Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, बोले-हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता

29 जुलाई, 2026 03:53 PM

गोरखपुर : यूपी के गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व संबंधी धार्मिक एवं आनुष्ठानिक कार्यक्रमों की व्यस्तता के बावजूद जनता दर्शन आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों की शिकायतों को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ लेते हुए उनका त्वरित एवं संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बुधवार को गुरु पूर्णिमा पूजन के बाद गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर कुर्सियों पर बैठे फरियादियों के बीच स्वयं पहुंचकर उन्होंने एक-एक व्यक्ति की समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी भी जरूरतमंद को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है और सभी मामलों का समयबद्ध समाधान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए और उसकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी भी मरीज का उपचार नहीं रुकेगा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित मरीजों के इलाज का इस्टीमेट शीघ्र तैयार कर शासन को भेजा जाए ताकि आर्थिक सहायता की राशि समय पर जारी की जा सके।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। जनता दर्शन के दौरान कुछ महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ भी पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेहपूर्वक दुलार किया, उन्हें चॉकलेट भेंट की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जनता दर्शन में प्राप्त सभी शिकायतों का गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी