Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख • धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों व मिलरों को नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत : लाल चंद कटारूचक्क • एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व • एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम • सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा • सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा • गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई • पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच • अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए • Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

बाज़ार

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 187 अंक उछलकर 83,570 के स्तर बंद

16 जनवरी, 2026 06:48 PM

भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार, 16 जनवरी को जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स करीब 700 अंकों तक उछल गया, जबकि निफ्टी 25,850 के अहम स्तर के ऊपर पहुंच गया। आईटी शेयरों में दमदार खरीदारी के चलते पूरे बाजार में तेजी का माहौल रहा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 187 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 83,570 के स्तर पर आ गया। वहीं निफ्टी 28 अंक या 0.11 फीसदी चढ़कर 25,694 के स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में तेजी के 6 बड़े कारण
1. आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी
आज की तेजी की सबसे बड़ी वजह आईटी शेयरों में मजबूत खरीदारी रही। इंफोसिस के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा उछले, जो पिछले चार महीनों में इसकी सबसे बड़ी तेजी है। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में बेहतर नतीजे पेश किए और पूरे वित्त वर्ष के लिए रेवेन्यू ग्रोथ आउटलुक को 2–3 फीसदी से बढ़ाकर 3–3.5 फीसदी कर दिया।

इसका असर पूरे आईटी सेक्टर पर दिखा। निफ्टी आईटी इंडेक्स के सभी 10 शेयर हरे निशान में रहे और इंडेक्स करीब 3 फीसदी चढ़कर 38,851.85 पर पहुंच गया। यह दिन का टॉप सेक्टोरल गेनर रहा।

वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज के इक्विटी स्ट्रैटेजी डायरेक्टर क्रांति बाथिनी ने रॉयटर्स से कहा, “Infosys के नतीजों और मैनेजमेंट कमेंट्री से बाजार को मजबूती मिली है। आईटी शेयरों के वैल्यूएशन आकर्षक हैं, जिससे खरीदारी और शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है।”

2. ग्लोबल बाजारों से पॉजिटिव संकेत
घरेलू बाजारों को वैश्विक बाजारों से भी सपोर्ट मिला। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का Kospi मजबूती के साथ ट्रेड करता दिखा, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

3. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों का भरोसा बढ़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.24 फीसदी गिरकर 63.61 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई पर दबाव कम होता है और भारत का इंपोर्ट बिल घटता है, जिसे शेयर बाजार के लिए सकारात्मक माना जाता है। गुरुवार को तेल की कीमतों में करीब 4 फीसदी की गिरावट आई थी।

4. भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर उम्मीदें
भारत और अमेरिका के बीच संभावित ट्रेड डील को लेकर भी बाजार में उत्साह रहा। कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने बताया कि भारतीय निर्यात पर रेसिप्रोकल टैरिफ कम करने से जुड़ी डील का पहला चरण लगभग अंतिम दौर में है। दोनों देशों के बीच इस पर लगातार बातचीत चल रही है।

5. India VIX में गिरावट
निवेशकों की घबराहट का संकेत देने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX शुक्रवार को 1.24 फीसदी गिरकर 11.18 पर आ गया। VIX में गिरावट बाजार में डर कम होने और जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ने का संकेत देती है।

6. बैंकिंग शेयरों में खरीदारी
लार्जकैप बैंकिंग शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इसकी बड़ी वजह 17 जनवरी को आने वाले दिसंबर तिमाही के नतीजे हैं। HDFC बैंक, ICICI बैंक, IDBI बैंक और यस बैंक जैसे शेयरों में नतीजों से पहले निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट