Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

सिद्धू मूसेवाला केस पर बात करते हुए भड़के दिलजीत दोसांझ:कहा- ये 100 % सरकार की नालायकी है, मां-बाप पर क्या बीतती होगी

06 दिसंबर, 2022 12:23 PM

सिद्धू मूसेवाला केस पर बात करते हुए पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड एक्टर दिलसीत दोसांझ का पारा चढ़ गया है। उन्होंने कहा है कि सिद्धू मूसेवाला के साथ जो घटना हुई है वो सीधे तौर पर सरकार की विफलता है। दिलजीत का कहना है कि जो भी हुआ वो पॉलिटिक्स है और पॉलिटिक्स बड़ी गंदी चीज है। दिलजीत ने कहा है कि जिसका बेटा मर जाता है उसके मां-बाप पर क्या बीतती होगी इसकी कल्पना करनी भी मुश्किल है साथ ही ये भी कहा है कि ऐसी ट्रेजेडी दोबारा किसी के साथ न हो।

पॉलिटिक्स बहुत गंदी चीज होती है-दिलजीत

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले पर खुलकर बात की है। उन्होंने इस दौरान सरकार को आड़े हाथ लेते हुए् कहा- "ये 100% सरकार की नालायकी है। ये पॉलिटिक्स है और पॉलिटिक्स बहुत गंदी है। हम किसी को मारने के लिए पैदा नहीं हुए हैं लेकिन ये सब शुरू से होते आया है। कलाकारों को पहले भी मारा गया है, मुझे भी शुरुआत में काफी समस्याएं आती थी। लोगों को लगने लगता है कि ये इंसान इतना आगे क्यों बढ़ रहा है लेकिन इन सब में किसी की जान ले लेना सही नहीं है। ये सब सरकार की गलती है।"

बच्चा मर जाए तो मां-बाप पर क्या बीतती होगी

दिलजीत ने आगे कहा- "सभी मेहनत करके आगे बढ़ते हैं, मैं अपने अनुभव के आधार पर कह सकता हूं कि एक कलाकार कभी किसी के साथ गलत नहीं कर सकता। मुझे ये सब बातें समझ नहीं आती। दो लोगों के बीच में क्या ही मसला हो सकता है। कोई किसी को क्यों मारना चाहेगा। ये बहुत दुखी करने वाली बात है। सोचो किसी का सिर्फ एक बच्चा हो और वो मर जाए तो उसके मां-बाप पर क्या बीतती होगी। हम इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।"

हत्या के एक दिन पहले सरकार ने वापस ले ली थी सुरक्षा

सिद्धू मूसेवाला उन 424 लोगों में शामिल थे जिनकी सिक्योरिटी को पंजाब सरकार द्वारा वापस ले लिया गया था। सिक्योरिटी छिनने के एक दिन बाद ही 29 मई को मानसा के एक गांव में गोली मारकर मूसेवाला की हत्या हो गई थी। इसलिए इसमें राजनीति की भी आशंका जताई गई थी। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर गोल्डी बराड़ ने ली थी। अभी हाल ही में गोल्डी बराड़ को अमेरिका के कैलिफोर्निया से हिरासत में लिया गया है।

दिलजीत के रिसेंट प्रोजेक्ट

बात दिलजीत के वर्कफ्रंट की करें तो वो उन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म 'जोगी' में देखा गया था, जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद दिल्ली में सिख समुदाय के दर्द पर बेस्ड थी। इसके अलावा वो कुछ पंजाबी फिल्मों में भी नजर आए थे। डू यू नो गाने से दिलजीत दोसांझ को काफी ज्यादा लोकप्रियता मिली थी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...