Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

शिक्षा बने गुणवत्तापरक,इसके लिए नीतियों में अहम संशोधन है जरूरी: डॉ. कुलभूषण शर्मा

31 अक्टूबर, 2023 04:36 PM
चंडीगढ़: नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (निसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फेडरेशन ऑफ़  प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण  शर्मा ने मंगवार को चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया के समक्ष कहा कि राष्ट्रीय  शिक्षा नीति 2020 चरणबद्ध तरीके से देश में लागू हो रही है। 
 
इस मोके पर प्रेस कांफ्रेंस में डॉ. कुलभूषण  शर्मा के संग सतबीर पटेल, श्रीचंद जाफरान, राजेश मुंजाल,प्रदीप कसान समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे I
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हमारा देश शिक्षा के क्षेत्र में विश्व गुरु बने। जमीनी सच्चाई है कि देश की शिक्षा व्यवस्था में निजी स्कूलों का बेहद अहम योगदान है। हालात यह हैं कि निजी स्कूल समस्याओं और भ्रस्टाचार से जूझ रहे हैं और फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा इन्हीं समस्याओं के निदान के लिए संघर्ष कर रही है। 
 
बीते कुछ समय पहले फेडरेशन की हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल से गहन चर्चा हुई जिसमें कई मुद्दों के हल पर सहमति बनी और कई कारगर कदम उठाए गए। जिसमें प्रमुख तौर पर निजी स्कूलों की जमीन पर छूट का मामला, वन स्टेप अपग्रेडेशन का मुद्दा और हरियाणा बोर्ड टीचर्स पर लगे जुर्माने को माफ किया था और जमा हुए जुर्माने के रिफंड देने पर सहमति प्रदान की है। सबसे पहले हम  इन मुद्दों के लिए हरियाणा सरकार और माननीय मंत्री जी का कोटि कोटि धन्यवाद देते हैं। शिक्षा के हित में उठाए गए इन कदमों का हम स्वागत करते हैं। 
 
 
डॉ. शर्मा ने कहा कि इसके अलावा हम शिक्षा के हित में कई अन्य मुद्दों को उनके समक्ष लाना चाहते हैं। ताकि उन मुद्दों की पेचीदगी खत्म हो सके, भ्रष्टाचार से मुक्ति मिले  और शिक्षा के क्षेत्र में हमारा देश उच्च मुकाम हासिल कर सके। 
 
डॉ. शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि 134-ए का जो पैसा बीते 9 सालों से सरकार पर बकाया है उसे सरकार जल्द से जल्द निजी स्कूलों को रिलीज कर दें। इससे स्कूल संचालकों को आर्थिक तौर पर बेहद राहत मिलेगी।
 
डॉ. कुलभूषण  शर्मा ने कहा कि सरकार ने स्पोर्ट्स फंड के लिए जो नियम बनाया है वह सरासर अनुचित है। सरकार को सिर्फ उन बच्चों से स्पोर्ट्स फंड लेना चाहिए जो खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। जबकि सरकार सभी बच्चों से स्पोर्ट्स फंड ले रही है जो कि सही नहीं है। 
 
जिन निजी स्कूलों ने स्थायी मान्यता ले ली है। उन स्कूलों को रिन्यू और रिव्यू सिस्टम से हटा दिया जाना चाहिए। उन स्कूलों में इसकों लेकर किसी तरह का इंस्पेक्शन नहीं होना चाहिए। मान्यता लेते समय स्कूल संचालकों ने सभी  नियमों को पूरा किया था। ऐसे में जरूरत पढ़ने पर उनसे साधारण एफिडेबिट लिया जाना चाहिए। 
 
डा. कुलभूषण  शर्मा ने कहा कि  सरकार ने जिन नियमों में हमें राहत दी है और बांड राशि भरने की बात कही है। उस पर सरकार ने दो साल का समय दिया था। हालात यह है जो नोटिफिकेशन जारी हुआ है। उसमें 31 मार्च तक का समय दिया गया है। ऐसे में हमारे पास सिर्फ सिर्फ पांच माह का समय हैं। हमारी मांग है कि हमें पूरा दो साल का समय दिया जाए। 
निजी स्कूलों के यू डाइस का मुद्दा भी  हमारे लिए बेहद अहम है। इस मुद्दे के तहत 2003 से पहले बने स्कूलों जो सीएलयू 11 फुट के रास्ते के लिए चाहते हैं, उन्हें सरकार से इजाजत मिलनी चाहिए। 
 
प्लैज मनी के लिए शिक्षा मंत्री हरियाणा कंवरपाल ने राहत देने की घोषणा की है। फेडरेशन की मांग है कि इस मुद्दे पर जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाए। 
चिराग योजना के तहत जिन बच्चों के दाखिले किए गए हैं, उन्हें मान्य करार दिया जाए और हर तरह का अवरोध खत्म करके जिसका भुगतान बाकी रह गया है उसे तुरंत भुगतान किया जाए। 
 
डॉ. कुलभूषण  शर्मा ने कहा कि 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के मामले में शिक्षा मंत्री के संग हुई बैठक में सहमति बनी थी। इसी मामले में इन बच्चों को चिराग के अनुसार 1100 रुपए का भुगतान किया जाए।
डॉ. शर्मा ने कहा कि माननीय सीएम मनोहर लाल खट्टर और शिक्षा मंत्री कंवर पाल के संग हुई अहम बैठक में सीएम ने प्रस्ताव पास किया था कि सरकार हुड्डा की साइट स्टेट बोर्ड के निजी स्कूलों को देने को तैयार है। ऐसे में हमारी मांग है कि सरकार इस मुद्दे पर नियम बना कर घोषणा करे और रियाती रेट पर हरियाणा बोर्ड के स्कूलों को साइट प्रदान करें, ताकि सीएम की सोच के अनुसार शिक्षा के स्तर को ऊंचा किया जा सके। 

 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका