Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

पंजाब

शिक्षा जगत में छिड़ी नई चर्चा, केंद्रीय शिक्षा विभाग के फैसले ने मचाई हलचल

02 दिसंबर, 2025 06:24 PM

लुधियाना : प्राइवेट कोचिंग कल्चर पर लगाम लगाने के मकसद से केंद्र सरकार द्वारा स्कूलों में 'सैंटर फॉर एडवांस स्टडीज' खोलने की योजना ने शिक्षा जगत में एक नई चर्चा छेड़ दी है। शहर के प्रमुख शिक्षा विशेषज्ञों और अभिभावकों ने इस योजना का स्वागत किया है। उनका मानना है कि निजी कोचिंग सेंटर्स के अनियंत्रित फैलाव ने शिक्षा को व्यापार बना दिया है, जिससे अब राहत मिलने की उम्मीद है। योजना के मुताबिक अब स्कूलों में ही जे.ई.ई., नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। इस फैसले पर शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों के प्रिंसीपल्स और चेयरमैन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे छात्रहित में बताया है।

शिक्षा विशेषज्ञों ने की पहल की सराहना

जे.के. सिद्धू, प्रिंसीपल डी.ए.वी. स्कूल बी.आर.एस. नगर ने कहा कि हम लंबे समय से ऐसे स्ट्रक्चर्ड प्रयास का इंतजार कर रहे थे। जब स्कूल में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मिलेगी तो बच्चे दिन में 2-2 जगह भागने और मानसिक थकान से बचेंगे। यह छात्रों के समग्र विकास के लिए जरूरी था। डी.पी. गुलेरिया, सिटी कोऑर्डिनेटर सी.बी.एस.ई. ने कहा कि प्राइवेट कोचिंग सैंटर्स में फीस बहुत अधिक है और वहां क्वालिटी कंट्रोल की कमी है। अगर यह योजना आती है तो नियम भी जारी होंगे। स्कूलों में यह तैयारी नियमित मूल्यांकन और अनुशासन के साथ होगी, जिससे रिजल्ट बेहतर आएंगे और बच्चों में भटकाव कम होगा।

अनुजा कौशल, प्रि. बीसीएम आर्य स्कूल, शास्त्री नगर ने कहा कि यह योजना अभिभावकों को 'दोहरे खर्च' से बचाएगी। स्कूल के सिलेबस और कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी में तालमेल होने से बच्चों पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। यह समय की मांग भी है इससे टयूशन कल्चर भी खत्म होगा जो स्कूलों के लिए सबसे बड़ी समस्या है।

अभिभावकों ने ली राहत की सांस

इस खबर ने माता पिता में खुशी की लहर ला दी है। इस फैसले पर अपने विचार देते हुए कहा कि अभिभावक नीतू बंसल ने कहा कि हम हर साल कोचिंग के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर रहे थे। अगर स्कूल में ही यह सुविधा मिलेगी, तो बच्चों को स्कूल से सीधे कोचिंग ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमारा आर्थिक बोझ काफी कम होगा। एक अन्य बच्चे के अभिभावक रमेश कुमार ने कहा कि कोचिंग सैंटर्स में एक क्लास में 80-80 बच्चे होते हैं, वहां कोई पर्सनल अटैंशन नहीं मिलती। स्कूल में कम से कम टीचर्स हमारे बच्चों की क्षमता को तो अच्छे से पहचानते हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल