Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत समूची मानव जाति के मानवीय अधिकारों के लिए थी : भाई गुरविंदर सिंह

06 अक्टूबर, 2025 04:44 PM

सिरसा (सतीश बंसल) : श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को किसी एक धर्म या किसी एक समुदाय के साथ जोड़ना उसको छोटा करना है क्योंकि उन्होंने अपनी शहादत मानवीय अधिकारों के लिए दी । आज के दौर में पीड़ितों, अल्पसंख्यकों व दबे कुचले लोगों के पक्ष में खड़ना उनकी आवाज बनना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है । किसी विचार को मात्र पूजनीय बनाने की बजाय उसको अपने जीवन में अपनाना ज्यादा जरूरी होता है । यह बात भाई कन्हैया सेवा समिति के मुख्य सेवादार  भाई गुरविंदर सिंह पद्मश्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत वर्ष के उपलक्ष्य राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा में पंजाबी साहित्य अकाडमी, लुधियाना के तत्वावधान में पंजाबी लेखक सभा, सिरसा एवं पंजाबी विभाग, सरकारी नैशनल महाविद्यालय, सिरसा के सहयोग से 'श्री गुरु तेग बहादुर जी: शब्द एवं शहादत' विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन के पांचवें सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर अपने संबोधन में व्यक्त किए। सेमिनार के पांचवें सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. रतन सिंह ढिल्लों , प्रो. गुरदेव सिंह देव, मुख्य अतिथि  के रूप में भाई कन्हैया आश्रम सिरसा के संचालक गुरविंदर सिंह पद्मश्री,  आधारित अध्यक्षमंडल ने की।  प्रो. रत्न सिंह ढिल्लों ने कहा कि आज भी गुरु तेग बहादुर की गुरबाणी की प्रासंगिकता है क्योंकि आज भी व्यक्ति की निजी आजादी व मानवीय अधिकारों पर हमला हो रहा है । इस सत्र में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए  पंजाबी विभाग के प्रो.गुरसाहिब सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को आज के  वैश्वीकरण के दौर के अनुसार समझने की जरूरत है क्योंकि आज के दौर में प्रवास के कारण सभी देश व प्रदेश बहु कौमी हो चुके हैं व  डॉ करनैल चंद प्रध्यापक डाइट करनाल ने कहा कि उस दौर के क्रूर समय में भी धर्मनिरपेक्षता व मानवीय मूल्यों के शहादत देकर मिसाल कायम की।  मंच संचालन डॉ हरविंदर सिंह सिरसा ने किया ।

 

इस अवसर पर डॉ बीरबल सिंह ने अपना पर्चा पेश करते हुए कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने धर्मनिरपेक्ष रहते हुए मानवीय मूल्यों का नारा बुलंद किया । उनकी श्लोक सिर्फ आध्यात्मिक ही नहीं बल्कि मानव को डर तथा भय से मुक्त करते हैं । उनकी शहादत को समझने के उनकी विचारधारा को उस समय की राजनीतिक परिस्थितियों के संदर्भ में समझने की जरूरत है । अमनदीप कौर सिरसा ने अपना पर्चा प्रस्तुत करते हुए कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर ने तानाशाही व  ज़ुल्म के विरुद्ध जूझने व कुर्बानी देने का विचार अपनी वाणी के माध्यम से दिया । श्री गुरु तेग बहादुर की वाणी मनुष्य को दृढ़ और बलवान बनने का संदेश देती है। साथ ही, यह उस समय की सामाजिक व्यवस्था द्वारा शांति और अमन के झूठे नारों के आड़ में किए जा रहे अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष के लिए भी प्रेरित करती है। श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन-दर्शन और उनकी शहादत समकालीन मानवता के हृदय में सत्य, न्याय, अधिकार और मानवीय मूल्यों की रक्षा हेतु स्वयं को समर्पित करने व बलिदान का भाव जागृत करती है। दो दिन तक चले इस सेमिनार में छः सत्र हुए  जिनमें छठे सत्र में शोधार्थियों द्वारा अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किये गए । इस सेमिनार में विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों  व विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्वानों ने "गुरु तेग बहादुर जी: शब्द एवं शहादत" विषय व इससे संबंधित उप-विषयों के बारे अपने विचार प्रस्तुत प्रस्तुत किये । सेमिनार के दौरान दो दिन तक सेवा निभाने के लिए सुखदेव सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में उनकी स्काउट की विशेष भूमिका रही इसलिए पूरी टीम को सम्मानित किया गया ।  सेमिनार के दूसरे दिन डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा, डॉ सरबजीत सिंह अध्यक्ष पंजाबी साहित्य अकादमी लुधियाना, कॉमरेड स्वर्ण सिंह विर्क, गुलज़ार सिंह पंधेर, प्रिंसिपल अरवेल सिंह विर्क, जगदेव सिंह फौगाट, कृष्णा फौगाट,
सुखेदव सिंह जम्मू, गुरप्रीत सिन्धरा, डॉ बिक्करजीत सिंह,एडवोकेट रमेश महता, लेखराज ढोट,अंशुल छत्रपति, सुरजीत सिंह सिरड़ी इत्यादि समेत विशाल संख्या में प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाई ।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान