Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव • Bilaspur: चीनी की जमाखोरी पर लगेगा अंकुश, कुल ​इतना स्टॉक रख सकेंगे थोक व्यापारी • Himachal: अब मिनटों में तय होगा शिमला से रामपुर-किन्नौर का सफर, CM सुक्खू ने शुरू की हैलीकॉप्टर सेवा

हरियाणा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

21 अक्टूबर, 2026 09:34 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने आज यहां चरखी दादरी और भिवानी जिलों में सिंचाई से जुड़ी समस्याओं, जारी परियोजनाओं तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री ने एलडब्ल्यूएस एवं वाईडब्ल्यूएस सर्कल, भिवानी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक में वन संबंधी स्वीकृतियों, पानी की चोरी रोकने, भूमि की अलाइनमेंट (संरेखण) तथा अतिक्रमण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लंबित स्वीकृतियों और अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी न हो और परियोजनाओं का क्रियान्वयन सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सके।


श्रुति चौधरी ने पिछले तीन वर्षों के दौरान किए गए बाढ़ सुरक्षा एवं रखरखाव कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने इन कार्यों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए भविष्य के लिए बेहतर योजना तैयार करने पर जोर दिया, ताकि बाढ़ सुरक्षा से संबंधित कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन हो और सिंचाई ढांचे का प्रभावी रखरखाव सुनिश्चित किया जा सके।


बैठक में लोहारू, भिवानी, तोशाम, बवानी खेड़ा और बाढड़ा विधानसभा क्षेत्रों में सिंचाई से संबंधित लंबित समस्याओं, चल रही परियोजनाओं तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए तथा स्वीकृत एवं चल रही परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।


सिंचाई मंत्री ने कहा कि सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करना, जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना तथा किसानों को सिंचाई संबंधी समस्याओं से राहत दिलाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजनाओं की नियमित निगरानी करें और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दें।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज