Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

शिक्षा के नाम पर गरीबों को बहकाने की स्कीम ‘चिराग’: कुमारी सैलजा

17 नवंबर, 2023 04:39 PM

चंडीगढ़:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य एवं हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन पूरी तरह गरीब विरोधी है। गरीब परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने के नाम पर चलाई जा रही चिराग स्कीम सिर्फ इन्हें बहकाने के लिए है, न कि इनके बच्चों के कल्याण के लिए। चिराग स्कीम का फायदा निजी स्कूलों को हो, यही गठबंधन सरकार का मकसद है। इस स्कीम के तहत अब जो छात्र 10वीं व 12वीं कक्षा में दाखिला लेंगे, उनके सामने बोर्ड की परीक्षा देने का संकट खड़ा होने का अंदेशा बन गया है।
मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि 01 अप्रैल से शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद 08 महीने बीतने पर चिराग योजना में दाखिले के लिए आवेदन लेना किसी भी सूरत में तर्कसंगत नहीं है। जो छात्र अब निजी स्कूलों में चले जाएंगे, वे सत्र के आखिरी महीनों के दौरान किसी भी तरीके से न तो वहां के माहौल में ढल पाएंगे और न ही अपने सिलेबस को पूरा कर पाएंगे। इनके लिए सरकारी स्कूल में कराए गए पाठ्यक्रम और निजी स्कूल में चल रहे पाठ्यक्रम के बीच सामंजस्य बैठाना मुश्किल हो जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निजी स्कूलों में दाखिले के लिए 24 नवंबर तक आवेदन गरीब परिवारों के बच्चों से मांगे गए हैं, जबकि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए बोर्ड में फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि 21 नवंबर तय की हुई है। ऐसे में 24 नवंबर तक दाखिले के आवेदन जमा होने पर दाखिला प्रक्रिया में दिसंबर का आधा महीने बीतने की पूरी संभावना है। अगर 10वीं व 12वीं कक्षा में किसी छात्र ने निजी स्कूल में दाखिला ले भी लिया तो उन्हें बोर्ड की परीक्षा देने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि देर से दाखिले होने की सूरत में इन छात्रों की पढ़ाई में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के पास कोई प्लान भी नहीं है। इससे पता चलता है कि सरकार की मंशा इन्हें पढ़ाने की नहीं, बल्कि ओर अधिक पीछे धकेलने की है। सरकार खुद नहीं चाहती कि किसी गरीब परिवार का बच्चा पढ़-लिख कर बड़ा अधिकारी बने, इसलिए सोची-समझी साजिश के तहत इन बच्चों के देरी से दाखिले कराने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब सभी को पता है कि नया शैक्षणिक सत्र 01 अप्रैल से शुरू होता है तो फिर इनके दाखिले मार्च महीने के अंतिम सप्ताह या फिर अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में ही क्यों नहीं करवाए गए। सत्र में अंत में दाखिले कराने से साफ है कि सरकार तीन महीने की पढ़ाई के बदले निजी स्कूलों को पूरे साल की फीस का भुगतान कर उन्हें मोटा मुनाफा कमाना चाहती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा पर सबका समान अधिकार है लेकिन दुर्भाग्यवश देश-प्रदेश में ऐसे गरीब परिवार के बच्चे है जो कि आर्थिक मजबूरियों के कारण या तो अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते या फिर उनकी शिक्षा पैसों की तंगी के कारण बीच में ही छूट जाती है। इसके अलावा कई ऐसे गरीब परिवार के बच्चे है जो कि आर्थिक तंगी के कारण निजी स्कूलों में पढ़ाई भी नहीं कर पाते है और एक बेहतर भविष्य पाने की राह में पीछे रह जाते है। सरकार का दावा है कि इस समस्या के समाधान के लिए उसने हरियाणा चिराग योजना को शुरू किया है। ऐसी योजना का क्या लाभ जो कागजों तक सीमित हो। इसका लाभ जिन्हें मिलना चाहिए था उन्हें न मिलकर निजी शिक्षण संस्थानों को मिल रहा है, अगर सरकार इसकी निगरानी करती तो पात्र बच्चों को इसका लाभ जरूर मिलता पर सरकार की नीयत में पहले से ही खोट था। ये जनता है सब जानती है और आने वाले चुनाव में अपने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार से बदला जरूर लेगी।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका