Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

राष्ट्रीय

शिक्षा जन्मस्थान नहीं, मेहनत और सपनों की उड़ान देखती है : राष्ट्रपति मुर्मु

25 जुलाई, 2026 07:02 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को रोमानिया की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज से मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने के बाद कहा कि शिक्षा उनके जीवन में परिवर्तन लाने वाली सबसे बड़ी शक्ति रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज में समान अवसर प्रदान करने का सबसे प्रभावी माध्यम है और यह व्यक्ति की पृष्ठभूमि नहीं, बल्कि उसकी मेहनत और आगे बढ़ने की इच्छा को महत्व देती है।

शिक्षा ने बदली मेरे जीवन की दिशा
राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनका जन्म एक छोटे से गांव में सीमित संसाधनों वाले परिवार में हुआ था। वह अपने गांव से कॉलेज जाने वाली पहली लड़की थीं। उन्होंने कहा, “इस अनुभव ने मुझे किसी भी किताब से अधिक यह सिखाया कि शिक्षा सबसे बड़ा बराबरी का माध्यम है। यह नहीं पूछती कि आपका जन्म कहां हुआ है, बल्कि यह देखती है कि आप कितनी दूर तक जाने की कोशिश करते हैं।”

मानद डॉक्टरेट को बताया भारत-रोमानिया मित्रता का प्रतीक
राष्ट्रपति मुर्मु को शिक्षा, जनसेवा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए विश्वविद्यालय के सर्वोच्च शैक्षणिक सम्मान, मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय के रेक्टर, सीनेट और पूरे शैक्षणिक समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह यह सम्मान 1.4 अरब भारतीयों की ओर से विनम्रतापूर्वक स्वीकार कर रही हैं। उन्होंने इसे भारत और रोमानिया के लोगों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतीक बताया।

शिक्षक जीवन की यादें कीं साझा
राष्ट्रपति ने अपने शिक्षक के रूप में बिताए समय को याद करते हुए कहा कि एक साधारण-सी कक्षा भी किसी परिवार और पूरे समुदाय का भविष्य बदलने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का प्रभाव केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसका सकारात्मक असर पूरे समाज पर पड़ता है।

एआई के दौर में नैतिकता पर दिया जोर
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि आज जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और विज्ञान तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, तब विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि ज्ञान के साथ-साथ समझदारी, नैतिकता और इंसानियत को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए, ताकि तकनीकी प्रगति मानव कल्याण के लिए उपयोगी साबित हो।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए

ऐतिहासिक पल: लाल किले पर पहली बार हुआ ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन, आसमान में दिखा तिरंगा

ऐतिहासिक पल: लाल किले पर पहली बार हुआ ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन, आसमान में दिखा तिरंगा

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फिजी के उच्चायुक्त से की मुलाकात, भारत-फिजी के बीच चुनावी सहयोग बढ़ाने पर जोर

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फिजी के उच्चायुक्त से की मुलाकात, भारत-फिजी के बीच चुनावी सहयोग बढ़ाने पर जोर

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

श्रीनगर का लाल चौक तिरंगे से सराबोर, पर्यटकों ने ‘तनावपूर्ण’ अतीत से आए बदलाव का किया स्वागत

श्रीनगर का लाल चौक तिरंगे से सराबोर, पर्यटकों ने ‘तनावपूर्ण’ अतीत से आए बदलाव का किया स्वागत

‘हर भारतीय को अभिभूत किया’, लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम की धुन बजाए जाने पर रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया

‘हर भारतीय को अभिभूत किया’, लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम की धुन बजाए जाने पर रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया

युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और सिविल डिफेंस में सुधार सहित प्रधानमंत्री मोदी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और सिविल डिफेंस में सुधार सहित प्रधानमंत्री मोदी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

सरकार ने कीमतों में वृद्धि के बावजूद किसानों को सस्ती दरों पर यूरिया दिया: पीएम मोदी

सरकार ने कीमतों में वृद्धि के बावजूद किसानों को सस्ती दरों पर यूरिया दिया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भारत को नवाचार का केंद्र बनाने, एक करोड़ युवाओं को AI प्रशिक्षण देने पर दिया जोर

पीएम मोदी ने भारत को नवाचार का केंद्र बनाने, एक करोड़ युवाओं को AI प्रशिक्षण देने पर दिया जोर