Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

शादी के 15 साल बाद पति से अलग हुईं ये मशहूर टीवी एक्ट्रेस, सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ किया था काम

22 जून, 2025 04:25 PM

मुंबई. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से अक्सर प्यार, तकरार और अलगाव की खबरें आती रहती हैं। अब तक कई ऐसे सेलिब्रेटीज हैं, जो अपनी सालों की शादी को खत्म कर लोगों को हैरान कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में मशहूर टीवी एक्ट्रेस लता सभरवाल का नाम भी शामिल हो गया है। एक्ट्रेस ने अपने पति संजीव सेठ से अलग होने का फैसला लिया है। हाल ही में एक पोस्ट में लता ने बताया कि वह शादी के 15 साल बाद अपने पति से अलग हो गई हैं। उनके इस पोस्ट में फैंस को हैरान कर दिया है और वे इसके पीछे वजह जानना चाह रहे हैं। तो आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में क्या कहा है...

लता सभरवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया कि वह 15 साल की शादी के बाद आधिकारिक तौर पर अपने पति व एक्टर संजीव सेठ से अलग हो गई हैं।

लता ने अपने पोस्ट में लिखा, "लंबी चुप्पी के बाद...मैं घोषणा करती हूं कि मैं (लता सभरवाल) अपने पति (श्री संजीव सेठ) से अलग हो गई हूं। मुझे एक प्यारा बेटा देने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं। मैं उनके भविष्य के जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि कृपया मेरे और मेरे परिवार की शांति का सम्मान करें और इस बारे में कोई सवाल न पूछें या फोन न करें। आभार।"

15 साल की शादी को यूं अचानक तोड़ना लता और संजीव के फैंस के लिए बड़ा झटका है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट में उनके फैंस काफी हैरान हैं। हालांकि, संजीव ने अपने अलग होने की खबर को लेकर कोई पोस्ट नहीं किया है।

संजीव और लता की मुलाकात टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी। शूटिंग को दौरान संजीव को अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी लता से प्यार हो गया। संजीव और लता की पहली मुलाकात उस समय हुई, जब वह शूटिंग के लिए उदयपुर जा रहे थे। ऐसे धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर ये प्यार में बदल गई। संजीव सेठ और लता सभरवाल ने साल 2010 में शादी कर ली। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम आरव है। हालांकि, अब 15 साल बाद कपल ने अपनी शादी का अंत कर दिया है।

लता से पहले रेशमा टिपनिस से की थी संजीव सेठ ने पहली शादी

संजीव की पहली पत्नी का नाम रेशमा टिपनिस है। दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर था। रेशमा की उम्र सिर्फ 20 साल थी जब संजीव सेठ से उनकी शादी हुई। वहीं, 11 साल तक एक साथ रहने के बाद रेशमा और संजीव दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार