Tuesday, July 14, 2026
BREAKING
होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- ईरान पर फिर लगेगी समुद्री नाकेबंदी आलिया भट्ट ने की तुम्बाड 2 में एंट्री, पहली हॉरर फिल्म पर बोलीं- इस दुनिया का हिस्सा बनना… PM मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बोले- सूर्य और प्रकाश एक-दूसरे के पूरक हैं पीएम मोदी की ‘पंचायत’ के अभिनेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत, पूछा- “सुन रहा है ना बिनोद…” Weather Update: देश के कई हिस्सों में फिर बदलेगा मौसम, कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं तूफान का अलर्ट वियतनाम बोट हादसा: 15 भारतीयों के शव मुंबई पहुंचे, परिवारों को सौंपने की तैयारी शुरू विदेश मंत्री जयशंकर ने UN प्रमुख गुटेरेस से की मुलाकात, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा मिडिल ईस्ट में बढ़ी जंग की आहट, अमेरिका का ईरान पर लगातार तीसरा सैन्य हमला होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी मिसाइल हमला, यूएई के दो तेल टैंकर निशाने पर; भारतीय क्रू मेंबर की मौत, आठ घायल भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट मैच 270 रन से अपने नाम किया, खेल मंत्री ने देश की बेटियों की सराहना की

राष्ट्रीय

वियतनाम बोट हादसा: 15 भारतीयों के शव मुंबई पहुंचे, परिवारों को सौंपने की तैयारी शुरू

14 जुलाई, 2026 11:40 AM

वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास हुए नाव पलटने के दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गए। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी देते हुए बताया कि 11 जुलाई को हुए हादसे के शिकार भारतीयों के शवों को ले कर विमान मुंबई पहुंच गया है।

दूतावास ने आगे कहा, “हनोई स्थित भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी स्थित वाणिज्य दूतावास संबंधित राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे, ताकि पार्थिव शरीर जल्द से जल्द उनके परिवारों तक पहुंचाए जा सकें। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं।”

आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु सरकारें अपने-अपने राज्यों में शवों को अंतिम गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रही हैं।

घायल भारतीय की हालत स्थिर
हादसे में घायल एक भारतीय नागरिक का फु क्वोक में इलाज चल रहा था। रविवार शाम उनकी एक महत्वपूर्ण मेडिकल प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई। सोमवार को उन्हें हो ची मिन्ह सिटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके परिवार के सदस्य भी वियतनाम पहुंच चुके हैं।

कप्तान गिरफ्तार
वियतनाम की अन गियांग प्रांत पुलिस ने रविवार को पर्यटक नाव डूबने की घटना से जुड़े कानूनी उल्लंघनों के मामले में नाव के 57 वर्षीय कप्तान गुयेन होंग हाई को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हादसे का विवरण
हादसे वाली नाव में करीब 32 भारतीय पर्यटक सवार थे। इनमें 17 लोग तमिलनाडु, बाकी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के निवासी थे। नाव फु क्वोक के दक्षिणी समुद्री क्षेत्र में घूमने के दौरान पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय बचाव दल, पर्यटक और आपातकालीन टीमों ने बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया। भारतीय दूतावास ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और उनके साथ प्रार्थनाएं की हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

PM मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बोले- सूर्य और प्रकाश एक-दूसरे के पूरक हैं

PM मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बोले- सूर्य और प्रकाश एक-दूसरे के पूरक हैं

पीएम मोदी की ‘पंचायत’ के अभिनेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत, पूछा- “सुन रहा है ना बिनोद…”

पीएम मोदी की ‘पंचायत’ के अभिनेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत, पूछा- “सुन रहा है ना बिनोद…”

Weather Update: देश के कई हिस्सों में फिर बदलेगा मौसम, कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं तूफान का अलर्ट

Weather Update: देश के कई हिस्सों में फिर बदलेगा मौसम, कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं तूफान का अलर्ट

विदेश मंत्री जयशंकर ने UN प्रमुख गुटेरेस से की मुलाकात, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री जयशंकर ने UN प्रमुख गुटेरेस से की मुलाकात, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

संघर्ष और अस्थिरता के दौर में आगे आए यूएन : एस जयशंकर ने भारत के यूएनएससी 2028-29 कैंपेन की शुरुआत की

संघर्ष और अस्थिरता के दौर में आगे आए यूएन : एस जयशंकर ने भारत के यूएनएससी 2028-29 कैंपेन की शुरुआत की

मौसम का डबल अटैक : राजस्थान-गुजरात-एमपी सहित बड़े हिस्से में मानसून पर लगा ब्रेक, अरुणाचल में बादल फटने से ITBP के 15 जवान फंसे

मौसम का डबल अटैक : राजस्थान-गुजरात-एमपी सहित बड़े हिस्से में मानसून पर लगा ब्रेक, अरुणाचल में बादल फटने से ITBP के 15 जवान फंसे

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा : गश्त के दौरान पानी के टैंकर से टकराई पुलिस की ERV, दो हेड कॉन्स्टेबल की मौत, एक गंभीर घायल

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा : गश्त के दौरान पानी के टैंकर से टकराई पुलिस की ERV, दो हेड कॉन्स्टेबल की मौत, एक गंभीर घायल

महिलाओं और बच्चों से जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ हो बड़ी और कड़ी कार्रवाई : भजनलाल शर्मा

महिलाओं और बच्चों से जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ हो बड़ी और कड़ी कार्रवाई : भजनलाल शर्मा

उत्तर प्रदेश: ढाई-तीन घंटे का सफर अब 45 मिनट में, शुरू हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे

उत्तर प्रदेश: ढाई-तीन घंटे का सफर अब 45 मिनट में, शुरू हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे

लखनऊ को मिलेगी जाम से राहत, शहीद पथ पर 23 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर मंजूर: राजनाथ सिंह

लखनऊ को मिलेगी जाम से राहत, शहीद पथ पर 23 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर मंजूर: राजनाथ सिंह