Saturday, September 12, 2026
BREAKING
नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता BRICS समिट 2026 की शुरुआत, प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत मंडपम पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन की बेटी जहरा पहुंची ब्रिक्स बाजार, भारतीय शिल्प कला में दिखाई रुचि मलेशिया के पीएम से मिले प्रधानमंत्री मोदी, द्विपक्षीय बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई बात ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन पहुंचे दिल्ली पीएम मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने हैदराबाद हाउस में की द्विपक्षीय बैठक भारत-यूएई ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति ब्रिक्स समिट में खाने का खास इंतजाम, आईटीसी के 100 से ज्यादा मास्टर शेफ संभाल रहे जायका ईरान ‘अहंकार’ के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेगा : राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ‘किसी का विरोध नहीं, सबको साथ लेकर आगे बढ़ना है’, BRICS Summit में PM ने वैश्विक मंच पर एकता और आम सहमति को ठोस नतीजों में बदलने की बात कही

खेल

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

12 सितंबर, 2026 04:06 PM

दुबई: विमेंस एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने फाइनल में जगह बना ली है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका की बल्लेबाजों ने पाकिस्तान से मिले 131 रनों के लक्ष्य को 18.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल किया। 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान चमारी अटापट्टू 5 रन बनाकर फातिमा सना का शिकार बनीं। संजना कविंदी बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। हसीना परेरा सिर्फ 3 रन ही बना सकीं। इमेशा दुलानी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाईं और 21 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुईं।

हर्षिता समरविक्रमा ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 36 रनों की अहम पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके लगाए। कविशा दिलहारी ने 33 रनों का योगदान दिया। अंत के ओवरों में नीलाक्षी डी सिल्वा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों में 3 चौकों की मदद से नाबाद 18 रन बनाए, जबकि कौशानी नुथ्यंगना 4 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर नीलाक्षी ने फातिमा सना की गेंद पर चौका लगाते हुए श्रीलंका को फाइनल का टिकट दिलाया।

इससे पहले, टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुनीबा अली सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद गुल फिरोजा और शवाल जुल्फिकार ने दूसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े। फिरोजा 32 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुईं। जुल्फिकार अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहीं और 24 रन बनाकर आउट हुईं। आयशा जफर 7 रन ही बना सकीं, जबकि सदाफ शमास 8 रन बनाकर आउट हुईं।

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अंत के ओवरों में 36 गेंदों में 47 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान फातिमा ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं, तुबा हसन 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। फातिमा ने तुबा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 24 गेंदों में 38 रन जोड़े। श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में चमारी अटापट्टू ने 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि चमुदी प्रबोधा ने 25 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की भिड़ंत रविवार (13 सितंबर) को भारत से होगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: बेन शेल्टन ने टियाफो को हराकर फाइनल में जगह बनाई, ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला

यूएस ओपन: बेन शेल्टन ने टियाफो को हराकर फाइनल में जगह बनाई, ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला

यूएस ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव फाइनल में पहुंचे, करेन खाचानोव को दी मात

यूएस ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव फाइनल में पहुंचे, करेन खाचानोव को दी मात

449 रनों पर सिमटी पाकिस्तान की दूसरी पारी, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को मिला 130 रनों का लक्ष्य

449 रनों पर सिमटी पाकिस्तान की दूसरी पारी, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को मिला 130 रनों का लक्ष्य

यूएस ओपन: गॉफ को हराकर रायबाकिना फाइनल में, सबालेंका से खिताबी मुकाबला

यूएस ओपन: गॉफ को हराकर रायबाकिना फाइनल में, सबालेंका से खिताबी मुकाबला

विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत

विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत

फुटबॉल मैदान में उतरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, युवाओं के साथ संवाद भी किया

फुटबॉल मैदान में उतरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, युवाओं के साथ संवाद भी किया

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: 453 रनों पर सिमटी इंग्लिश टीम की पहली पारी, 5 बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: 453 रनों पर सिमटी इंग्लिश टीम की पहली पारी, 5 बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक

शीतल देवी ने शूट-ऑफ में जीता गोल्ड, वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का शानदार प्रदर्शन

शीतल देवी ने शूट-ऑफ में जीता गोल्ड, वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का शानदार प्रदर्शन

यूएस ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव सेमीफाइनल में पहुंचे, करेन खाचानोव से होगा मुकाबला

यूएस ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव सेमीफाइनल में पहुंचे, करेन खाचानोव से होगा मुकाबला

यूएस ओपन: कोको गॉफ ने मीरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, रायबाकिना से होगा मुकाबला

यूएस ओपन: कोको गॉफ ने मीरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, रायबाकिना से होगा मुकाबला