Monday, September 07, 2026
BREAKING
कोनोली-कुन्हेमैन की क्यों हुई ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी? समझिए नेसर कैसे बन सकते हैं साउथ अफ्रीका में ट्रंप कार्ड अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, कूपर कोनोली की हुई वापसी विमेंस एशिया कप: श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, बांग्लादेश को 4 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स ने दूसरी बार जीता यूपी टी20 लीग का खिताब 'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला' साक्षरता से एआई तक, ज्ञान और कौशल से सशक्त बनेगा यूपी : योगी नाग पंचमी पर कुब्रा सैत का जागरूक संदेश - आस्था के नाम पर क्रूरता नहीं संदीपा धर ने शुरू की ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग, सेट से शेयर कीं दिलचस्प झलकियां

मनोरंजन

संदीपा धर ने शुरू की ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग, सेट से शेयर कीं दिलचस्प झलकियां

संदीपा धर ने शुरू की ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग, सेट से शेयर कीं दिलचस्प झलकियां

07 सितंबर, 2026 01:25 PM

मुंबई : अभिनेत्री संदीपा धर ने बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'असुर सीजन 3' की शूटिंग शुरू कर दी है। भारत की चर्चित साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज में से एक 'असुर' के तीसरे सीजन को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है। इसी बीच संदीपा ने अपने इंस्टाग्राम पर सेट से कुछ बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीरें साझा कर अपनी नई जर्नी की झलक फैंस के साथ शेयर की है।
संदीपा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में 'असुर 3' का क्लैपबोर्ड भी नजर आ रहा है, जिससे शूटिंग शुरू होने की आधिकारिक पुष्टि होती है। इसके अलावा उन्होंने अपनी तैयारी और सीन की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जो सीरीज की दिलचस्प और गहरी दुनिया की ओर इशारा करती हैं।

संदीपा ने इन तस्वीरों के साथ कुछ रहस्यमयी और उत्साह बढ़ाने वाले कैप्शन भी लिखे हैं, जैसे “यह जबरदस्त होने वाला है”, “नई शुरुआत” और “तूफान से पहले की शांति।” संदीपा के इन कैप्शंस ने फिलहाल फैंस की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है। इसी के साथ उनके इन पोस्ट्स ने दर्शकों के बीच उनकी भूमिका और सीरीज में आने वाले ट्विस्ट को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 'असुर सीजन 3' में एक बार फिर दर्शकों के पसंदीदा कलाकार अरशद वारसी और बरुण सोबती मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

वहीं, श्वेता बसु प्रसाद और अहसास चन्ना भी इस सीजन की शानदार स्टारकास्ट का हिस्सा हैं। गौरव शुक्ला द्वारा क्रिएट की गई यह सीरीज पौराणिक कथाओं, मनोविज्ञान और क्राइम इन्वेस्टिगेशन के अनोखे मेल के लिए जानी जाती है। फिलहाल संदीपा के किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन 'असुर' की दुनिया में उनकी एंट्री ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है।
शूटिंग शुरू होने और पूरी कास्ट के एक साथ आने के साथ ही तीसरा सीजन रहस्य, रोमांच, सस्पेंस और अप्रत्याशित खुलासों से भरपूर होने की उम्मीद है। जैसे-जैसे 'असुर सीजन 3' की शूटिंग आगे बढ़ रही है, फैंस सेट से सामने आने वाली नई झलकियों और अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यह इंतज़ार इसलिए भी है कि तीसरा सीजन कहानी और रोमांच के स्तर को पहले से कहीं ज्यादा ऊपर ले जाने का वादा कर चुकी है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती

'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती

माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'

माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'

नाग पंचमी पर कुब्रा सैत का जागरूक संदेश - आस्था के नाम पर क्रूरता नहीं

नाग पंचमी पर कुब्रा सैत का जागरूक संदेश - आस्था के नाम पर क्रूरता नहीं

संदीपा धर ने शुरू की ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग, सेट से शेयर कीं दिलचस्प झलकियां

संदीपा धर ने शुरू की ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग, सेट से शेयर कीं दिलचस्प झलकियां

'चुंबक' पर काम करते हुए एक कलाकार के तौर पर खुद को विकसित होते देखा: हेली शाह

'चुंबक' पर काम करते हुए एक कलाकार के तौर पर खुद को विकसित होते देखा: हेली शाह

'लास्ट मैन इन टावर' में दिव्या दत्ता का किरदार दिखाएगा जिंदगी की उलझी सच्चाई, बोलीं- 'संगीता को महसूस किया जा सकता है'

'लास्ट मैन इन टावर' में दिव्या दत्ता का किरदार दिखाएगा जिंदगी की उलझी सच्चाई, बोलीं- 'संगीता को महसूस किया जा सकता है'

पंचायत सीजन 5 का मिला हिंट! ऐसी होगी आगे की कहानी, जानिए कब आएगा शो

पंचायत सीजन 5 का मिला हिंट! ऐसी होगी आगे की कहानी, जानिए कब आएगा शो

'हनुमान अंश' पर बाबा नीम करौली के गांव में खुशी का माहौल, परिजन बोले- 'फिल्म में दिखाई गई लीलाएं बाबा की ही कृपा हैं'

'हनुमान अंश' पर बाबा नीम करौली के गांव में खुशी का माहौल, परिजन बोले- 'फिल्म में दिखाई गई लीलाएं बाबा की ही कृपा हैं'

लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने ‘हनुमान अंश’ को दिलाई ₹100 करोड़ की ऐतिहासिक कामयाबी, बड़ी रिलीज़ को छोड़ा पीछे

लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने ‘हनुमान अंश’ को दिलाई ₹100 करोड़ की ऐतिहासिक कामयाबी, बड़ी रिलीज़ को छोड़ा पीछे

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़