Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों पर संघर्ष ही हरियाणा में परिवर्तन का आधार बनेगा : संजय दत्त टिक्करताल को मनाली की तर्ज पर पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित : नायब सिंह सैनी मानसून की पहली वर्षा से सिरसा सहित हरियाणा के अनेक शहरों की बदहाली पर जनता में रोष दिल्ली मार्च की तैयारी : शंभू बॉर्डर पर जुटने लगे भारी संख्या में किसान, पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा सख्त पंजाबः आतंकी साजिश का पर्दाफाश, आईडी और खतरनाक हथियारों के साथ 17 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली कूच को रोकने के लिए पुलिस ने सील की सीमाएं, किसान बोले-'टकराव नहीं, संवाद चाहते हैं' गुरदासपुर में बारिश बनी मुसीबत! रावी का जलस्तर बढ़ा, आधा दर्जन गांवों का टूटा संपर्क अमृतसर में एक ही दिन में 40 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, इलाके में भगदड़ 'हर बार नई डॉक्यूमेंट्री, किरदार वही केवल चेहरे बदलते हैं'... कांग्रेस के धरने पर अनिल विज का तीखा वार Haryana : राई हल्के में JJP को बड़ा झटका; प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत आंतिल खेवड़ा सैकड़ों साथियों के साथ INLD में शामिल

राष्ट्रीय

'संसद चलो' मार्च में उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन, कनॉट प्लेस और पार्लियामेंट स्ट्रीट थानों में एफआईआर दर्ज

21 जुलाई, 2026 12:24 PM

नई दिल्ल : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'संसद चलो' मार्च के दौरान भड़की हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रदर्शन के दौरान पथराव, पुलिसकर्मियों पर हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने कनॉट प्लेस और पार्लियामेंट स्ट्रीट थानों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। कनॉट प्लेस थाने में अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली पुलिस की जांच अब मुख्य रूप से वीडियो फुटेज पर केंद्रित है। पुलिस के पास मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किए गए वीडियो, सीसीटीवी, ड्रोन कैमरों और पुलिस के बॉडी कैमरों की 250 से अधिक फुटेज उपलब्ध हैं। इन वीडियो के आधार पर हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उपद्रवियों में किसी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है या नहीं। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि हिंसा में शामिल लोग पूर्व नियोजित तरीके से जंतर-मंतर पहुंचे थे या नहीं। जांच एजेंसियां इस पहलू की भी पड़ताल कर रही हैं कि नई दिल्ली में हुई हिंसा से पहले किसी व्हाट्सऐप या टेलीग्राम समूह के जरिए लोगों को उकसाने या संगठित करने की कोशिश की गई थी या नहीं।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सोमवार को कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल स्थित रीगल सिनेमा के पास प्रदर्शन हिंसक हो गया। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। इसके अलावा जनपथ इलाके में कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान स्थिति लगातार बिगड़ती गई। प्रदर्शनकारियों को कई बार चेतावनी दी गई और कानूनी निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने वहां से हटने से इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने लागू निषेधाज्ञा का जानबूझकर उल्लंघन किया और हिंसक रवैया अपनाया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और अन्य वस्तुओं से भी हमला किया। उन्होंने पुलिस बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया, पुलिस और अन्य सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की तथा सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि इस हिंसा से कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया।

पुलिस के अनुसार, हिंसा में 118 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान घायल हुए हैं। घायलों में स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस, जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। कई महिला पुलिसकर्मी भी घायल हुई हैं।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब तक करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा WTO में 21 और 23 जुलाई को आयोजित होगी

भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा WTO में 21 और 23 जुलाई को आयोजित होगी

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का जोर, 21-22 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का जोर, 21-22 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी

पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन पर दी बधाई

पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन पर दी बधाई

पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, लिखा- एकाग्रता और संकल्प हमारे स्नायुतंत्र की भांति है

पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, लिखा- एकाग्रता और संकल्प हमारे स्नायुतंत्र की भांति है

एस. जयशंकर और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री की अहम वार्ता, व्यापार-निवेश सहयोग को मिलेगी नई गति

एस. जयशंकर और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री की अहम वार्ता, व्यापार-निवेश सहयोग को मिलेगी नई गति

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बेनिन के राजदूत से की मुलाकात, चुनाव प्रबंधन सहयोग पर चर्चा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बेनिन के राजदूत से की मुलाकात, चुनाव प्रबंधन सहयोग पर चर्चा

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बर्नहैम को दी बधाई, भारत-ब्रिटेन व्यापक साझेदारी को और गहरा करने पर दिया जोर

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बर्नहैम को दी बधाई, भारत-ब्रिटेन व्यापक साझेदारी को और गहरा करने पर दिया जोर

राष्ट्रपति मुर्मु अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में पहुंची उत्तरी मैसेडोनिया

राष्ट्रपति मुर्मु अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में पहुंची उत्तरी मैसेडोनिया

ग्रेटर नोएडा में सरिया से भरा ट्रक नाले में पलटा, चालक की दर्दनाक मौ*त, दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

ग्रेटर नोएडा में सरिया से भरा ट्रक नाले में पलटा, चालक की दर्दनाक मौ*त, दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

दिल्ली में आज किसानों की महारैली को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई प्रमुख मार्गों पर लग सकते हैं प्रतिबंध

दिल्ली में आज किसानों की महारैली को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई प्रमुख मार्गों पर लग सकते हैं प्रतिबंध