Monday, June 08, 2026
BREAKING
मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय है : डा. अर्चना गुप्ता ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में 30 लाख की लागत से बने ‘एस्पिरेशनल टॉयलेट’ का मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन यूरिया-एनपीके के दाम बढ़ाकर खेती-किसानी को बर्बाद करने पर तुली बीजेपी : भूपेंद्र हुड्डा श्रद्धालु तीर्थ स्थानों से अपने भीतर लेकर लौटता है नई ऊर्जा, प्रेरणा व चेतना : मुख्यमंत्री सैनी सीपीए सम्मेलन में पहुंचे देशभर के दिग्गज, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने किया सम्मान हरियाणवी गायक पेप्सी शर्मा का निधन, राष्ट्रीय लोक दल ने जताया दुख श्रम मंत्री अनिल विज का नई श्रम संहिताओं पर सुझाव, पूरे देश में लागू हों एक समान नियम सिरसा के दमकल विभाग में कर्मचारियों और संसाधनों की कमी चिंताजनक : कुमारी सैलजा सत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है: नायब सिंह सैनी मशोबरा में खुला प्रदेश का पहला महिला नशा मुक्ति केंद्र, टांडा अस्पताल में खोला जाएगा दूसरा केंद्र

हरियाणा

सिरसा के दमकल विभाग में कर्मचारियों और संसाधनों की कमी चिंताजनक : कुमारी सैलजा

08 जून, 2026 09:11 PM

सिरसा : सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने सिरसा जिले के दमकल विभाग में कर्मचारियों और संसाधनों की भारी कमी पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं और ऐसे समय में दमकल विभाग को पूरी क्षमता के साथ तैयार रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कुमारी सैलजा ने कहा कि समाचारों के अनुसार जिले में दमकल विभाग के लगभग 40 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं, जबकि कई फायर ब्रिगेड वाहन भी अनुपयोगी या कंडम स्थिति में पहुंच चुके हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण मौजूदा स्टाफ पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ रहा है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर राहत और बचाव कार्य प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।

सांसद ने कहा कि सिरसा एक कृषि प्रधान जिला है, जहां फसल कटाई और गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में भी आगजनी की घटनाएं लोगों के जीवन और संपत्ति के लिए गंभीर खतरा बनती हैं। ऐसी स्थिति में दमकल विभाग को पर्याप्त जनशक्ति, आधुनिक उपकरण और सुचारू संसाधन उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है।
कुमारी सैलजा ने राज्य सरकार से मांग की कि दमकल विभाग में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की प्रक्रिया शुरू की जाए, पुराने और खराब हो चुके वाहनों को बदला जाए तथा विभाग को आधुनिक तकनीक और आवश्यक संसाधनों से सशक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।

सांसद ने कहा कि सरकार को केवल आपदा के बाद प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले से तैयारी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि आग जैसी घटनाओं में जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। दमकल विभाग की मजबूती सीधे तौर पर नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी हुई है और इस दिशा में त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
डिंग के दक्षिणी बाइपास की मांग को लेकर सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर एनएच-9 पर प्रस्तावित अंडरपास के स्थान पर बाइपास निर्माण कराने का आग्रह किया है।

सांसद ने पत्र में कहा है कि डिंग रोड पंजाब, बठिंडा रिफाइनरी तथा अन्य औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। बाजार क्षेत्र में सड़क की चौड़ाई सीमित होने के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
उन्होंने सुझाव दिया कि प्रस्तावित अंडरपास के बजाय डिंग क्षेत्र में दक्षिणी बाइपास का निर्माण किया जाए, जिससे भारी वाहनों का आवागमन बाजार क्षेत्र से बाहर हो सके, यातायात जाम की समस्या का स्थायी समाधान मिले, सड़क सुरक्षा बेहतर हो तथा स्थानीय व्यापार और आमजन को भी राहत मिल सके। सांसद ने मंत्रालय से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय है : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय है : डा. अर्चना गुप्ता

ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में 30 लाख की लागत से बने ‘एस्पिरेशनल टॉयलेट’ का मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन

ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में 30 लाख की लागत से बने ‘एस्पिरेशनल टॉयलेट’ का मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन

यूरिया-एनपीके के दाम बढ़ाकर खेती-किसानी को बर्बाद करने पर तुली बीजेपी : भूपेंद्र हुड्डा

यूरिया-एनपीके के दाम बढ़ाकर खेती-किसानी को बर्बाद करने पर तुली बीजेपी : भूपेंद्र हुड्डा

श्रद्धालु तीर्थ स्थानों से अपने भीतर लेकर लौटता है नई ऊर्जा, प्रेरणा व चेतना : मुख्यमंत्री सैनी

श्रद्धालु तीर्थ स्थानों से अपने भीतर लेकर लौटता है नई ऊर्जा, प्रेरणा व चेतना : मुख्यमंत्री सैनी

सीपीए सम्मेलन में पहुंचे देशभर के दिग्गज, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने किया सम्मान

सीपीए सम्मेलन में पहुंचे देशभर के दिग्गज, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने किया सम्मान

हरियाणवी गायक पेप्सी शर्मा का निधन, राष्ट्रीय लोक दल ने जताया दुख

हरियाणवी गायक पेप्सी शर्मा का निधन, राष्ट्रीय लोक दल ने जताया दुख

श्रम मंत्री अनिल विज का नई श्रम संहिताओं पर सुझाव, पूरे देश में लागू हों एक समान नियम

श्रम मंत्री अनिल विज का नई श्रम संहिताओं पर सुझाव, पूरे देश में लागू हों एक समान नियम

सत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है: नायब सिंह सैनी

सत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है: नायब सिंह सैनी

देवघर की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्भुत तथा शिवमय वातावरण में मन को मिलने वाली शांति अलौकिक है: डा. अर्चना गुप्ता

देवघर की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्भुत तथा शिवमय वातावरण में मन को मिलने वाली शांति अलौकिक है: डा. अर्चना गुप्ता

घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता का बिगड़ा बजट : राव नरेंद्र सिंह

घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता का बिगड़ा बजट : राव नरेंद्र सिंह