Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
मान सरकार द्वारा साहनेवाल के लिए 23.99 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों को मंजूरी स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाब विधानसभा डायरी-2026 का उद्घाटन अमन अरोड़ा द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज में 3-दिवसीय "कारवां 2026" का शुभारंभ भगवंत मान सरकार की ‘खेल क्रांति’ ने पंजाब को अंतरराष्ट्रीय खेल नक्शे पर उभारा, हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के साथ पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा पंजाब ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी

खेल

वैभव और विहान की शतकीय पारी से भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को 55 रन से हराया

06 जुलाई, 2025 06:22 PM

वॉर्सेस्टर। वैभव सूर्यवंशी (143) और विहान मल्‍होत्रा (129) की शतकीय पारियों की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने शनिवार को चौथे यूथ एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 55 रनों से हरा दिया। 364रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को बीजे डॉवकिंस और जोसेफ मूर्स की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 104रन जोड़े। नमन पुष्पक ने जोसेफ मूर्स (52) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसी ओवर में उन्होंने बेन मेयस (शून्य) को भी अपना शिकार बना लिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये रॉकी फ्लिंटॉफ ने बीजे डॉवकिंस के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया।

तीसरा विकेट बीजे डॉवकिंस (67) के रूप में गिरा और इसके बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ती चली गई। इस दौरान रॉकी फ्लिंटॉफ एक छोर थामे खड़े रहे। कप्तान थॉमस रियू (19), जैक होम (12) और तज़ीम चौधरी अली (13) रन बनाकर आउट हुये। रॉकी फ्लिंटॉफ ने 91 गेंदों में सात चौके और चार छक्के लगाते हुए (107) रनों की पारी खेली। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे इंग्लैंड की पूरी टीम 45.3 ओवर में 308 रन पर सिमट गई। जेम्स मिंटो 19 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम ने यह मुकाबला 55 रनों से जीत लिया।

भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से नमन पुष्पक ने तीन विकेट लिये। अमब्रिश को दो विकेट मिले। कनिष्‍क चौहान और दीपेश देवेंद्रन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां टॉस जीतकर इंग्लैंड की अंडर-19 टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और उसने अपना पहला विकेट कप्तान आयुष म्हात्रे (पांच) के रूप में गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये विहान मल्होत्रा ने वैभव सूर्यवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 219 रनों की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी। इस दोरान वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज यूथ एकदिवसीय शतक बनाया।

28वें ओवर में वैभव को बेन मेयस ने आउट किया। वैभव सूर्यवंशी ने 78 गेंदो में 13 चौके और 10 छक्के लगाते हुए (143) रनों की आतिशी पारी खेली। इसके बाद कोई भी भारतीय बल्लेबाज अधिक देर तक पिच पर नहीं टिक सका। हालांकि इस दौरान विहान मल्होत्रा एक छोर थामे रहे और उन्होंने अपना शतक पूरा किया। विहान मल्होत्रा ने 121 गेंदों में 15 चौके और तीन छक्के लगाते हुए (129) रन बनाये। अभिज्ञान कुंडु 23 रन बनाकर आउट हुये। भारत के सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 363 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। युद्धजीत गुहा 15 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से जैक होम ने चार और एस मोर्गन ने तीन विकेट लिये। जेम्‍स मिंटो और बेन मेयस ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल