Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित

05 सितंबर, 2023 04:36 PM

कोलंबो:  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को रोहित शर्मा की कप्तानी और हार्दिक पांड्या की उपकप्तानी में एकदिवसीय विश्व कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की।
चोट के कारण लंबी छुट्टी के बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले केएल राहुल और श्रेयस अय्यर विश्व कप टीम में बने हुए हैं। भारत की कोर टीम में विराट कोहली, शुभमान गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जाडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
गौरतलब है कि भारत ने आखिरी बार 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विश्व कप जीता था।
एशिया कप के लिए चुने गए प्रसिद्ध कृष्णा और तिलक वर्मा विश्व कप टीम में जगह नहीं बना सके। संजू सैमसन को भी 15 खिलाड़ियों की स्क्वाड में जगह नहीं मिली।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को विश्व कप टीम सौंपने की समय सीमा पांच सितंबर है, लेकिन टीमें आईसीसी से अनुमोदन की आवश्यकता के बिना 28 सितंबर तक बदलाव कर सकती हैं।
भारत एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन और एकदिवसीय मैच खेलेगा, जबकि उसे अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही करनी है।
विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वाड : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर