Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

सरकार के काम पर मुहर लगाएगी जनता, CM बोले, विस चुनावों में जीत का पैमाना होगी डेढ़ साल की परफार्मेंस

22 मई, 2026 08:33 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में जीत का पैमाना सरकार की डेढ़ वर्ष की परफार्मेंंस होगी। सरकार अच्छा काम करेगी। सरकार के मंत्रिमंडल पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा। अच्छा काम करने के बाद हम जनता के बीच जाएंगे। मुख्यमंत्री शिमला लौटने के उपरांत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा 47 में से 16 शहरी निकायों में ही जीत पाई है। जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार इन चुनावों में जीतकर आए हैं। सीएम ने विपक्षी दल पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि लोग भाजपा को क्यों वोट डाले। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल आपदा के प्रभावित परिवारों को केंद्र से एक बीघा जमीन और दिल्ली जाकर 1500 करोड़ नहीं दिला सकते। आरडीजी और मनरेगा बंद कर दी। फिर लोग भाजपा को क्यों वोट डाले।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को वोट डाल रही है, क्योंकि ओल्ड पेंशन स्कीम देने के साथ-साथ गुणात्मक शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार कर रहे है। उन्होंने कहा कि जो चुनाव पार्टी चिन्ह पर होगा, उसको हम पार्टी का मेंडेट बोलेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को हम लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लड़ रहे है। हालांकि उन्होंने शहरी निकायों के चुनाव परिणाम को शुभ संकेत भी बताया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले पंचायत चुनाव में जिला परिषद पर 10 जगह भाजपा थी, लेकिन विधानसभा चुनाव में जनता ने हमें समर्थन दिया।


पूर्व प्रधानमंत्री ने युवाओं को बनाया लोकतंत्र का हिस्सा
मुख्यमंत्री सुखविंदर संह सुक्खू ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने युवा सोच को मजबूत किया। उन्होंने देश के युवाओं और महिलाओं को अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चाहते थे कि लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी हो, इसके लिए उन्होंने मतदान की आयु सीमा को 21 से कम कर 18 किया। वहीं उन्होंने कहा कि पहली मर्तबा देश में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण पूर्व प्रधानमंत्री की विचार की देन है।


कांग्रेस ने जीता चुनाव
मुख्यमंत्री ने शहरी निकायों के घोषित परिणाम पर कहा कि चंबा, जिला के तीन निकायों पर कांग्रेस समर्थित जीते है। कांगड़ा के सभी छह निकाय चुनाव में जीत दर्ज की है। मंडी में सुंदरनगर और जोगिंद्रनगर को छोड़ कर नेरचौक, रिवालसर और करसोग में कांग्रेस समर्थित को विजय मिली है। 31 मई को चार नगर निगमों के परिणाम आने के बाद जनता को सब पता चल जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना