3 साल बाद श्रद्धा कपूर लव रंजन की फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनके अपोजिट फिल्म में रणबीर कपूर हैं। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर लव रंजन ने आज फिल्म के टाइटल से पर्दा उठा दिया है, फिल्म का टाइटल है ‘तू झूठी मैं मक्कार।’ मेकर्स ने बेहद अलग अंदाज में फिल्म का टाइटल वीडियो शेयर किया है। वीडियो में श्रद्धा और रणबीर की केमिस्ट्री बेहद क्यूट लग रही हैं। बता दें कि यह जोड़ी पहली बार पर्दे पर रोमांस करती हुई नजर आएगी।
13 दिसंबर को शेयर हुआ था फिल्म का पोस्टर
रणबीर और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा का पहला पोस्टर रिलीज कल यानी 13 दिसंबर हो चुका है। कल लव फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ‘फिल्म का टाइटल? आप गेस करो।’ पोस्टर में TJMM लिखा हुआ है, जो कि टाइटल का हिंट था। फाइनली मेकर्स ने 24 घंटे बाद फिल्म का नाम रिवील कर दिया है।
होली पर रिलीज होगी फिल्म
प्यार और झूठ के कॉम्बिनेशन ने बनी यह फिल्म साल 2023 में होली के मौके पर रिलीज की जाएगी। रणबीर और श्रद्धा के अलावा फिल्म में डिंपल कपाड़िया और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर भी नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए बोनी कपूर एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करने वाले हैं।