Saturday, August 01, 2026
BREAKING
प्रयागराज में 8 अगस्त को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार के मुद्दों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन कंगना रनौत के बयान पर विरोध तेज, लखनऊ में FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचीं महिला कांग्रेस नेता जेन-जी प्रोटेस्ट पर तनुश्री दत्ता बोलीं-देश की लीडरशिप को काम करने दीजिए, राष्ट्रीय सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 अगस्त को होगा रिलीज़; मेकर्स ने जारी किया दिलचस्प नया पोस्टर मानसून में क्यों बढ़ रहे हैं फ्लू के मामले? एम्स के डॉक्टर ने बताए लक्षण और बचाव के उपाय बच्चों की बातचीत का पैटर्न बताता है भविष्य में कैसी रहेगी उनकी मेंटल हेल्थ, नए शोध में खुलासा पूरा कर्नाटक आपके साथ खड़ा है, हम मिलकर काम करेंगे; पीएम मोदी से क्या बोले डीके शिवकुमार कुलगाम में प्रवासी मजदूरों का हत्यारा कौन? लश्कर कमांडर और उसके शागिर्द पर संदेह; क्या पता चला यूपी: सीएम योगी के शहर में राप्ती नदी के किनारे बनेगा रिवर फ्रंट, DDU के सामने फूड स्ट्रीट हब यूपी पुलिस के लिए अब वीकेंड ट्रेनिंग टारगेट, शनिवार-रविवार को होगा ये काम

राष्ट्रीय

सीएम उमर अब्दुल्ला ने की घोषणा, कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए मजदूरों के परिवारों को 10-10 लाख का मुआवजा

01 अगस्त, 2026 05:38 PM

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम जिले के केल्लम गांव में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। इसके साथ पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा की है।

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम के देवसर इलाके में दो बाहरी मजदूरों की बर्बर हत्या की कड़ी निंदा की है। इसके साथ ही कहा, “हम पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति और साहस मिले। कमजोर लोगों को निशाना बनाना पूरी तरह से अमानवीय कृत्य है जिसकी कड़ी से कड़ी निंदा की जानी चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने मारे गए लोगों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 लाख मुआवजा राशि देने की घोषणा की। यह राशि जिला प्रशासन की ओर से दी जाने वाली 6-6 लाख की तत्काल सहायता के अलावा होगी। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुश्किल समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

शुक्रवार शाम को आतंकवादियों ने केल्लम गांव में ईंट भट्ठे के दो मजदूरों पर करीब से गोली चलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायल मजदूरों को अनंतनाग शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दीपक रात्रे (24) ने दम तोड़ दिया, जबकि डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल बोपिंदर (28) को विशेष उपचार के लिए एसकेआईएमएस रेफर कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि बोपिंदर को शुक्रवार देर शाम अनंतनाग शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज से श्रीनगर शहर के सौरा स्थित सुपर स्पेशियलिटी शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) में गंभीर हालत में स्थानांतरित किया गया था। इलाज के दौरान शनिवारसुबह बोपिंदर की मौत हो गई।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा था, “कुलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत हो गई। मैंने डीजीपी नलिन प्रभात और सुरक्षा के शीर्ष अधिकारियों से बात की। मैं इस कायरतापूर्ण हरकत की कड़ी निंदा करता हूं। मैंने सुरक्षा बलों को अपने ऑपरेशन तेज़ करने और आतंकवादियों को खत्म करने का निर्देश दिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और दोषियों को सजा दिलाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ के एक और घायल मजदूर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा हूं। जम्मू-कश्मीर प्रशासन और पूरा देश इन परिवारों के साथ खड़ा है।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रयागराज में 8 अगस्त को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार के मुद्दों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

प्रयागराज में 8 अगस्त को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार के मुद्दों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

कंगना रनौत के बयान पर विरोध तेज, लखनऊ में FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचीं महिला कांग्रेस नेता

कंगना रनौत के बयान पर विरोध तेज, लखनऊ में FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचीं महिला कांग्रेस नेता

पूरा कर्नाटक आपके साथ खड़ा है, हम मिलकर काम करेंगे; पीएम मोदी से क्या बोले डीके शिवकुमार

पूरा कर्नाटक आपके साथ खड़ा है, हम मिलकर काम करेंगे; पीएम मोदी से क्या बोले डीके शिवकुमार

कुलगाम में प्रवासी मजदूरों का हत्यारा कौन? लश्कर कमांडर और उसके शागिर्द पर संदेह; क्या पता चला

कुलगाम में प्रवासी मजदूरों का हत्यारा कौन? लश्कर कमांडर और उसके शागिर्द पर संदेह; क्या पता चला

यूपी: सीएम योगी के शहर में राप्ती नदी के किनारे बनेगा रिवर फ्रंट, DDU के सामने फूड स्ट्रीट हब

यूपी: सीएम योगी के शहर में राप्ती नदी के किनारे बनेगा रिवर फ्रंट, DDU के सामने फूड स्ट्रीट हब

यूपी पुलिस के लिए अब वीकेंड ट्रेनिंग टारगेट, शनिवार-रविवार को होगा ये काम

यूपी पुलिस के लिए अब वीकेंड ट्रेनिंग टारगेट, शनिवार-रविवार को होगा ये काम

केंद्र ने राज्यों को जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपए, पूंजीगत खर्च और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

केंद्र ने राज्यों को जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपए, पूंजीगत खर्च और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

चुनाव आयोग ने ओडिशा में एसआईआर की समयसीमा बढ़ाई, 19 अगस्त तक करा सकेंगे दावे और आपत्तियां

चुनाव आयोग ने ओडिशा में एसआईआर की समयसीमा बढ़ाई, 19 अगस्त तक करा सकेंगे दावे और आपत्तियां

हमारी सरकार का मंत्र है, इन्वेस्टमेंट से रोजगार : आंध्रप्रदेश में बोले पीएम मोदी

हमारी सरकार का मंत्र है, इन्वेस्टमेंट से रोजगार : आंध्रप्रदेश में बोले पीएम मोदी

गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित

गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित