Sunday, September 06, 2026
BREAKING
बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित; राहत-बचाव कार्य जारी मेट्रो में बच्चों संग पीएम मोदी की खास बातचीत, जन्माष्टमी से किताबों तक छिड़ी चर्चा ‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ में डॉ. मांडविया का युवाओं को संदेश, स्वस्थ भारत से बनेगा विकसित भारत ‘दिमागी नक्सल वो होम्योपैथिक गोली जिसने सबको बाहर निकाल दिया, पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा गुजरात पुलिस का ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ा फैसला, अब हर जिले और शहर में 'एंटी-नारकोटिक्स विंग' करेगी काम लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता ईरान में ईंधन टैंकर में धमाका, हादसे में 11 लोगों की मौत, सात लोग घायल रूस के साथ अमेर‍िकी प्रत‍िन‍िध‍ियों की बातचीत के बीच जेलेंस्‍की भी युद्धविराम के लिए तैयार, हमले रोकने का ल‍िया न‍िर्णय

राष्ट्रीय

विनोद तावड़े ने संभाली यूपी की चुनावी कमान, सीएम योगी से मुलाकात में 2027 की रणनीति पर मंथन

06 सितंबर, 2026 02:19 PM

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने में जुटी भाजपा ने अब संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल के साथ चुनावी रणनीति को जमीन तक पहुंचाने की कवायद तेज कर दी है। इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच संगठन, सरकार और आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। तावड़े ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी जगदीश ईश्वरभाई पटेल भी मौजूद रहे। मुलाकात को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की रणनीतिक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य प्रदेश में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना है। मुलाकात के बाद विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''यूपी की रफ्तार रहेगी बरकरार, तीसरी बार बनेगी एनडीए सरकार उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक से भेंटकर संगठन, सरकार एवं चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन एवं गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में भाजपा का हर कार्यकर्ता 2027 में पुनः एनडीए सरकार बनाकर विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।''


उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद विनोद तावड़े का यह पहला लखनऊ दौरा है। शनिवार को उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया था। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।


तावड़े ने लखनऊ पहुंचने के बाद भाजपा की चुनावी तैयारियों को लेकर पार्टी की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा था कि भाजपा और एनडीए का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगा और जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद पार्टी अगले पांच वर्षों तक प्रदेश की जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 'पीडीए' को लेकर भी तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि भाजपा अखिलेश यादव के पीडीए को नाकाम करेगी और उन्होंने पीडीए का अर्थ 'पराया धन अपना' बताया था।


तावड़े ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज हुई है। उन्होंने कहा कि इसी विकास और संगठन की ताकत के आधार पर भाजपा 2027 में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।


इससे पहले लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने तावड़े का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय और प्रदेश कार्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 18 अगस्त को विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया था। वहीं, जगदीश ईश्वरभाई पटेल को प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है। तावड़े भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद हैं तथा इससे पहले हरियाणा और बिहार जैसे राज्यों के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी वह पार्टी के प्रभारी रहे थे।


राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा नेतृत्व अब संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करने की तैयारी में है। पार्टी की कोशिश सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के जरिए बूथ स्तर तक पहुंचाने और युवाओं समेत विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की है। ऐसे में नए प्रदेश प्रभारी के रूप में तावड़े के सामने संगठन को चुनावी मोड में सक्रिय करने और एनडीए की लगातार तीसरी सरकार के लक्ष्य को जमीन पर उतारने की बड़ी जिम्मेदारी है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित; राहत-बचाव कार्य जारी

बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित; राहत-बचाव कार्य जारी

मेट्रो में बच्चों संग पीएम मोदी की खास बातचीत, जन्माष्टमी से किताबों तक छिड़ी चर्चा

मेट्रो में बच्चों संग पीएम मोदी की खास बातचीत, जन्माष्टमी से किताबों तक छिड़ी चर्चा

‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ में डॉ. मांडविया का युवाओं को संदेश, स्वस्थ भारत से बनेगा विकसित भारत

‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ में डॉ. मांडविया का युवाओं को संदेश, स्वस्थ भारत से बनेगा विकसित भारत

‘दिमागी नक्सल वो होम्योपैथिक गोली जिसने सबको बाहर निकाल दिया, पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

‘दिमागी नक्सल वो होम्योपैथिक गोली जिसने सबको बाहर निकाल दिया, पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

गुजरात पुलिस का ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ा फैसला, अब हर जिले और शहर में 'एंटी-नारकोटिक्स विंग' करेगी काम

गुजरात पुलिस का ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ा फैसला, अब हर जिले और शहर में 'एंटी-नारकोटिक्स विंग' करेगी काम

विमेंस एशिया कप : भारतीय स्पिनर्स के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों का 'सरेंडर', शर्मनाक रिकॉर्ड भी हुआ दर्ज

विमेंस एशिया कप : भारतीय स्पिनर्स के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों का 'सरेंडर', शर्मनाक रिकॉर्ड भी हुआ दर्ज

यूएन में 'इक्वल अर्थ' नक्शे के समर्थन में भारत, कहा-देश की सीमाओं या क्षेत्रों का भ्रामक चित्रण स्वीकार्य नहीं

यूएन में 'इक्वल अर्थ' नक्शे के समर्थन में भारत, कहा-देश की सीमाओं या क्षेत्रों का भ्रामक चित्रण स्वीकार्य नहीं

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में तोड़ी गई मस्जिद के बीच निकला 20 फीट गहरा कुआं, एएसआई की टीम करेगी जांच

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में तोड़ी गई मस्जिद के बीच निकला 20 फीट गहरा कुआं, एएसआई की टीम करेगी जांच

विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण

विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण

दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन होंगे शुरू

दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन होंगे शुरू