Sunday, August 16, 2026
BREAKING
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला? वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी ‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं CM नायब सिंह सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अटल जी के विचार सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे’

दुनिया

सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की तेज कार्रवाई ने एक बड़े हमले को रोक दिया: अमेरिकी अधिकारी

28 अप्रैल, 2026 10:22 AM

वाशिंगटन : अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि यूएस सीक्रेट सर्विस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तेजी से की गई कार्रवाई के कारण व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में एक बड़ा हमला होने से बच गया। सभी एजेंसियों ने मिलकर तुरंत कार्रवाई की और कुछ ही पलों में हमलावर को काबू कर लिया।

कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने पत्रकारों से कहा, “कानून प्रवर्तन एजेंसियों की बहादुरी और पेशेवर तरीके की वजह से इस भयानक घटना को रोका जा सका।” उन्होंने बताया कि एजेंट्स ने तुरंत संदिग्ध को पकड़ लिया।

यह घटना 25 अप्रैल को वॉशिंगटन हिल्टन होटल में हुई, जहां राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और कई वरिष्ठ अधिकारी इस वार्षिक कार्यक्रम में शामिल थे।

जांच के अनुसार, रात करीब 8:40 बजे संदिग्ध होटल के टेरेस स्तर पर बने सुरक्षा चेकपॉइंट पर पहुंचा, जो बॉलरूम के ऊपर की मंजिल पर था। चेकपॉइंट से गुजरते समय गोली चलने की आवाज आई। एक सीक्रेट सर्विस अधिकारी के सीने में गोली लगी, लेकिन उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई।

उस अधिकारी ने जवाबी फायरिंग की। अधिकारियों के मुताबिक, उसने कई गोलियां चलाईं, जिससे हमलावर जमीन पर गिर गया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ब्लैंच ने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह प्रशिक्षण और तय नियमों के अनुसार हुई। उन्होंने कहा, “कानून प्रवर्तन एजेंसियां असफल नहीं हुईं, बल्कि उन्होंने वही किया जिसके लिए उन्हें ट्रेनिंग दी गई है।”

एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने बताया कि एजेंट्स ने मौके पर तेजी से काम किया। पटेल ने बताया कि एफबीआई ने मोबाइल कमांड सेंटर, सबूत जुटाने वाली टीमें और स्वाट यूनिट्स तैनात की थी। साथ ही कई राज्यों, जैसे कैलिफोर्निया और कनेक्टिकट में तलाशी और पूछताछ भी की गई।

घटनास्थल से इकट्ठा किए गए सबूतों, जिनमें बंदूकें और कारतूस के खोखे शामिल थे, को जांच के लिए क्वांटिको स्थित एफबीआई की प्रयोगशालाओं में भेज दिया गया। जांचकर्ता संदिग्ध के होटल के कमरे में भी गए और वहां से मामले से जुड़े अहम दस्तावेज़ और सामान बरामद किए। इसी दौरान, एजेंटों ने इस कार्यक्रम में शामिल लगभग 2,000 लोगों में से कुछ गवाहों से भी पूछताछ की।

पटेल ने घायल अधिकारी की तारीफ करते हुए कहा कि “उन्होंने एक बड़े हमले को और ज्यादा खतरनाक होने से रोक दिया।” उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा बलों ने देश की रक्षा की।

अधिकारियों ने बताया कि इस पूरी कार्रवाई में सीक्रेट सर्विस, एफबीआई, होमलैंड सिक्योरिटी विभाग और मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने मिलकर काम किया।

ब्लैंच ने कहा कि जांच अभी भी जारी है और अपुष्ट खबरों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, “कुछ बातें सही हैं, कुछ गलत… सही समय पर हम खुद जानकारी देंगे।” साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अगर उनके पास कोई जानकारी हो, तो जांच एजेंसियों के साथ साझा करें, ताकि पूरी घटना को सही तरीके से समझा जा सके।

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर एक बड़ा वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें नेता, पत्रकार और कई प्रसिद्ध लोग शामिल होते हैं, इसलिए यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाते हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’