Friday, July 24, 2026
BREAKING
संभल हिंसा : मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर एनएसए, योगी सरकार की सख्त कार्रवाई वलसाड में बाढ़ से हुई तबाही के बाद हर्ष संघवी ने जिले का किया दौरा भारत ने संयुक्त राष्ट्र में ओआईसी को घेरा, कश्मीर मुद्दे पर दखल को लेकर उठाए सवाल फोर्स लेबर के खिलाफ की कार्रवाई में अमेरिका ने भारत पर अन्य देशों के मुकाबले लगाया कम टैरिफ कनाडा, अमेरिका के साथ व्यापारिक बातचीत में अपने हितों की रक्षा की पहल करेगा : कनाडाई पीएम कार्नी समुद्री हमलों से हुए नुकसान का भुगतान ईरानी संपत्तियों से कराया जाएगा: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोने और चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट, कीमतें करीब 0.6 प्रतिशत तक घटीं कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; सेंसेक्स 76,000 के नीचे फिसला 'दुल्हनिया ले आएगी' रिव्यू: कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर, दर्शकों को पसंद आएगी यह शादी वाली कहानी वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप: अनाहत ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार कटाया सेमीफाइनल का टिकट

राष्ट्रीय

संभल हिंसा : मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर एनएसए, योगी सरकार की सख्त कार्रवाई

24 जुलाई, 2026 12:06 PM

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के मुख्य आरोपी पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगा दिया है।

मोहम्मद वारिस को संभल हिंसा का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। वह वर्ष 2012 से दुबई में छिपे शारिक साठा का गुर्गा भी बताया जाता है। वारिस पर आरोप है कि उसने हिंसा के दौरान अवैध हथियार मुहैया कराए और फायरिंग की, जिसमें दो लोगों की जान चली गई।

हालांकि, इस मामले में इससे पहले भी सरकार दो लोगों पर एनएसए लगा चुकी है। इनमें मुल्ला अफरोज और मोहम्मद गुलाम शामिल हैं।

सरकार ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है, जब इस हिंसा मामले की जांच रिपोर्ट सामने आने वाली है। रिपोर्ट सार्वजनिक होने से पहले ही मोहम्मद वारिस पर एनएसए लगाया गया है। इसे हिंसा के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

बता दें कि 24 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी वारिस को अवैध हथियार मुहैया कराए गए थे।

पुलिस का कहना है कि शारिक साठा के इशारे पर वारिस, अफरोज और गुलाम ने संभल में हिंसा की साजिश रची थी। 25 जनवरी 2025 को पुलिस ने वारिस को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुल्ला अफरोज समेत 10 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं, मोहम्मद गुलाम को 20 फरवरी 2025 को संभल बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, मुल्ला अफरोज प्रॉपर्टी डीलर होने के साथ-साथ शारिक साठा के लिए भी काम करता था। वह दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी गाड़ियां चोरी कराकर नेपाल, पश्चिम बंगाल और असम में बेचता था।

गौरतलब है कि संभल हिंसा को लेकर 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। अब तक 138 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसआईटी ने छह मुख्य मुकदमों में कोर्ट के समक्ष 4,025 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क, जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली, मुल्ला अफरोज और मोहम्मद वारिस को नामजद आरोपी बनाया गया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

वलसाड में बाढ़ से हुई तबाही के बाद हर्ष संघवी ने जिले का किया दौरा

वलसाड में बाढ़ से हुई तबाही के बाद हर्ष संघवी ने जिले का किया दौरा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में ओआईसी को घेरा, कश्मीर मुद्दे पर दखल को लेकर उठाए सवाल

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में ओआईसी को घेरा, कश्मीर मुद्दे पर दखल को लेकर उठाए सवाल

26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस': अखिलेश यादव

26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस': अखिलेश यादव

छात्रों की आवाज दबाने का आरोप, सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

छात्रों की आवाज दबाने का आरोप, सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

बहुड़ा यात्रा में उमड़ा लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब, ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से भक्तिमय हुआ पुरी

बहुड़ा यात्रा में उमड़ा लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब, ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से भक्तिमय हुआ पुरी

भूख हड़ताल खत्म, जवाबदेही की शुरुआत, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

भूख हड़ताल खत्म, जवाबदेही की शुरुआत, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

DMRC ने जारी की एडवाइजरी, सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद

DMRC ने जारी की एडवाइजरी, सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सीजेपी प्रतिनिधिमंडल की सरकार के साथ बैठक, कई मुद्दों पर होगी बात

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सीजेपी प्रतिनिधिमंडल की सरकार के साथ बैठक, कई मुद्दों पर होगी बात

पीएम मोदी ने सोनम वांगचुक से की अपील: ‘डॉक्टरों की सलाह मानें, जल्द स्वस्थ हों’

पीएम मोदी ने सोनम वांगचुक से की अपील: ‘डॉक्टरों की सलाह मानें, जल्द स्वस्थ हों’