Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

खेल

सात ओवर के बाद भी गेंदबाजी करना चाहते थे सिराज, कप्तान रोहित शर्मा ने किया खुलासा

18 सितंबर, 2023 04:49 PM

कोलंबो। एशिया कप में भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण से खासे संतुष्ट कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि श्रीलंका के छह विकेट झटकने से उत्साहित मोहम्मद सिराज लगातार सात ओवर फेंकने के बाद और गेंदबाजी करना चाहते थे मगर ट्रेनर की सलाह पर उनके स्पेल को सीमित करना पड़ा। एशिया कप फाइनल में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद रोहत ने अपने तेज गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। सिराज रविवार अच्छे फॉर्म में थे और उन्होंने अपने कातिलाना गेंदबाज़ी से केवल 16 गेंदों में पांच विकेट लेकर श्रीलंका के शीर्ष क्रम के बालेबाज़ों को ध्वस्त कर दिया।

रोहित शर्मा ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “ उसने उस स्पैल में सात ओवर फेंके और मुझे ट्रेनर से संदेश मिला कि हमें उसे अब रोकना होगा। वह गेंदबाजी करने के लिए काफी बेताब था। उन्होंने सात ओवर फेंके, जो काफी है। सिराज की स्थिति त्रिवेन्द्रम में श्रीलंका के खिलाफ भी ऐसी ही थी और उन्होंने लगातार 8-9 ओवर फेंके थे। सिराज ने जिस तरह गेंदबाजी की वह देखना बहुत सुखद था।” सिराज के अलावा जसप्रित बुमरा ने शुरुआती ओवर में विकेट लेकर श्रीलंका को झटका दिया वहीं हार्दिक पंड्या, ने 14 गेंदों में तीन विकेट लेकर श्रीलंका की पारी को जल्दी समाप्त कर दिया। तेज गेंदबाजों की सराहना करते हुए रोहित ने कहा कि उन्हें तेज गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से काफी संतुष्टि मिली।

उन्होंने कहा, “ जब मैं तेज गेंदबाजों को इस तरह का प्रदर्शन करते हुए देखता हूं तो मुझे बहुत संतुष्टि मिलती है। सभी कप्तान तेज गेंदबाजी पर बहुत गर्व करते हैं, और मैं भी अलग नहीं हूं। हमारे पास तेज गेंदबाजों का एक शानदार समूह है। उन सभी के पास अलग-अलग कौशल और विविधताएं हैं, कोई तेज गेंदबाजी कर सकता है, कोई गेंद को स्विंग करा सकता है, कोई अच्छा उछाल प्राप्त कर सकता है। जब आपको ये सभी पहलू एक टीम में मिलते हैं, तो यह आपकी टीम के लिए अच्छा साबित होता है।”

फाइनल के दिन तेज गेंदबाज ही सुर्खियों में रहे, लेकिन 11.44 की औसत से नौ विकेट लेकर टूर्नामेंट का अंत करने वाले कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। रोहित ने कहा, “कुलदीप ने दबाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने सुपर फोर मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की और छोटा स्कोर बनाने के बावजूद जीत हासिल की। पिछले दो साल से उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है।” भारत अब विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला में उतरेगा और अगर वह वहां श्रृंखला जीतता है तो उसके पास तीनों प्रारूपों में आईसीसी पुरुष टीम रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने का मौका होगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ