जाएगी और निवेश की गई राशि आखिर कहां खर्च की गई, इसका भी पता लगाया जाएगा।

जांच एजेंसी ने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले भी वह रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम), रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल), रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) और रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड (आरटीएल) के खिलाफ विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की शिकायतों के आधार पर सात एफआईआर दर्ज कर चुकी है।

सीबीआई अब तक रिलायंस एडीए समूह से जुड़े मामलों में चार आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल कर चुकी है और सात आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

एजेंसी ने कहा कि ये सभी मामले अभी जांच के दायरे में हैं और इनकी निगरानी सुप्रीम कोर्ट कर रहा है। सीबीआई ने कहा कि वह इन मामलों की तेज, निष्पक्ष और व्यापक जांच के लिए प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अरविंद केजरीवाल ने ई-20 ईंधन के मुद्दे पर 4 अगस्त को पीएम मोदी के आवास तक मार्च निकालने की घोषणा की

अरविंद केजरीवाल ने ई-20 ईंधन के मुद्दे पर 4 अगस्त को पीएम मोदी के आवास तक मार्च निकालने की घोषणा की

लखनऊ में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का प्रदर्शन, पप्पू यादव के बयान के विरोध में पुतला फूंका

लखनऊ में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का प्रदर्शन, पप्पू यादव के बयान के विरोध में पुतला फूंका

एफएसएसएआई का स्विट्ज फूड्स पर बड़ा एक्शन, फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस सस्पेंड

एफएसएसएआई का स्विट्ज फूड्स पर बड़ा एक्शन, फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस सस्पेंड

'समुद्र मंथन' योजना से भारत को कच्चे तेल और गैस के आयात पर दीर्घकालिक निर्भरता घटाने में मिलेगी मदद: सरकार

'समुद्र मंथन' योजना से भारत को कच्चे तेल और गैस के आयात पर दीर्घकालिक निर्भरता घटाने में मिलेगी मदद: सरकार

प्रयागराज में 8 अगस्त को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार के मुद्दों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

प्रयागराज में 8 अगस्त को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार के मुद्दों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

कंगना रनौत के बयान पर विरोध तेज, लखनऊ में FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचीं महिला कांग्रेस नेता

कंगना रनौत के बयान पर विरोध तेज, लखनऊ में FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचीं महिला कांग्रेस नेता

पूरा कर्नाटक आपके साथ खड़ा है, हम मिलकर काम करेंगे; पीएम मोदी से क्या बोले डीके शिवकुमार

पूरा कर्नाटक आपके साथ खड़ा है, हम मिलकर काम करेंगे; पीएम मोदी से क्या बोले डीके शिवकुमार

कुलगाम में प्रवासी मजदूरों का हत्यारा कौन? लश्कर कमांडर और उसके शागिर्द पर संदेह; क्या पता चला

कुलगाम में प्रवासी मजदूरों का हत्यारा कौन? लश्कर कमांडर और उसके शागिर्द पर संदेह; क्या पता चला

यूपी: सीएम योगी के शहर में राप्ती नदी के किनारे बनेगा रिवर फ्रंट, DDU के सामने फूड स्ट्रीट हब

यूपी: सीएम योगी के शहर में राप्ती नदी के किनारे बनेगा रिवर फ्रंट, DDU के सामने फूड स्ट्रीट हब

यूपी पुलिस के लिए अब वीकेंड ट्रेनिंग टारगेट, शनिवार-रविवार को होगा ये काम

यूपी पुलिस के लिए अब वीकेंड ट्रेनिंग टारगेट, शनिवार-रविवार को होगा ये काम