Tuesday, September 22, 2026
BREAKING
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को पूरे भारत में ले जाने पर अश्विनी वैष्णव ने कहा-अपने राज्य के पर्यटन स्थल को नॉमिनेट करें दूत भारत-चिली व्यापार और निवेश संबंधों को गहरा करने की तैयारी, CEPA पर आगे पीएम मोदी ने साझा किया ऋग्वेद का सुभाषित, सुख और मंगल की कामना का दिया संदेश रक्षा मंत्रालय ने T-72 और T-90 टैंकों के लिए एपीयू खरीद के लिए 586 करोड़ रुपए के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जयशंकर ने पी4एम समिट की अध्यक्षता की, कहा- दबाव में है वैश्विक व्यवस्था, बहुपक्षीय सहयोग मजबूत करना जरूरी संयुक्त राष्ट्र महासभा के सालाना सत्र में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अराघची महाराजा अग्रसेन जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं विदेश मंत्री जयशंकर ने यूरोपीय संघ के अपने समकक्षों के साथ भारत-ईयू सहयोग, खाड़ी क्षेत्र एवं यूक्रेन पर चर्चा की उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज करेंगे इंडिया इंटरनेशनल वॉटर वीक 2026 का उद्घाटन, जल सुरक्षा और जलवायु पर होगी चर्चा विदेश मंत्री जयशंकर और विसेग्राड-4 देशों की बैठक, भारत को उभरती हुई सुपरपावर बताया

राष्ट्रीय

विदेश मंत्री जयशंकर और विसेग्राड-4 देशों की बैठक, भारत को उभरती हुई सुपरपावर बताया

22 सितंबर, 2026 01:45 PM

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और मध्य यूरोप के ‘विसेग्राड 4’ (वी4) देशों के नेताओं ने पहली बार बैठक की। इसे एक नया ऐतिहासिक अवसर बताया गया, जिससे इन देशों के साथ भारत के रिश्तों को और आगे बढ़ने की उम्मीद है। बैठक बुलाने वाले स्लोवाकिया के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार ने भारत को ‘उभरती हुई सुपरपावर’ बताया। उन्होंने वी4 देशों की ओर से कहा कि वे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत को स्थायी सदस्यता दिए जाने का समर्थन करते हैं।

ब्लानार ने पत्रकारों से कहा, “हम चारों देश इस बात पर सहमत हैं कि ग्लोबल साउथ का हिस्सा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में उभरती हुई सुपरपावर भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य के तौर पर जगह मिलनी चाहिए।”

बैठक के नतीजों के बारे में जयशंकर ने कहा, “हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि क्योंकि यूरोपीय संघ के साथ भारत के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं, इसलिए वी4 देशों के साथ भी हम कुछ खास पहल करेंगे, जिनमें हर साल एक बिजनेस फोरम आयोजित करना शामिल है।”

जयशंकर ने बताया कि चारों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हर साल करने पर भी सहमति हुई है। दोनों पक्ष टेक्नोलॉजी और रक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। इन क्षेत्रों में भारत और वी4 देश पहले भी मिलकर काम कर चुके हैं। जयशंकर ने कहा कि टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में और ज्यादा सहयोग की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

उन्होंने कहा क‍ि रक्षा के क्षेत्र में वी4 के सभी देशों के साथ हमारा बहुत मजबूत इतिहास रहा है। हम इस पुराने सहयोग को फिर से नई रफ्तार देना और आगे बढ़ाना चाहते हैं। वी4 देशों के साथ सहयोग की संभावनाओं के बारे में जयशंकर ने कहा क‍ि ये मजबूत औद्योगिक अर्थव्यवस्थाएं हैं और इनके पास इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बेहतरीन प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

जयशंकर के साथ वी4 की बैठक में हंगरी की उप प्रधानमंत्री अनीता ओरबान, पोलैंड के उप प्रधानमंत्री राडेक सिकोरस्की और चेक रिपब्लिक के उप प्रधानमंत्री पेट्र माकिंका ने अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व किया। इनके पास विदेश मामलों की जिम्मेदारी भी है।

जयशंकर की शुरुआती राजनयिक पोस्टिंग में से एक हंगरी में रही थी। उन्होंने अनीता ओरबान के साथ अलग से भी बैठक की। इस बैठक के बाद जयशंकर ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में ल‍िखा, “हमने अपने संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का फैसला किया है।” जयशंकर ने स्लोवाकिया के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार के साथ भी अलग से बैठक की। इसके बारे में उन्होंने कहा, “हमारे द्विपक्षीय एजेंडे पर चर्चा करने के अलावा हमने बहुपक्षीय स्तर पर अपने सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर भी बात की।”

आपको बता दे, विसेग्राड 4 (V4) मध्य यूरोप के चार देशों—चेक गणराज्य (चेकिया), हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया—का एक सांस्कृतिक और राजनीतिक गठबंधन है। इसकी स्थापना 15 फरवरी 1991 को हंगरी के विसेग्राड शहर में हुई थी। इसका उद्देश्य सैन्य, आर्थिक, सांस्कृतिक और ऊर्जा मामलों में आपसी सहयोग को मजबूत करना और यूरोपीय संघ (EU) तथा नाटो (NATO) में एकीकरण को बढ़ावा देना है।

इस समूह का नाम हंगरी के शहर विसेग्राद के नाम पर रखा गया है। यहां इन देशों के नेताओं की पहली बैठक 1991 में हुई थी। यह वह दौर था जब ये देश सोवियत संघ के प्रभाव से बाहर आ रहे थे और सोवियत संघ टूट रहा था। शुरुआत में इस समूह में तीन सदस्य थे। बाद में चेकोस्लोवाकिया के चेक रिपब्लिक और स्लोवाकिया में विभाजित होने के बाद सदस्यों की संख्या चार हो गई। भारत के इन चारों देशों के साथ अलग-अलग तौर पर कई दशकों से करीबी संबंध रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को पूरे भारत में ले जाने पर अश्विनी वैष्णव ने कहा-अपने राज्य के पर्यटन स्थल को नॉमिनेट करें

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को पूरे भारत में ले जाने पर अश्विनी वैष्णव ने कहा-अपने राज्य के पर्यटन स्थल को नॉमिनेट करें

दूत भारत-चिली व्यापार और निवेश संबंधों को गहरा करने की तैयारी, CEPA पर आगे

दूत भारत-चिली व्यापार और निवेश संबंधों को गहरा करने की तैयारी, CEPA पर आगे

पीएम मोदी ने साझा किया ऋग्वेद का सुभाषित, सुख और मंगल की कामना का दिया संदेश

पीएम मोदी ने साझा किया ऋग्वेद का सुभाषित, सुख और मंगल की कामना का दिया संदेश

रक्षा मंत्रालय ने T-72 और T-90 टैंकों के लिए एपीयू खरीद के लिए 586 करोड़ रुपए के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने T-72 और T-90 टैंकों के लिए एपीयू खरीद के लिए 586 करोड़ रुपए के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

जयशंकर ने पी4एम समिट की अध्यक्षता की, कहा- दबाव में है वैश्विक व्यवस्था, बहुपक्षीय सहयोग मजबूत करना जरूरी

जयशंकर ने पी4एम समिट की अध्यक्षता की, कहा- दबाव में है वैश्विक व्यवस्था, बहुपक्षीय सहयोग मजबूत करना जरूरी

महाराजा अग्रसेन जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

महाराजा अग्रसेन जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

विदेश मंत्री जयशंकर ने यूरोपीय संघ के अपने समकक्षों के साथ भारत-ईयू सहयोग, खाड़ी क्षेत्र एवं यूक्रेन पर चर्चा की

विदेश मंत्री जयशंकर ने यूरोपीय संघ के अपने समकक्षों के साथ भारत-ईयू सहयोग, खाड़ी क्षेत्र एवं यूक्रेन पर चर्चा की

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज करेंगे इंडिया इंटरनेशनल वॉटर वीक 2026 का उद्घाटन, जल सुरक्षा और जलवायु पर होगी चर्चा

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज करेंगे इंडिया इंटरनेशनल वॉटर वीक 2026 का उद्घाटन, जल सुरक्षा और जलवायु पर होगी चर्चा

60 नए विमानों की खरीद से भारतीय वायु सेना के परिवहन बेड़े को मिलेगी नई ताकत: रिपोर्ट

60 नए विमानों की खरीद से भारतीय वायु सेना के परिवहन बेड़े को मिलेगी नई ताकत: रिपोर्ट

अमित शाह करेंगे एएनटीएफ के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, नशा नियंत्रण और ड्रग तस्करी पर होगी चर्चा

अमित शाह करेंगे एएनटीएफ के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, नशा नियंत्रण और ड्रग तस्करी पर होगी चर्चा