Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

शब्बीर ने 3 महीने में घटाया 14 किलो वजन, बिना क्रैश डाइट और एक्सरसाइज

05 जून, 2025 03:22 PM

मुंबई। जानेमाने अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया ने सोनी सब के शो ‘उफ्फ… यह लव है मुश्किल में युग सिन्हा का किरदार निभाने के लिए कड़ी मेहनत की है। सोनी सब नई रोमांटिक-कॉमेडी पारिवारिक ड्रामा ‘उफ्फ़़… यह लव है मुश्किल’ के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। इस शो में शब्बीर आहलूवालिया पारंपरिक ‘आदर्श’ भूमिकाओं से हटकर प्रतिष्ठित वकील युग सिन्हा के किरदार में नजऱ आएंगे। शब्बीर आहलूवालिया ने युग सिन्हा की भूमिका को निभाने के लिए खुद को पूरी तरह से बदल लिया है। शब्बीर ने खुद को बदलने के लिए काफी कड़ी मेहनत की है और युग सिन्हा ने भूमिका को बेहतर बनाने के लिए खुद में अभूतपूर्व शारीरिक बदलाव किया है।

बताया जाता है कि उन्होंने तीन महीनों में 14 किलो वजन घटाया है, वह भी किसी क्रैश डाइट या अत्यधिक व्यायाम से नहीं, बल्कि संतुलित और आनंददायक दिनचर्या के साथ, जिसमें निरंतरता बनी रही। शब्बीर ने कहा कि यह ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ लुक्स के लिए नहीं था, बल्कि उस किरदार की मानसिकता और उपस्थिति को हर फ्रेम में जिंदा करने के लिए था। मुझे उस सफर का आनंद लेना था। आने वाले शो और फिल्मों में मैं दर्शकों को कुछ नया देने की कोशिश करूंगा।उम्मीद है कि मुझे अलग-अलग तरह के किरदार निभाने का अवसर मिलेगा । शब्बीर अहलूवालिया ने जानीमानी फिल्मकार एकता कपूर के कई शो, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहीं तो मिलेंगे, कहीं तो होगा, कहानी घर-घर की, कसौटी जिंदगी की, कुमकुम भाग्य और फिल्म शूट आउट एट लोखंडवाला में काम किया है, जिसने उनके करियर को आकार देने में मदद की। शब्बीर अहलूवालिया ने एकता कपूर के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मैंने जितने भी निर्माताओं के साथ काम किया है, उनमें एकता कपूर सर्वश्रेष्ठ है। वह बेहद प्रतिभाशाली हैं। एकता कपूर जितनी छूट अपने कलाकारों को काम करने में देती है वह सराहनीय है।

मेरे लिए एकता कपूर के साथ काम करना बेहद शानदार अनुभव रहा है। शब्बीर अहलूवालिया ने टीवी के साथ ही फिल्मों में भी अपने अभिनय का जौहर दिखाया है। टीवी और फिल्मों में काम करने में क्या अंतर है, इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे वह मीडियम पसंद है, जिसकी कहानी अच्छी हो, जहां मेरा रोल अच्छा हो। मेरे लिए मीडियम मायने नहीं रखता। यह महत्वपूर्ण है कि आप उस शो या फिल्म में क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब आप किसी किरदार की तैयारी शुरू करते हैं तो मेहनत उतनी ही लगती है, सोच उतनी ही लगती है। ऐसा नहीं है कि टीवी पर काम कर रहे हों तो उसमें मेहनत कम लगे। सभी मीडियम में काम करने मे मेहनत लगती है।मुझे मजा हर मीडियम में काम करने में लगता है बशर्ते रोल अच्छा हो। मुझे हर तरह का किरदार निभाने में अच्छा लगता है। चाहे वह पॉजिटिव हो या फिर नेगेटिव हो। मुझे किरदार चुनौतीपूर्ण निभाने में अच्छा लगता है। आम किरदार मुझे पसंद नहीं। शब्बीर अहलूवालिया ने ‘उफ्फ़़… ये लव है मुश्किल’ में आशी सिंह के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि आशी बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री है और उन्होंने शो में बेहतरीन काम किया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को हमारी केमेस्ट्री पसंद आने वाली है। सोनी सब पर शो उफ्फ़़… यह लव है मुश्किल 9 जून से हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे प्रसारित होगा।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार