Saturday, September 12, 2026
BREAKING
नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता BRICS समिट 2026 की शुरुआत, प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत मंडपम पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन की बेटी जहरा पहुंची ब्रिक्स बाजार, भारतीय शिल्प कला में दिखाई रुचि मलेशिया के पीएम से मिले प्रधानमंत्री मोदी, द्विपक्षीय बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई बात ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन पहुंचे दिल्ली पीएम मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने हैदराबाद हाउस में की द्विपक्षीय बैठक भारत-यूएई ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति ब्रिक्स समिट में खाने का खास इंतजाम, आईटीसी के 100 से ज्यादा मास्टर शेफ संभाल रहे जायका ईरान ‘अहंकार’ के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेगा : राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ‘किसी का विरोध नहीं, सबको साथ लेकर आगे बढ़ना है’, BRICS Summit में PM ने वैश्विक मंच पर एकता और आम सहमति को ठोस नतीजों में बदलने की बात कही

खेल

449 रनों पर सिमटी पाकिस्तान की दूसरी पारी, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को मिला 130 रनों का लक्ष्य

12 सितंबर, 2026 04:07 PM

बर्मिंघम; इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। पाकिस्तान की पूरी टीम दूसरी पारी में 449 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड के खिलाफ इस पूरी टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के बल्लेबाज दूसरी पारी में पहली बार फॉर्म में दिखाई दिए। सैमय अयूब और अब्दुल्ला शफीक के बिना खाता खोले पवेलियन लौटने के बाद अजान अवैस और शान मसूद ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 125 रन जोड़े। अजान 59 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शान मसूद ने कप्तान बाबर आजम संग मिलकर चौथे विकेट के लिए 89 रन जोड़े।

शान मसूद अपने शतक से महज 5 रन से चूक गए और 95 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, बाबर 103 गेंदों में 76 रन बनाने के बाद जोश टंग का शिकार बने। सऊद शकील ने 29 रनों का योगदान दिया, जबकि गाजी गोरी 16 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद इमरान रंधावा सिर्फ 4 रन ही बना सके। इसके बाद रजाउल्लाह और मोहम्मद अब्बास ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 123 गेंदों में 121 रन जोड़े। डेब्यू मैच में रजाउल्लाह ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए महज 63 गेंदों में 81 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके और 9 छक्के लगाए। वहीं, अब्बास ने 67 गेंदों में 42 रन बनाए। मोहम्मद अली ने 4 रन बनाए।

गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन ने 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, ओली रॉबिन्सन, जोश टंग और डेन लॉरेंस ने दो-दो विकेट चटकाए। टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड को सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के लिए 130 रन बनाने होंगे। पहली पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 453 रन बनाते हुए 320 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पहले ही हासिल कर चुका है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: बेन शेल्टन ने टियाफो को हराकर फाइनल में जगह बनाई, ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला

यूएस ओपन: बेन शेल्टन ने टियाफो को हराकर फाइनल में जगह बनाई, ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला

यूएस ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव फाइनल में पहुंचे, करेन खाचानोव को दी मात

यूएस ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव फाइनल में पहुंचे, करेन खाचानोव को दी मात

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

यूएस ओपन: गॉफ को हराकर रायबाकिना फाइनल में, सबालेंका से खिताबी मुकाबला

यूएस ओपन: गॉफ को हराकर रायबाकिना फाइनल में, सबालेंका से खिताबी मुकाबला

विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत

विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत

फुटबॉल मैदान में उतरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, युवाओं के साथ संवाद भी किया

फुटबॉल मैदान में उतरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, युवाओं के साथ संवाद भी किया

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: 453 रनों पर सिमटी इंग्लिश टीम की पहली पारी, 5 बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: 453 रनों पर सिमटी इंग्लिश टीम की पहली पारी, 5 बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक

शीतल देवी ने शूट-ऑफ में जीता गोल्ड, वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का शानदार प्रदर्शन

शीतल देवी ने शूट-ऑफ में जीता गोल्ड, वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का शानदार प्रदर्शन

यूएस ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव सेमीफाइनल में पहुंचे, करेन खाचानोव से होगा मुकाबला

यूएस ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव सेमीफाइनल में पहुंचे, करेन खाचानोव से होगा मुकाबला

यूएस ओपन: कोको गॉफ ने मीरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, रायबाकिना से होगा मुकाबला

यूएस ओपन: कोको गॉफ ने मीरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, रायबाकिना से होगा मुकाबला