Monday, June 29, 2026
BREAKING
इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं' टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

बाज़ार

संचार साथी पहल से 6 लाख से ज्यादा चोरी और खोए मोबाइल बरामद, हर मिनट हो रही रिकवरी

30 सितंबर, 2025 10:25 PM

दूरसंचार विभाग (DoT) की प्रमुख डिजिटल सुरक्षा पहल ‘संचार साथी’ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए अब तक 6 लाख से ज्यादा खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। यह सफलता नागरिकों के डिजिटल भरोसे को मजबूत करने और साइबर अपराध से निपटने में तकनीक की ताकत को दर्शाती है।

‘संचार साथी’ के तहत उपलब्ध ‘Block Your Lost/Stolen Mobile Handset’ सुविधा वास्तविक समय में DoT, टेलीकॉम कंपनियों और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुलिस को जोड़ती है। इस सुविधा से नागरिक खोए या चोरी हुए मोबाइल को रिपोर्ट, ब्लॉक, ट्रेस और अनब्लॉक कर सकते हैं। जैसे ही किसी चोरी या खोए मोबाइल में नया सिम लगाया जाता है, तुरंत ट्रेसिंग सिस्टम सक्रिय हो जाता है और नागरिक के साथ-साथ संबंधित थाने को भी सूचना भेज दी जाती है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष जनवरी 2025 में 28,115 मोबाइल बरामद हुए थे, जबकि अगस्त 2025 में यह संख्या बढ़कर 45,243 हो गई, यानी 8 महीनों में रिकवरी दर में 61% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वर्तमान में यह प्लेटफॉर्म हर मिनट एक मोबाइल फोन रिकवर करने में मदद कर रहा है।

यह पहल मई 2023 में शुरू हुई थी और अब तक 19 करोड़ से ज्यादा वेबसाइट विजिट और 90 लाख से अधिक ऐप डाउनलोड दर्ज कर चुकी है। संचार साथी ऐप हिंदी, अंग्रेजी और 21 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है, ताकि देशभर के नागरिक आसानी से इसका उपयोग कर सकें। इस प्लेटफॉर्म पर अन्य सुविधाएं जैसे संदिग्ध धोखाधड़ी संचार की रिपोर्ट करने के लिए ‘चक्षु’ (Chakshu), सभी सक्रिय मोबाइल कनेक्शन की जानकारी के लिए Know Your Mobile Connections, मोबाइल IMEI जांचने के लिए डिवाइस ऑथेंटिसिटी वेरिफिकेशन, संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय कॉल की रिपोर्टिंग और बैंकों व वित्तीय संस्थानों की सत्यापित संपर्क जानकारी प्रदान की गई है।

वहीं दूरसंचार विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे खोए या चोरी हुए मोबाइल की तुरंत रिपोर्ट संचार साथी पोर्टल या ऐप पर करें और डिजिटल सुरक्षा के लिए उपलब्ध अन्य टूल्स का लाभ उठाएं।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार