Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

साड़ी के बंडल के नीचे छिपे मिले ममता बनर्जी के नेता, कट मनी लेने का आरोप; अरेस्ट

08 जून, 2026 10:10 AM

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार लगातार ऐक्शन में है। हावड़ा से ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गिरफ्तारी के डर से वह साड़ियों के ढेर के नीचे छिपा नजर आ रहा है। साड़ी के बंडल के नीचे छिपे मिले ममता बनर्जी के नेता, कट मनी लेने का आरोप; अरेस्ट Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की हालत खराब हो रही है। एक के बाद एक नेता पुराने आरोपों में धरे जा रहे हैं। राज्य की शुभेंदु अधिकारी सरकार गलत काम करने वाले लोगों के ऊपर कहर बनकर टूट रही है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के हावड़ा टीएमसी नेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेता पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए साड़ियों के बंड़ल के नीचे छिपता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि बाद में पुलिस वहां से बंडल हटाती है और उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद सामने आई रिपोर्ट्स में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान टीएमसी नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती के रूप में हुई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चक्रवर्ती के ऊपर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से कमीशन (स्थानीय भाषा में कट मनी) लेने का आरोप है। आरोप है कि पहले टीएमसी सरकार में अच्छी पकड़ होने की वजह से चक्रवर्ती पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। लेकिन जब शुभेंदु अधिकारी की सरकार आई तो स्थानीय महिलाओं ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की। इसके बाद पुलिस उसके घर पर तलाशी के लिए पहुंची। इसी दौरान पुलिस से बचने के लिए चक्रवर्ती साड़ियों के ढेर के नीचे छिप गया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

ममता बनर्जी सरकार पर कटमनी के आरोप
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के ऊपर राज्य में कट मनी चलाने का आरोप पहले भी लगते रहे हैं। अब, राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद लगातार टीएमसी नेताओं पर ऐक्शन हो रहा है। स्थानीय लोग भी खुलकर सामने आ रहे हैं। हावड़ा जिले की इस घटना के भाजपा ने इसे तृणमूल कांग्रेस की कट मनी पॉलिसी का अंत बताया। तो वहीं दूसरी तरफ टीएमसी की तरफ से अभी तक इस पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

बता दें, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस ने करीब 15 साल सत्ता का सुख भोगा है। 4 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के पहले ममता बनर्जी देश की सबसे ताकतवर नेताओं में से एक गिनी जाती थीं, जिनकी पार्टी के पास राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को चुनौती देने की ताकत थी। लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का किला ध्वस्त हो चुका है। इतना ही नहीं वह अपनी पार्टी से भी पकड़ खोती हुई नजर आ रही हैं। टीएमसी के लगभग सभी विधायक अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, जबकि सांसद भी ऐसे संकेत दे रहे हैं कि जल्दी ही वह भी ममता के सामने अपनी मांगें रख सकते हैं।4 मई के बाद ममता बनर्जी के लिए सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कभी इंडिया गठबंधन को खुले आम छोड़कर जाने वाली ममता बनर्जी अब उसी की बैठक के लिए दिल्ली में मौजूद हैं। साथ में उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी भी हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह