Saturday, June 27, 2026
BREAKING
भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह जांगू-चेज ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में कैरेबियाई टीम महिला टी20 विश्व कप: चमारी अटापट्टू की दमदार पारी, श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 3 विकेट से हराया बर्थडे स्पेशल : रॉकस्टार से बॉलीवुड के चार्टबस्टर किंग तक, विशाल ददलानी ने ऐसे शुरू किया सफर सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा कतर हादसा: रास लाफ़ान ब्लास्ट में मारे गए सभी 12 भारतीयों के शव वतन लौटे Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में सुबह दो बार कांपी धरती, लगातार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बालिका बधु फेम Shivshakti Sachdev ने गुपचुप कर ली सगाई ! सोशल मीडिया पर शेयर की मंगेतर संग Photos

राजनीति

विधायकों के बिकने का सबूत पेश करे सरकार

07 अप्रैल, 2024 05:04 PM

बिलासपुर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर में सदर मंडल भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने राज्य की कांग्रेस सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा किया। भाजपा में शामिल विधायकों पर 15 करोड़ में बिकने के आरोपों के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि बड़े पद पर बैठे सीएम सुक्खू को आधारहीन बयानबाजी नहीं करनी चाहिए और यदि उनके पास कोई तथ्य हैं, तो पेश करें। अन्यथा किसी पर बगैर सबूत कीचड़ उछालना सही नहीं। उन्होंने कहा कि जब आप अपने परिवार के सदस्यों व अपना कुनबा नहीं संभाल सके। गारंटियां फेल हो गई और वादे हवा हवाई साबित हुए।

जनता में कांग्रेस के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। जब सरकार ने अपना विश्वास ही खो दिया तो स्वाभाविक रूप से इस तरह की परिस्थितियां बन जाती हैं। जो नेता भाजपा में आए हैं पार्टी ने उनका स्वागत किया और उन्हें टिकट दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। कांग्रेस सिर्फ कहती है करती कुछ नहीं। कांग्रेस ने कर्नाटक और हिमाचल में जो गारंटी दी उसे पूरा नहीं कर पाए जिसके कारण विधायक आज इनको छोडक़र जा रहे हैं।

गलत बयानबाजी से हंसी के पात्र बन रही कांग्रेस

मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत पर की गई कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों पर अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है और नेता बौखलाहट में बयान जारी कर जनता के बीच हंसी का पात्र बन रहे हैं।

ओआरओपी का मतलब ‘ऑनली राहुल, ऑनली प्रियंका’

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन यदि किसी ने दी तो सिर्फ मोदी सरकार ने। ओआरओपी का मतलब है ऑनली राहुल ऑनली प्रियंका। कांग्रेस ने तो देश के सैनिकों व पूर्व सैनिकों को ठगने व छलने का ही कार्य किया। लेकिन मोदी सरकार ने देश की रक्षा करने वाली सेना को मजबूत करने का कार्य किया।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब