Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव • Bilaspur: चीनी की जमाखोरी पर लगेगा अंकुश, कुल ​इतना स्टॉक रख सकेंगे थोक व्यापारी • Himachal: अब मिनटों में तय होगा शिमला से रामपुर-किन्नौर का सफर, CM सुक्खू ने शुरू की हैलीकॉप्टर सेवा

हरियाणा

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

21 अक्टूबर, 2026 09:32 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने गुरुग्राम व नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का सामानांतर लाइसेंस व बिजली कर्मचारियों द्वारा इसका विरोध करने के प्रश्न पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि "वह स्वयं बिजली निजीकरण के खिलाफ हैं और इसीलिए उनके विभाग ने हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आगे पूरी दृढ़ता से इसका विरोध किया था जोकि लिखित में है और इससे संबंधित दस्तावेज कोई भी हासिल कर सकता है कि हमने क्या कहा था"। उन्होंने कहा कि "विनियामक आयोग ने फैसला दे दिया है और उसकी आगे हम अपील करेंगे, हम आखिरी सिरे तक पूरी तरह से जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने कर्मचारी नेताओं को तीन बजे अपने दफ्तर में बैठक के लिए बुलाया है। उन्होंने पहले भी बैठकर कर्मचारियों के साथ बात की थी, अब यदि कोई बेहतर समाधान होगा तो वह बताया जाए और हम उसे मानेंगे" । विज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


विपक्ष के सवाल कि भाजपा बताए कि एसआईआर में कितने घुसपैठियों की पहचान हुई, के सवाल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि "यह सवाल चुनाव आयोग से पूछे, भाजपा थोड़े मतदाता सूची बनाती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष तो बिल्कुल भटक गया है, चुनाव आयोग मतदाता सूची बनाता है उसे ठीक करने का मौका देता है"।


उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अब किसी की मृत्यु हो जाए या शादी हो जाए तो नाम न कटवाए, कोई बाहर से आ गया तो नाम न जोड़े जबकि ये चुनाव आयोग को दोष देते रहे। कानून में जब भी रिवजन होती है उसके बाद एक माह दिया जाता है। ये पार्टियां जो बोल रही है इसका मतलब इनके पास कार्यकर्ता नहीं है या ये निकम्मे है, नहीं तो कार्यकर्ता घर-घर जाकर बताते है कि नई वोट बन रही है, ये 23 साल बाद हो रहा है, तब से अब तक कितनों की मृत्यु हो चुकी है, कई वोट कट चुकी यह चुनाव आयोग का काम है।


उन्होंने कहा कि कईयों की शादी हो गई, कई कर्मचारी तबादला कर जा चुके हैं। एक आदमी की एक वोट हो यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है। ये जो लोग है जिन्होंने खुद ठीक काम नहीं किए वह दूसरों को ठीक काम करता देख नहीं सकते।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज