Monday, May 25, 2026
BREAKING
अमेरिका-ईरान तनाव कम होने से शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 720 अंक, निफ्टी 23,900 के पार नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की शानदार जीत गुरिंदर वीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड केकेआर को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन का अंत जीत के साथ किया राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह गाजा फ्लोटिला प्रतिभागियों के साथ कथित दुर्व्यवहार पर भड़के अरब देश, इजरायली मंत्री को घेरा प्रणय वर्मा की तारिक रहमान से विदाई मुलाकात, भारत-बांग्लादेश संबंधों को नई गति देने पर दिया जोर संभावित समझौता ज्ञापन की कुछ शर्तों को मानने से इनकार कर रहा अमेर‍िका : रिपोर्ट मजबूत एसआईपी निवेश और विदेशी निवेशकों की बिकवाली रुपए में कमजोरी की बड़ी वजह : जेफरीज हम ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार : इजरायली सेना प्रमुख

दुनिया

संभावित समझौता ज्ञापन की कुछ शर्तों को मानने से इनकार कर रहा अमेर‍िका : रिपोर्ट

25 मई, 2026 01:28 PM

अमेरिका अभी भी ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए बनने वाले संभावित समझौता ज्ञापन (एमओयू) की कुछ शर्तों को मानने से इनकार कर रहा है।

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने अपने रिपोर्टर के हवाले से बताया कि रविवार को दोनों पक्षों के बीच कुछ बातचीत हुई थी, लेकिन अमेरिका अब भी समझौते की कुछ अहम शर्तों में रुकावट डाल रहा है। इनमें ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों को रिलीज करना भी शामिल है।

रिपोर्ट में कहा गया कि अभी भी इस बात की संभावना है कि यह एमओयू रद्द हो सकता है। ईरान ने साफ कहा है कि वह अपने लोगों के अधिकारों की रक्षा से जुड़े अपने ‘रेड लाइन’ मुद्दों पर पीछे नहीं हटेगा।

वहीं, शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, शनिवार को ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्‍माईल बाघेई ने सरकारी चैनल आईआरआईबी टीवी से बात करते हुए कहा था कि ईरान और अमेरिका युद्ध खत्म करने के लिए एक एमओयू को अंतिम रूप देने पर काम कर रहे हैं।

बाघेई ने कहा, “इस समय हमारा मुख्य ध्यान इस थोपे गए युद्ध को खत्म करने पर है।” उन्होंने बताया कि दोनों देशों की कोशिश पहले 14 बिंदुओं वाले एक एमओयू पर सहमति बनाने की है। उन्होंने कहा कि 30 से 60 दिनों के भीतर तेहरान और वॉशिंगटन के बीच एक अंतिम समझौता हो सकता है। उनके मुताबिक, एमओयू में जिन बड़े मुद्दों पर बात हो रही है, उनमें अमेरिका की समुद्री कार्रवाई या नौसैनिक नाकेबंदी को रोकना और ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों को जारी करना शामिल है।

ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच आठ अप्रैल को युद्धविराम हुआ था। इससे पहले 40 दिनों तक लड़ाई चली थी, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों से हुई थी। सीजफायर के बाद ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडलों ने 11 और 12 अप्रैल को पाकिस्तान की राजधानी इस्‍लामाबाद में एक दौर की शांति वार्ता की थी लेकिन उसमें कोई समझौता नहीं हो पाया।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

गाजा फ्लोटिला प्रतिभागियों के साथ कथित दुर्व्यवहार पर भड़के अरब देश, इजरायली मंत्री को घेरा

गाजा फ्लोटिला प्रतिभागियों के साथ कथित दुर्व्यवहार पर भड़के अरब देश, इजरायली मंत्री को घेरा

हम ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार : इजरायली सेना प्रमुख

हम ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार : इजरायली सेना प्रमुख

Quad Foreign Ministers’ Meeting : ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग आज नई दिल्ली पहुंचेंगी

Quad Foreign Ministers’ Meeting : ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग आज नई दिल्ली पहुंचेंगी

Ebola Crisis: कांगो में 101 पॉज‍िट‍िव केस, 900 से ज्यादा संदिग्ध

Ebola Crisis: कांगो में 101 पॉज‍िट‍िव केस, 900 से ज्यादा संदिग्ध

होर्मुज स्‍ट्रेट खुलने पर ईरान के साथ परमाणु कार्यक्रम पर गंभीर बातचीत को तैयार अमेरिका: मार्को रुबियो

होर्मुज स्‍ट्रेट खुलने पर ईरान के साथ परमाणु कार्यक्रम पर गंभीर बातचीत को तैयार अमेरिका: मार्को रुबियो

भारत हमारा अहम रणनीतिक साझेदार : मार्को रूबियो

भारत हमारा अहम रणनीतिक साझेदार : मार्को रूबियो

भारत-अमेरिका साझेदारी पहले से मजबूत, अब इसके विस्तार पर जोर: रूबियो

भारत-अमेरिका साझेदारी पहले से मजबूत, अब इसके विस्तार पर जोर: रूबियो

‘सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग’ के लोकार्पण से भारत-अमेरिका संबंध होंगे और मजबूत : सर्जियो गोर

‘सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग’ के लोकार्पण से भारत-अमेरिका संबंध होंगे और मजबूत : सर्जियो गोर

WHO ने कांगो और युगांडा में फैले इबोला प्रकोप को सार्वजनिक आपात स्थिति किया घोषित

WHO ने कांगो और युगांडा में फैले इबोला प्रकोप को सार्वजनिक आपात स्थिति किया घोषित

ट्रंप बोले- 'ईरान के साथ शांति समझौता लगभग तय, खुलेगा होर्मुज'; तेहरान भी सहमत?

ट्रंप बोले- 'ईरान के साथ शांति समझौता लगभग तय, खुलेगा होर्मुज'; तेहरान भी सहमत?