Monday, August 24, 2026
BREAKING
शिक्षक दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति कृषि में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम, उपराष्ट्रपति ने लॉन्च किया स्वदेशी पॉपकॉर्न मक्का बीज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 25 अगस्त से कनाडा और अमेरिका के दौरे पर, आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया डायलॉग’, पीएम मोदी करेंगे युवा खिलाड़ियों से संवाद अंबाला छावनी में जल्द बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक ईएसआईसी अस्पताल : अनिल विज किसानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : कृष्ण कुमार बेदी शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा एक्शन मोड में, 3 स्कूलों का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश हरियाणा कांग्रेस के जिलेवार संवाद बैठकों का पांचवां चरण 25 अगस्त से झज्जर में शुरू हैपनिंग हरियाणा 2.0 @ मुंबई : निवेशकों ने हरियाणा को बताया उद्योग एवं निवेश के लिए बेहतरीन राज्य पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह नहीं, यह पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र है : अमर सिंह

राष्ट्रीय

शिक्षक दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति

24 अगस्त, 2026 07:03 PM

देश में उच्च व तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 21 शिक्षकों और संकाय सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में इन शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान करेंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि इस बार पुरस्कार की खास बात यह है कि इसमें देश के आईआईटी, आईआईएसईआर, विश्वविद्यालयों, मेडिकल संस्थानों और पॉलिटेक्निक संस्थानों के शिक्षक शामिल हैं। यानी उच्च शिक्षा में पढ़ाने के साथ शोध, नवाचार और समाज तक शिक्षा की पहुंच बनाने वाले शिक्षकों को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी गई है।

इस वर्ष चुने गए 21 शिक्षकों में 12 केंद्रीय उच्च शिक्षा संस्थानों, 5 राज्य विश्वविद्यालयों और 4 पॉलिटेक्निक संस्थानों से हैं। केंद्रीय उच्च शिक्षा संस्थानों से चुने गए शिक्षकों में आईआईटी रुड़की की प्रो. अवलोकिता अग्रवाल आईआईटी हैदराबाद की प्रो. कीर्ति चंद्र साहू, बिट्स पिलानी की प्रो. विनय चमोला, आईआईटी भुवनेश्वर से डॉ. श्रीकांत गोल्लापुड़ी, आईआईटी गांधीनगर से डॉ. मिथुन राधाकृष्ण व आईआईएसईआर भोपाल से प्रो. सौरव दत्ता का चयन किया गया है।

वहीं, आईआईटी बॉम्बे के प्रो. विक्रम विशाल, राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय, गांधीनगर के प्रो. सरवैया जयराजसिंह इंद्रजीत सिंह, आईआईटी कानपुर प्रो. के शंकर प्रसाद रथ, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से डॉ. मनीषा निगम व जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज वर्धा के डॉ. अमर मोहनराव ताकसांडे भी इस सम्मान के लिए चुने गए हैं। इनके अलावा राज्य विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 3 सरकारी और 2 निजी संस्थानों के शिक्षकों का चयन हुआ है। पॉलिटेक्निक के 4 शिक्षक भी सम्मानित किए जाएंगे।

पॉलिटेक्निक संस्थानों से चुने गए चार शिक्षकों में 2 सरकारी और 2 निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों से हैं।राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित किए गए थे। नामांकन की प्रक्रिया 26 मई से 20 जुलाई 2026 तक चली। इस बार नामांकन में स्वयं नामांकन, संस्थान द्वारा नामांकन और सहकर्मियों द्वारा नामांकन की व्यवस्था की गई थी।

इसका उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ावा देना था। पुरस्कार के लिए केवल अच्छा पढ़ाने को ही आधार नहीं बनाया गया। शिक्षकों के प्रदर्शन का कई स्तरों पर मूल्यांकन किया गया। इनमें पढ़ाने और सीखने की प्रभावशीलता, समाज और समुदाय तक पहुंच बनाने वाली गतिविधियां, शोध और नवाचार, प्रायोजित शोध, संकाय विकास कार्यक्रम व परामर्श और शिक्षण संबंधी योगदान को भी महत्व दिया गया है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, चयन की प्रक्रिया भी दो चरणों में हुई। पहले प्रारंभिक खोज-सह-छंटनी समिति ने नामांकनों की जांच कर योग्य उम्मीदवारों की प्रारंभिक सूची तैयार की। इसके बाद जूरी समिति ने अंतिम पुरस्कार विजेताओं का चयन किया। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार में उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निक के शिक्षकों को शामिल करने का फैसला 2023 में किया गया था।

इससे पहले राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मुख्य रूप से स्कूल शिक्षकों तक सीमित था। उच्च शिक्षा के शिक्षकों को इसमें शामिल करने का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सोच के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देना है। सरकार का मानना है कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को पुरस्कार और सम्मान मिलने से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। इस वर्ष की सूची की एक खास बात यह भी है कि इसमें इंजीनियरिंग से लेकर चिकित्सा, विज्ञान, संस्कृत, मणिपुरी नृत्य, जनसंचार और योग जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाले शिक्षक शामिल हैं। इस तरह राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार उच्च शिक्षा में पढ़ाने वाले शिक्षकों के साथ-साथ शोध और विषयगत विशेषज्ञता के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वालों को भी राष्ट्रीय मंच पर सम्मान दे रहा है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

कृषि में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम, उपराष्ट्रपति ने लॉन्च किया स्वदेशी पॉपकॉर्न मक्का बीज

कृषि में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम, उपराष्ट्रपति ने लॉन्च किया स्वदेशी पॉपकॉर्न मक्का बीज

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 25 अगस्त से कनाडा और अमेरिका के दौरे पर, आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 25 अगस्त से कनाडा और अमेरिका के दौरे पर, आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया डायलॉग’, पीएम मोदी करेंगे युवा खिलाड़ियों से संवाद

27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया डायलॉग’, पीएम मोदी करेंगे युवा खिलाड़ियों से संवाद

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में रेड अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में रेड अलर्ट

PM मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- करुणा से आत्म-सम्मान और संतोष से मिलती है सच्ची खुशी

PM मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- करुणा से आत्म-सम्मान और संतोष से मिलती है सच्ची खुशी

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, वाराणसी से उज्जैन तक भक्तों की भारी भीड़

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, वाराणसी से उज्जैन तक भक्तों की भारी भीड़

इंग्लैंड में शानदार जीत के बाद दिव्यांग क्रिकेट टीम से मिले अमित शाह

इंग्लैंड में शानदार जीत के बाद दिव्यांग क्रिकेट टीम से मिले अमित शाह

ज्ञानेश कुमार बोले- हम यूपी के मतदाताओं को संदेश देने के लिए आए हैं, युवाओं-बीएलओ से करेंगे सीधा संवाद

ज्ञानेश कुमार बोले- हम यूपी के मतदाताओं को संदेश देने के लिए आए हैं, युवाओं-बीएलओ से करेंगे सीधा संवाद

राजगुरु की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने किया नमन, शाह बोले-

राजगुरु की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने किया नमन, शाह बोले- "युवाओं को प्रेरित करता रहे उनका बलिदान'