Friday, July 31, 2026
BREAKING
रेलवे में जूनियर इंजीनियर सहित 4,098 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया 'आपका समर्पण और दृढ़ संकल्प तारीफ के काबिल है', पीएम मोदी ने मेडल जीतने पर सीमा-लवप्रीत को दी बधाई इटली के पूर्व कप्तान और एसी मिलान के दिग्गज खिलाड़ी फ्रेंको बरेसी का निधन, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस सीमा कालीरमन: चार साल के बेटे की जिम्मेदारी, पीएचडी की पढ़ाई के साथ पति से ली कोचिंग और देश को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद 'आपकी कामयाबी पर हर भारतीय को गर्व है', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेडल जीतने पर लवप्रीत-सीमा को दी बधाई संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने हाउस हेल्प को बचाने का किया दावा, खारघर में महिला को बंधक बनाए जाने का आरोप जैकी भगनानी ने भांजी दिवियाना के बर्थडे पर लिखा खास नोट, कहा- 'हर कदम पर साथ दूंगा' '100 फीसदी ऑस्कर लायक है रामायण', नीतीश भारद्वाज ने की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी: पर्दे पर ऐसा जादू, जिसने बना दिया एक यादगार दौर

राष्ट्रीय

संसद ने एक ऐसा विधेयक पारित कर दिया है, जो हमारी परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाता है : पीएम मोदी

31 जुलाई, 2026 02:11 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद द्वारा एक विधेयक के पारित होने की सराहना की और कहा कि यह हमारी परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाता है। पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपनी एक वीडियो पोस्ट जारी की हैं। वीडियो संदेश के जरिए उन्होंने देश के युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक के खिलाफ सरकार के कड़े रुख को दोहराते हुए कहा कि अब पेपर माफिया और पेपर लीक करने वाली गैंग को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा-टास्क फोर्स का गठन किया गया है और फास्ट-ट्रैक व्यवस्था बनाई जा रही है उन्होंने कहा, “विश्वस्तरीय परीक्षा पद्धति बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार कदम उठा रही हैं। इसके लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है और फास्ट-ट्रैक व्यवस्था बनाई जा रही है। राज्यों के सुझावों को भी इसमें शामिल किया जा रहा है। पिछले कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार इस प्रकार की पेपर लीक की परेशानी झेल रही है। बच्चों के भविष्य के लिए भी इस कारण संकट पैदा हो रहा है।”

पीएम मोदी ने कहा- देशभर में शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, “इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए अब देशभर में शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है। इसमें केंद्र और सभी राज्य सरकारों की भूमिका अहम है।” पीएम मोदी ने तकनीक के अधिक से अधिक उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल जरूरी है।

कठोर कानून, प्रावधानों वाले इस बिल को पास कर दिया गया है सरकार के कदमों की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद में इस संबंध में एक सख्त बिल (एंटी-पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026) लाया गया था। उन्होंने कहा, “जैसा मैंने आपसे वादा किया था, दो दिन संसद के दोनों सदनों में माननीय सांसदों ने विस्तारपूर्वक इस पर चर्चा की है, और इस कठोर कानून, प्रावधानों वाले इस बिल को पास कर दिया है।”

पीएम मोदी ने युवाओं से ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने में साथ देने की अपील की पीएम मोदी ने कहा कि इस बिल के पास होने के साथ ही विश्वस्तरीय परीक्षा पद्धति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य पूरा हुआ है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि काम यहीं नहीं रुकेगा। आगे भी परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे। उन्होंने युवाओं से ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने में साथ देने की अपील की।
उन्होंने कहा, “हम ऐसी परिस्थितियों को लंबे समय तक नहीं चलने देंगे। इस विश्वास के साथ हम ‘विकसित भारत’ के सपने को पूर्ण करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलें।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

रेलवे में जूनियर इंजीनियर सहित 4,098 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

रेलवे में जूनियर इंजीनियर सहित 4,098 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

अच्छे लोगों के साथ काम करो, हार्डी संधू की इस सलाह ने बदला रेवती महुरकर का नजरिया

अच्छे लोगों के साथ काम करो, हार्डी संधू की इस सलाह ने बदला रेवती महुरकर का नजरिया

बिहार के 25 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा, येलो अलर्ट जारी

बिहार के 25 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा, येलो अलर्ट जारी

विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा सोमवार तक के लिए स्थगित, कृषि मंत्री ने कहा- विपक्ष कर रहा सड़क छाप राजनीति

विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा सोमवार तक के लिए स्थगित, कृषि मंत्री ने कहा- विपक्ष कर रहा सड़क छाप राजनीति

भारत की पहली फ्लाइट-प्रूवन सैटेलाइट बैटरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया ‘शानदार’, कहा- आयात पर कम होगी निर्भरता

भारत की पहली फ्लाइट-प्रूवन सैटेलाइट बैटरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया ‘शानदार’, कहा- आयात पर कम होगी निर्भरता

पीएम मोदी 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का दौरा करेंगे, 17,900 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

पीएम मोदी 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का दौरा करेंगे, 17,900 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

टोल प्लाजा पर मिलेगी वर्ल्ड-क्लास पब्लिक टॉयलेट सुविधाएं, देशव्यापी पहल शुरू

टोल प्लाजा पर मिलेगी वर्ल्ड-क्लास पब्लिक टॉयलेट सुविधाएं, देशव्यापी पहल शुरू

दिल्ली में आज विद्या वाहिनी योजना का आगाज़, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 3,000 छात्राओं को देंगी मुफ्त साइकिलें

दिल्ली में आज विद्या वाहिनी योजना का आगाज़, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 3,000 छात्राओं को देंगी मुफ्त साइकिलें

पीएम मोदी ने शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर किया नमन, बोले- ‘उनकी जीवनगाथा हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी’

पीएम मोदी ने शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर किया नमन, बोले- ‘उनकी जीवनगाथा हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी’

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, ऊर्जा, खाद और भारतीयों की सुरक्षा पर फोकस

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, ऊर्जा, खाद और भारतीयों की सुरक्षा पर फोकस