Sunday, July 12, 2026
BREAKING
‘ये हैं मेरा मैन है!’, 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने कर ली सगाई, LIVE कॉन्सर्ट में फैंस को मिलवाया मंगेतर से Alpha Box Office Day 9: शनिवार को 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, 'धमाल 4' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़ Dhamaal 4: दूसरे ही दिन 60% बढ़ गई कमाई, जानिए कितना हुआ अभी तक का कलेक्शन जोक्स जिन्हें सुनाने के बाद स्टेज के पीछे जाकर रोते हैं कॉमेडियन राजीव ठाकुर 'वो प्यार तेरे से ही करती है', सुनीता को लेने आए गोविंदा से बोलीं फराह- उसे अटेंशन चाहिए '..पहले तो मुझे लगा कि कोई स्कैम है', आर माधवन को सड़क पर मिला था पहला एक्टिंग ऑफर सतलुज की गैर-कानूनी स्क्रीनिंग्स के खिलाफ उठी आवाज, हाई कोर्ट में याचिका दायर मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर से प्रदेशव्यापी ‘पौधरोपण महायज्ञ’ का किया शुभारंभ अहमदाबाद में अमित शाह ने शुरू किया वृक्षारोपण कार्यक्रम, 405 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ ओमान और ईरान होर्मुज स्ट्रेट नेविगेशन पर बातचीत जारी रखने को लेकर हुए सहमत

राष्ट्रीय

शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण संकल्प कार्यक्रम में होंगे शामिल, देशभर के 17 हज़ार वृक्ष मित्रों से संवाद

12 जुलाई, 2026 11:22 AM

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रविवार को नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में आयोजित पर्यावरण संरक्षण संकल्प कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे देशभर के लगभग 17 हज़ार वृक्ष मित्रों से संवाद कर पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का सशक्त अभियान बनाने का आह्वान करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार सुबह 11:30 बजे पूसा परिसर के सुब्रमण्यम हॉल में होगा। इसमें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र से जुड़ी देश की प्रतिष्ठित हस्तियां एवं 500 से अधिक वृक्ष मित्र प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे जबकि 16 हज़ार से अधिक प्रतिभागी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

प्रख्यात पर्यावरणविद अनिल जोशी और अनूप हजेला भी होंगे शामिल

कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद अनिल जोशी और अनूप हजेला भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे तथा पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और जनभागीदारी के महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान देश के विभिन्न राज्यों से आए वृक्ष मित्रों से संवाद कर उनके अनुभव जानेंगे और पर्यावरण संरक्षण के सफल प्रयासों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

वृक्ष मित्रों के साथ करेंगे पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण संकल्प कार्यक्रम में देश के लगभग सभी राज्यों से ऐसे वृक्ष मित्र शामिल होंगे, जिन्होंने वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्रकृति संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान पूसा परिसर में वृक्ष मित्रों के साथ पौधरोपण कर हरित भारत के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश देंगे

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर से प्रदेशव्यापी ‘पौधरोपण महायज्ञ’ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर से प्रदेशव्यापी ‘पौधरोपण महायज्ञ’ का किया शुभारंभ

अहमदाबाद में अमित शाह ने शुरू किया वृक्षारोपण कार्यक्रम, 405 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ

अहमदाबाद में अमित शाह ने शुरू किया वृक्षारोपण कार्यक्रम, 405 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ

पीएम स्वनिधि ‘स्ट्रीट फूड हब’ योजना में जम्मू-कश्मीर को प्राथमिकता दिए जाने पर जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया

पीएम स्वनिधि ‘स्ट्रीट फूड हब’ योजना में जम्मू-कश्मीर को प्राथमिकता दिए जाने पर जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया

पीएम मोदी ने पार्श्व गायिका जानकी अम्मा के निधन पर शोक जताया, बोले- ‘उनका जाना संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पीएम मोदी ने पार्श्व गायिका जानकी अम्मा के निधन पर शोक जताया, बोले- ‘उनका जाना संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना

न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना

रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त

रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त

अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार

अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार

'2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार

'2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार

मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं

मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया