Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

दुनिया

व्हाइट हाउस के पास फायर‍िंग, सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर

24 मई, 2026 04:27 PM

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस के पास शनिवार शाम गोलीबारी करने वाले एक हमलावर को सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने जवाबी फायरिंग में मार गिराया। इस गोलीबारी में एक राहगीर भी घायल हो गया। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद थे और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे 17वीं स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू एन डब्‍ल्‍यू के पास हुई, जो व्हाइट हाउस और आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग के करीब का इलाका है।
सीक्रेट सर्विस के चीफ ऑफ कम्युनिकेशंस एंथनी गुग्लिएल्मी ने बयान में कहा, “शनिवार शाम करीब 6 बजे एक व्यक्ति ने 17वीं स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू के पास अपने बैग से हथियार निकाला और फायरिंग शुरू कर दी।”


सीक्रेट सर्विस ने बताया कि उनके अधिकारियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हमलावर को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बयान में यह भी कहा गया कि गोलीबारी के दौरान एक आम नागरिक भी गोली लगने से घायल हुआ। हालांकि अधिकारियों को कोई चोट नहीं आई।
अभी तक अधिकारियों ने हमलावर की पहचान या हमले के पीछे की वजह नहीं बताई है। घायल राहगीर की हालत के बारे में भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।
एजेंसी ने कहा कि घटना के समय ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद थे। बयान में कहा गया, “राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में थे, लेकिन इस घटना का उनकी सुरक्षा या सरकारी कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा।”
घटना के बाद कुछ समय के लिए पूरे व्हाइट हाउस परिसर को लॉकडाउन कर दिया गया। हथियारबंद सीक्रेट सर्विस अधिकारी नॉर्थ लॉन में तैनात हो गए और सुरक्षा टीमों ने पत्रकारों और स्टाफ को तेजी से प्रेस ब्रीफिंग रूम में पहुंचाया।


सीएनएन के मुताबिक, वहां मौजूद पत्रकारों को अपनी जगह पर ही रहने को कहा गया। एजेंट लगातार 'नीचे झुको' और 'गोली चल रही है' जैसी चेतावनियां दे रहे थे।
व्हाइट हाउस के पास मौजूद पत्रकारों ने बताया कि उन्होंने लगातार कई गोलियों की आवाज सुनी। एलिसन रॉबर्ट, जो द न्यूयॉर्क टाइम्स की फोटोग्राफर हैं, उन्होंने कहा कि प्रेस रूम के बाहर से 'करीब 20 से 30 गोलियों' की आवाज सुनाई दी।


उन्होंने टेक्स्ट मैसेज में कहा, “पत्रकारों ने बाहर से गोलियों की आवाज सुनी और फिर सीक्रेट सर्विस ने सभी को जल्दी से अंदर पहुंचाया।”
एबीसी न्‍यूज की संवाददाता सेलिना वांग ने भी घटना के बाद के डर और अफरा-तफरी का जिक्र किया।
उन्होंने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, “मैं व्हाइट हाउस नॉर्थ लॉन से अपने फोन पर सोशल वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी, तभी हमने गोलियों की आवाज सुनी। ऐसा लग रहा था जैसे दर्जनों गोलियां चल रही हों। फिर हमें भागकर प्रेस ब्रीफिंग रूम में जाने को कहा गया, जहां हम अभी रुके हुए हैं।”
एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल ने कहा कि ब्यूरो भी जांच में मदद कर रहा है।


पटेल ने 'एक्‍स' पर लिखा, “एफबीआई भी मौके पर मौजूद है और व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी की घटना में सीक्रेट सर्विस की मदद कर रही है। जैसे-जैसे जानकारी मिलेगी, हम जनता को अपडेट देंगे।”
सीक्रेट सर्विस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और बाद में और जानकारी साझा की जाएगी। एफबीआई, मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग और नेशनल गार्ड समेत कई एजेंसियां मौके पर पहुंचीं, जबकि व्हाइट हाउस के आसपास की सड़कों को कई घंटों तक बंद रखा गया।
यह घटना उस गोलीबारी के एक महीने से भी कम समय बाद हुई है, जिसने वॉशिंगटन में हुए व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन डिनर को भी प्रभावित किया था। उस कार्यक्रम में पत्रकार, लॉमेकर्स और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं