Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा WTO में 21 और 23 जुलाई को आयोजित होगी दिल्ली-एनसीआर में मानसून का जोर, 21-22 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन पर दी बधाई पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, लिखा- एकाग्रता और संकल्प हमारे स्नायुतंत्र की भांति है एस. जयशंकर और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री की अहम वार्ता, व्यापार-निवेश सहयोग को मिलेगी नई गति मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बेनिन के राजदूत से की मुलाकात, चुनाव प्रबंधन सहयोग पर चर्चा चाइना ओपन 2026 में पीवी सिंधु के नेतृत्व में उतरेगा भारत बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, पैट कमिंस की वापसी 'आदर्श बाल विद्यालय' में पिता का किरदार निभाने से घबराए नवीन कस्तूरिया, बताया- 'आसान नहीं था' 'द केरल स्टोरी' के बाद विवादित विषयों से जुड़ना करियर की रणनीति नहीं : अदा शर्मा

राष्ट्रीय

संसद के मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी की नसीहत, ‘शांत चित्त और मजबूत तर्क ही लोकतंत्र की ताकत’

20 जुलाई, 2026 02:56 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले कहा कि जहां तथ्य और तर्क होते हैं, वहां तूफान और व्यवधान के लिए कोई स्थान नहीं होता। उन्होंने कहा कि यदि पक्ष के पास मजबूत तथ्य और ठोस तर्क हों, तो शांत और संयमित तरीके से भी अपनी बात प्रभावी ढंग से रखी जा सकती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मानसून सत्र ऐसे समय शुरू हो रहा है, जब देश विकास की नई गति के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसे में संसद की सकारात्मक और रचनात्मक भावना इस गति को नई ऊर्जा प्रदान कर सकती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राष्ट्र के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए संसद का सकारात्मक, सार्थक और जनहितकारी वातावरण अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा, “हमारे सदन में बहुत अनुभवी सांसद भी हैं, चाहे दल उनका कोई भी हो। उनके पास लंबा अनुभव है। ऐसे समय में उनके अनुभव और ज्ञान की देश व संसद को जरूरत है। आज के लिए संसद का चलना, सार्थक चर्चा होना और मिल-जुलकर देश को आगे ले जाने का संकल्प लेना, मैं समझता हूं कि यह समय की मांग है।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “एक्सप्रेशन से भरे हुए देश के युवाओं की मांग है कि हम आगे बढ़ें। आज समय की मांग है कि राष्ट्रनिष्ठा से भरे हुए राष्ट्रभक्ति के लिए जी रही आवाज को सदन में उचित मंच मिलता रहे। वे आवाज को बुलंद करे और देश को दिशा दे।” उन्होंने कहा, “जहां तथ्य और तर्क होते हैं, वहां तूफान के लिए जगह नहीं होती है। अगर तर्क मजबूत हैं और तर्क मजबूत हैं तो शांत चित्त से भी अपनी आवाज को बुलंद बनाया जा सकता है। मैं आशा करता हूं कि तर्क और तथ्य के साथ सदन की चर्चा को समृद्ध किया जाए। हर आवाज को अवसर मिले और हर विचार को सम्मान मिले, यह संसद की हमारी भूमिका है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं सभी सांसदों से बढ़-चढ़कर सदन में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रित करता हूं। आज सुबह लोकसभा स्पीकर ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से देश के सांसदों का स्वागत करने के अपने भाव को व्यक्त किया है। मैं भी उसमें अपना स्वर मिलाता हूं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा WTO में 21 और 23 जुलाई को आयोजित होगी

भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा WTO में 21 और 23 जुलाई को आयोजित होगी

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का जोर, 21-22 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का जोर, 21-22 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी

पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन पर दी बधाई

पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन पर दी बधाई

पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, लिखा- एकाग्रता और संकल्प हमारे स्नायुतंत्र की भांति है

पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, लिखा- एकाग्रता और संकल्प हमारे स्नायुतंत्र की भांति है

एस. जयशंकर और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री की अहम वार्ता, व्यापार-निवेश सहयोग को मिलेगी नई गति

एस. जयशंकर और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री की अहम वार्ता, व्यापार-निवेश सहयोग को मिलेगी नई गति

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बेनिन के राजदूत से की मुलाकात, चुनाव प्रबंधन सहयोग पर चर्चा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बेनिन के राजदूत से की मुलाकात, चुनाव प्रबंधन सहयोग पर चर्चा

'संसद चलो' मार्च में उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन, कनॉट प्लेस और पार्लियामेंट स्ट्रीट थानों में एफआईआर दर्ज

'संसद चलो' मार्च में उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन, कनॉट प्लेस और पार्लियामेंट स्ट्रीट थानों में एफआईआर दर्ज

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बर्नहैम को दी बधाई, भारत-ब्रिटेन व्यापक साझेदारी को और गहरा करने पर दिया जोर

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बर्नहैम को दी बधाई, भारत-ब्रिटेन व्यापक साझेदारी को और गहरा करने पर दिया जोर

राष्ट्रपति मुर्मु अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में पहुंची उत्तरी मैसेडोनिया

राष्ट्रपति मुर्मु अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में पहुंची उत्तरी मैसेडोनिया

ग्रेटर नोएडा में सरिया से भरा ट्रक नाले में पलटा, चालक की दर्दनाक मौ*त, दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

ग्रेटर नोएडा में सरिया से भरा ट्रक नाले में पलटा, चालक की दर्दनाक मौ*त, दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन