Sunday, July 05, 2026
BREAKING
कोहली-रोहित और अभिषेक जो नहीं कर पाएं, वो कारनामा वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू मैच में 2 छक्के लगाकर कर दिखाया साप्ताहिक राशिफल 6-12 जुलाई 2026: जुलाई के दूसरे सप्ताह में किस राशि को होगा लाभ, किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें हरियाणा के रेवाड़ी में सोनम रघुवंशी जैसा कांड, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी का आएगा IPO, ओलेक्ट्रा से है तगड़ा कनेक्शन मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना

राष्ट्रीय

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने 'लौह पुरुष' के योगदान को याद किया

31 अक्टूबर, 2025 07:36 PM

नई दिल्ली : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर पूरा देश 'लौह पुरुष' को याद कर रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समेत कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर देशवासियों से एकजुट होकर एक सशक्त, समरस और श्रेष्ठ भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आग्रह किया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। सरदार पटेल एक महान देशभक्त, दूरदर्शी नेता और राष्ट्र-निर्माता थे, जिन्होंने अपने अटूट संकल्प, अदम्य साहस और कुशल नेतृत्व से देश के एकीकरण का ऐतिहासिक कार्य किया। उनकी कर्मनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।"

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा, "सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर, मैं भारत के उस लौह पुरुष को नमन करता हूं, जिनके अटूट दृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता ने एक विविध राष्ट्र को एक लोकतांत्रिक गणराज्य में एकीकृत किया। राष्ट्र निर्माण, रियासतों के एकीकरण और राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता में उनका अमूल्य नेतृत्व प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।"

उपराष्ट्रपति ने आगे कहा, "सरदार पटेल की देशभक्ति, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की विरासत भारत की प्रगति और लचीलेपन का मार्गदर्शन करती रहती है। आइए, हम एकता और अखंडता के उनके आदर्शों को बनाए रखने के लिए फिर से प्रतिबद्ध हों।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रीय एकता, अखंडता और किसानों के सशक्तीकरण के प्रतीक लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का उनकी जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से वंदन करता हूं। सरदार साहब ने रियासतों का एकीकरण कर देश की एकता और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाया और किसानों, पिछड़ों और वंचितों को सहकारिता से जोड़कर देश को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर किया।"

उन्होंने आगे लिखा, "उनका दृढ़ विश्वास था कि देश के विकास की धुरी किसानों की समृद्धि में निहित है। वे आजीवन किसानों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहे। सरदार साहब ने जिस न्यायप्रधान और एकता के सूत्र में बंधे राष्ट्र का निर्माण किया, उसकी रक्षा करना हर एक राष्ट्रभक्त का दायित्व है।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, "भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि, जिसे 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने न सिर्फ अलग-अलग क्षेत्रों को, बल्कि भारत की आत्मा को भी एकजुट किया और हमारी राष्ट्रीय एकता और शक्ति की नींव रखी। उनकी दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमें एक मजबूत, अधिक एकजुट और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करती रहती है।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च