Monday, September 07, 2026
BREAKING
कोनोली-कुन्हेमैन की क्यों हुई ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी? समझिए नेसर कैसे बन सकते हैं साउथ अफ्रीका में ट्रंप कार्ड अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, कूपर कोनोली की हुई वापसी विमेंस एशिया कप: श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, बांग्लादेश को 4 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स ने दूसरी बार जीता यूपी टी20 लीग का खिताब 'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला' साक्षरता से एआई तक, ज्ञान और कौशल से सशक्त बनेगा यूपी : योगी नाग पंचमी पर कुब्रा सैत का जागरूक संदेश - आस्था के नाम पर क्रूरता नहीं संदीपा धर ने शुरू की ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग, सेट से शेयर कीं दिलचस्प झलकियां

मनोरंजन

'लास्ट मैन इन टावर' में दिव्या दत्ता का किरदार दिखाएगा जिंदगी की उलझी सच्चाई, बोलीं- 'संगीता को महसूस किया जा सकता है'

07 सितंबर, 2026 01:23 PM

मुंबई : अभिनेत्री दिव्या दत्ता अपनी आने वाली फिल्म 'लास्ट मैन इन टावर' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह संगीता नाम की एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जिसकी जिंदगी बाहर से भले ही सामान्य नजर आए लेकिन अंदर से वह कई तरह की परेशानियों, जिम्मेदारियों और भावनात्मक उलझनों से जूझ रही है। अपने इस किरदार को लेकर दिव्या ने कहा कि संगीता कोई असाधारण महिला नहीं बल्कि हमारे आसपास मौजूद उन तमाम महिलाओं में से एक है, जो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इतना उलझ जाती हैं कि कई बार अपनी खुशियों और जरूरतों को ही पीछे छोड़ देती हैं। समाचार एजेंसी से बातचीत में दिव्या दत्ता ने कहा, ''संगीता की जिंदगी पर घर की परिस्थितियों का काफी असर पड़ा है। उसके बच्चे को खास देखभाल की जरूरत है और पति के साथ भी उसकी बातचीत काफी कम है। इन सबके बीच वह खुद भी अपनी जिंदगी और अपने व्यक्तित्व से दूर होती चली गई है। वह अपनी जिंदगी को थोड़ा आसान और बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है लेकिन एक के बाद एक कई जिम्मेदारियां और परेशानियां उनकी इन कोशिशों में पानी फेर रही है।''

दिव्या ने कहा, ''घर के हालात, बच्चे की जरूरतें और पति के साथ दूरी जैसी चीजों ने उसकी जिंदगी को इस तरह घेर लिया है कि शायद उसे खुद भी एहसास नहीं हुआ कि वह कब अपने आपको नजरअंदाज करने लगी।''
उन्होंने कहा, ''एक महिला के लिए ये छोटी-छोटी चीजें काफी मायने रखती हैं कि वह कैसे रहती है, खुद को कैसे देखती है, अपनी खुशियों के लिए कितना समय निकालती है... ये सब उसकी जिंदगी का हिस्सा होता है। हालांकि जब रोजमर्रा की जिम्मेदारियां हावी हो जाती हैं तो इंसान धीरे-धीरे उसी जिंदगी को अपनी आदत मान लेता है। संगीता के साथ भी कुछ ऐसा ही है। वह परेशान है, गुस्सा करती है, कमजोर महसूस करती है लेकिन अपनी इन भावनाओं को खुलकर कहने का उसके पास कोई रास्ता नहीं है। वह अंदर ही अंदर अपने आप से रोजाना लड़ाई लड़ती है।''

दिव्या ने कहा, ''संगीता के किरदार में एक उम्मीद भी है। वह एक बेहतर भविष्य की उम्मीद करती है और शायद यही उम्मीद उसे आगे बढ़ाती है। हालांकि, एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या संगीता खुद जानती है कि आखिर उसकी खुशी किस चीज में है? यही बात इस किरदार को और दिलचस्प बनाती है। संगीता के व्यक्तित्व में कई अलग-अलग रंग हैं। वह एक ईमानदार महिला है।''

दिव्या ने कहा, ''फिल्म में संगीता को लेकर दर्शकों की राय अलग-अलग हो सकती है। कोई उसके साथ खड़ा नजर आ सकता है तो कोई उसके फैसलों से नाराज भी हो सकता है। हालांकि मेरे लिए यही इस किरदार की खूबसूरती है क्योंकि यहां सब कुछ बिल्कुल सही या गलत नहीं है। किरदार के बीच कई तरह के ग्रे एरिया हैं, जहां दर्शक को खुद तय करना होगा कि वह संगीता को किस नजर से देखते हैं।''
'लास्ट मैन इन टावर' में दिव्या दत्ता के साथ मनोज बाजपेयी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन बेन रेखी ने किया है। यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती

'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती

माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'

माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'

नाग पंचमी पर कुब्रा सैत का जागरूक संदेश - आस्था के नाम पर क्रूरता नहीं

नाग पंचमी पर कुब्रा सैत का जागरूक संदेश - आस्था के नाम पर क्रूरता नहीं

संदीपा धर ने शुरू की ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग, सेट से शेयर कीं दिलचस्प झलकियां

'चुंबक' पर काम करते हुए एक कलाकार के तौर पर खुद को विकसित होते देखा: हेली शाह

'चुंबक' पर काम करते हुए एक कलाकार के तौर पर खुद को विकसित होते देखा: हेली शाह

पंचायत सीजन 5 का मिला हिंट! ऐसी होगी आगे की कहानी, जानिए कब आएगा शो

पंचायत सीजन 5 का मिला हिंट! ऐसी होगी आगे की कहानी, जानिए कब आएगा शो

'हनुमान अंश' पर बाबा नीम करौली के गांव में खुशी का माहौल, परिजन बोले- 'फिल्म में दिखाई गई लीलाएं बाबा की ही कृपा हैं'

'हनुमान अंश' पर बाबा नीम करौली के गांव में खुशी का माहौल, परिजन बोले- 'फिल्म में दिखाई गई लीलाएं बाबा की ही कृपा हैं'

लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने ‘हनुमान अंश’ को दिलाई ₹100 करोड़ की ऐतिहासिक कामयाबी, बड़ी रिलीज़ को छोड़ा पीछे

लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने ‘हनुमान अंश’ को दिलाई ₹100 करोड़ की ऐतिहासिक कामयाबी, बड़ी रिलीज़ को छोड़ा पीछे

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़