Wednesday, September 09, 2026
BREAKING
राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान जारी कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर देश ने वीर सपूत को नमन किया, राष्ट्रसेवा के उनके जज्बे को किया याद दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, 11 से 14 सितंबर तक बारिश के आसार पीएम मोदी ने शेयर किया नया सुभाषित, विद्या को बताया सुशासन जैसी हृदय-प्रिय शक्ति Asha Forever: दिवंगत गायिका की 93वीं जयंती पर ए आर रहमान द्वारा तैयार गीत जारी सत्य निकेतन हादसा : पीजी ऑपरेटर समेत अब तक पांच गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस अमेरिका ने 27 ईरानी एयरलाइंस पर प्रतिबंध लगाए, तीसरे देश की कंपनियों को भी निशाना बनाया राहुल गांधी ने गुलजार सिंह की मौत को लेकर पंजाब सरकार पर साधा निशाना, कहा-'दिख रहा खराब पैटर्न' कोयला कंपनियों के लिए पहली सीएसआर रूपरेखा लॉन्च, 1,050 से अधिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट पूरे रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश में भारत, दोनों देशों के संपर्क में दिल्ली: विदेश मंत्रालय

राष्ट्रीय

सत्य निकेतन हादसा : पीजी ऑपरेटर समेत अब तक पांच गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

09 सितंबर, 2026 02:40 PM

नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की कि पीजी ऑपरेटर सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पुलिस रिमांड के दौरान महेश ने बताया कि उसने बिल्डिंग को अगस्त 2025 से दो बिजनेस पार्टनर शुभम त्यागी और सुधांशु को लीज पर दिया था। इसके बाद ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। इससे पहले पुलिस ने पूछताछ में भवन के मालिक हरिराम बंसल के बेटे महेश बंसल ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने अगस्त 2025 से भवन को दो व्यापारिक साझेदारों शुभम त्यागी और सुधांशु को पट्टे पर दिया था।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, शुभम त्यागी और सुधांशु किराए पर ली गई संपत्ति को 'हॉस्टल डेज' नाम से पीजी (पेइंग गेस्ट अकोमोडेशन) के रूप में चला रहे थे। वहीं, दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में गिरफ्तार मकान मालिक के बेटे महेश को बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। महेश की पुलिस कस्टडी बुधवार को खत्म हो रही है।

कोर्ट ने सोमवार को महेश को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था। वहीं, उर्मिला और हरिराम को मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, पूछताछ में महेश ने बताया कि वह अपने माता-पिता (उर्मिला और हरिराम) की ओर से इमारत के रखरखाव का काम देखता था। उन्होंने अगस्त 2025 में यह इमारत पीजी ऑपरेटर 'हॉस्टल डेज' को लीज पर दी थी।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कासगंज से उस लेबर कॉन्ट्रैक्टर को गिरफ्तार किया है, जो उस इमारत के बेसमेंट में मरम्मत का काम देख रहा था। पुलिस ने बताया कि लेबर कॉन्ट्रैक्टर को कासगंज से पकड़ा गया।
पुलिस ने बताया कि लेबर कॉन्ट्रैक्टर से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि जिस दिन इमारत गिरी, उस दिन बेसमेंट के फर्श की मरम्मत की जा रही थी, क्योंकि पिछले आठ-दस दिनों से बारिश के मौसम में वहां कचरा जमा हो रहा था। साथ ही, कमर्शियल इस्तेमाल के लिए जगह बढ़ाने के मकसद से इमारत के ग्राउंड फ्लोर की भी मरम्मत की जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि 'हॉस्टल डेज' नामक यह पांच मंजिला इमारत लड़कों के पीजी के तौर पर चल रही थी और रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे जब यह घटना हुई, तब वहां कई छात्र मौजूद थे। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान जारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान जारी

कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर देश ने वीर सपूत को नमन किया, राष्ट्रसेवा के उनके जज्बे को किया याद

कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर देश ने वीर सपूत को नमन किया, राष्ट्रसेवा के उनके जज्बे को किया याद

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, 11 से 14 सितंबर तक बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, 11 से 14 सितंबर तक बारिश के आसार

पीएम मोदी ने शेयर किया नया सुभाषित, विद्या को बताया सुशासन जैसी हृदय-प्रिय शक्ति

पीएम मोदी ने शेयर किया नया सुभाषित, विद्या को बताया सुशासन जैसी हृदय-प्रिय शक्ति

राहुल गांधी ने गुलजार सिंह की मौत को लेकर पंजाब सरकार पर साधा निशाना, कहा-'दिख रहा खराब पैटर्न'

राहुल गांधी ने गुलजार सिंह की मौत को लेकर पंजाब सरकार पर साधा निशाना, कहा-'दिख रहा खराब पैटर्न'

कोयला कंपनियों के लिए पहली सीएसआर रूपरेखा लॉन्च, 1,050 से अधिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट पूरे

कोयला कंपनियों के लिए पहली सीएसआर रूपरेखा लॉन्च, 1,050 से अधिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट पूरे

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश में भारत, दोनों देशों के संपर्क में दिल्ली: विदेश मंत्रालय

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश में भारत, दोनों देशों के संपर्क में दिल्ली: विदेश मंत्रालय

20 साल बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था का नया शक्ति केंद्र बन रहा BRICS

20 साल बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था का नया शक्ति केंद्र बन रहा BRICS

बढ़ते कैंसर के मामलों के बीच इलाज की सुविधाओं का विस्तार जरूरी: डॉ. जितेंद्र सिंह

बढ़ते कैंसर के मामलों के बीच इलाज की सुविधाओं का विस्तार जरूरी: डॉ. जितेंद्र सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का श्रीलंका दौरा, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर होगा संवाद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का श्रीलंका दौरा, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर होगा संवाद