Thursday, March 26, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन कैशलेस हुआ; भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार के तहत सबसे बड़े कलेम में से एक महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम — ₹28 करोड़ की लागत से मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण: डॉ. बलजीत कौर अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है - कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ईरान-अमेरिका टकराव से तेल बाजार उछला, कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचीं यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी यूपी में गो-आश्रय स्थलों की निगरानी हुई हाईटेक, 5446 गो-आश्रय स्थलों में लगाए गए 7592 सीसीटीवी कैमरे मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा घबराने की जरूरत नहीं, भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

हरियाणा

श्री श्याम बगीची धाम में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व

18 अगस्त, 2025 12:47 PM

सिरसा, (सतीश बंसल)  अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में भव्य जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया।श्री श्याम बगीची धाम के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व पर बगीची परिसर को फूलों, गुब्बारों व रंग बिरंगी बिजली चलित लडिय़ों से भव्य रुप से सजाया गया। कान्हा को फूलों से सुसज्जित झूले में विराजमान किया गया। वहीं श्री श्याम बाबा का दरबार भव्य रूप से सजाया गया। आत्म प्रकाश वधवा व होली नर्सिंग होम से वी.पी. गोयल ने सपरिवार  पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी राकेश शस्त्री, हितेश शर्मा व धनंज्य शुक्ला ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चन संपन्न करवाई। सदैव की भांति राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना से भजन संध्या का आगाज किया। राजेंद्र गनेरीवाला ने हनुमान चालीसा, हनुमान जी व बाबा श्याम के अनेक भजन प्रस्तुत किए। बाद में दिल्ली से आए श्याम बंधु ने बाबा श्याम के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। उन्होंने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल भजन प्रस्तुत किया। इसके बाद उन्होंने भजन- दीनानाथ मेरी लाज छानी कोनी तेरे सै, साथी हमारा कोन बनेगा तुम ना सुनोगे तो कोन सुनेगा, मेरे सिर पर तेरा हाथ रहे खाटू वाले तू हमेशा मेरे साथ रहे, गर जोर मेरो चाल हीरा मोतियां से नजर उतार दूं, म्हाण पग-पग पर संभाल यो भगवान म्हारो है, चढ़ गया चढ़ गया मेरे पर श्याम का रंग चढ़ गया, भक्तों ने झूला डाला झूले पे खाटू वाला सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। जिन पर श्याम भक्त जमकर नाचे। रात 12 बजे कान्हा के जन्म पर बगीची परिसर में श्रद्धालुओं थाली बजाकर, आतिशबाजी करके और नाच गाकर एक दूसरे को बधाई दी। सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा लाए गए केक, माखन मिश्री, पंजीरी व चरणामृत का प्रसाद वितरित किया गया। रात साढे आठ बजे भंडारा शुरु किया गया। बगीची में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम का प्रसाद ग्रहण किया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव