Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

सम्राट चौधरी मुजफ्फरपुर को 288 करोड़ रुपये की 109 योजनाओं की देंगे सौगात, सहयोग शिविर में भी जाएंगे CM

02 जून, 2026 01:28 PM

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को मुजफ्फरपुर दौरे पर रहेंगे। यहां मुख्यमंत्री मोतीपुर के गोसाईपुर में आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 12 स्टॉलों का अवलोकन करेंगे व जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। सहयोग शिविर के माध्यम से आमलोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने, लाभ पहुंचाने तथा शिकायतों के त्वरित निवारण की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 288.16 करोड़ रुपये की लागत वाली 109 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।


जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर तक कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचने तथा सौंपे गए दायित्वों का पूरी जवाबदेही के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।


परसौनीनाथ पंचायत के गोसाईपुर में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी पूरी कर ली गई है। हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई, मंच निर्माण और बैठने की व्यवस्था को सोमवार को अंतिम रूप दिया जा चुका है।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गोसाइपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्यालय पहुंचेंगे, जहां सहयोग शिविर का निरीक्षण करेंगे। शिविर में पहुंच कर विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल और प्रदर्शनी का जायजा लेंगे।


इन स्टॉलों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। संभावना है कि मुख्यमंत्री अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और जमीनी स्तर पर उनके क्रियान्वयन को लेकर भी जानकारी लेंगे। संभावना है कि मुख्यमंत्री अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और जमीनी स्तर पर उनके क्रियान्वयन को लेकर भी जानकारी लेंगे। डीएम सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारियों ने सोमवार को स्थल का निरीक्षण किया।


शेखपुरा भी जाएंगे सीएम सम्राट चौधरी
सीएम सम्राट चौधरी मुजफ्फरपुर के अलावा शेखपुरा भी जाएंगे। सीएम सम्राट चौधरी यहां विष्णु धाम जाएंगे। सम्राट चौधरी के विष्णु धाम आगमन को लेकर यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वो सभी प्रकार के वाहनों को पार्किंग में ही लगाएं। पुलिस जवानों को हिदायत दी गई है कि अगर वो सेल्फी लेते यहां ड्यूटी छोड़ कर मोबाइल चलाते नजर आएंगे तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी