Saturday, August 22, 2026
BREAKING
राजनाथ सिंह ने नोएडा में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’ को भारतीय नौसेना को सौंपा विदेश मंत्री एस जयशंकर 23 से 24 अगस्त को रूस दौरे पर, IRIGC-TEC के 27वें सत्र की करेंगे सह-अध्यक्षता CM भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व जस्टिस को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला Hoshiarpur में दो गुटों में खूनी झड़प, दिनदहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां 24 से 31 अगस्त तक किसानों-मजदूरों के मुद्दों पर पंधेर का बड़ा ऐलान Punjab: 35 बच्चों से भरी स्कूल वैन में आग, धुएं से घुटने लगा दम, तोड़ने पड़े शीशे फरीदाबाद को मिली नई कनेक्टिविटी की सौगात, मीठापुर-महारानी बाग एक्सप्रेसवे खुला; यात्रियों को मिलेगी राहत सज्जन कुमार को मिसाल बताकर घिरे दीपेंद्र हुड्डा, CM सैनी बोले-पीड़ितों के जख्मों पर किया प्रहार Haryana में निवेश का महाअभियान, मुंबई से खुलेगा उद्योगों के लिए नया द्वार...सैनी सरकार का करोड़ों के निवेश और 15 लाख रोजगार पर फोकस

राष्ट्रीय

विदेश मंत्री एस जयशंकर 23 से 24 अगस्त को रूस दौरे पर, IRIGC-TEC के 27वें सत्र की करेंगे सह-अध्यक्षता

22 अगस्त, 2026 07:38 PM

विदेश मंत्री एस जयशंकर 23 और 24 अगस्त को रूस के आधिकारिक दौरे पर होंगे। इस दौरान वे आईआरआईजीसी-टीईसी (IRIGC-TEC) के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे और अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ मुलाकात भी प्रस्तावित है।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। रूसी संघ के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के निमंत्रण पर एस जयशंकर की दो दिवसीय रूस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टीईसी) के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे।

यात्रा के दौरान, जयशंकर रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मिलेंगे और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

इससे पहले, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जुलाई 2026 में फिलीपींस की राजधानी मनीला में आसियान बैठकों के दौरान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की थी। बैठक का विवरण साझा करते हुए जयशंकर ने एक एक्स पोस्ट में कहा, “रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों की गहन समीक्षा की गई। क्षेत्र में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के संबंध में हमने अपनी गहरी चिंता दोहराई।”

चर्चा में भारत-रूस साझेदारी के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया, जिनमें व्यापार और निवेश, ऊर्जा और कनेक्टिविटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और गतिशीलता शामिल हैं। जयशंकर ने आगे कहा, “हमने व्यापार और निवेश, ऊर्जा और कनेक्टिविटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा गतिशीलता सहित हमारी साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही यूक्रेन संघर्ष और खाड़ी देशों की स्थिति पर भी चर्चा की।”

एमईए के अनुसार, इंटर-गवर्नमेंटल कमीशन एक ऐसा सिस्टम है जो दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग के क्षेत्रों में हुई प्रगति पर नियमित रूप से नजर रखता है। इसे मई 1992 में व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग पर इंटर-गवर्नमेंटल कमीशन के समझौते के तहत बनाया गया था।

आईआरआईजीसी का पहला सत्र 13 और 14 सितंबर 1994 को हुआ था। अब तक आईआरआईजीसी की 26 बैठकें हो चुकी हैं। आईआरआईजीसी का 26वां सत्र 20 अगस्त 2025 को मास्को में हुआ था। वहीं 25वां नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।

यह भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग और संबंधों की समीक्षा करने वाला एक प्रमुख शीर्ष मंच है। इस आयोग की बैठकों की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री (या नामित मंत्री) और रूसी संघ के उप प्रधानमंत्री करते हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजनाथ सिंह ने नोएडा में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया

राजनाथ सिंह ने नोएडा में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’ को भारतीय नौसेना को सौंपा

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’ को भारतीय नौसेना को सौंपा

ओडिशा में पीएम सूर्य घर योजना के तहत छतों पर ‘सोलर पैनल’ लगाने में गंजाम सबसे आगे

ओडिशा में पीएम सूर्य घर योजना के तहत छतों पर ‘सोलर पैनल’ लगाने में गंजाम सबसे आगे

राष्ट्रपति मुर्मु शिक्षक दिवस पर 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति मुर्मु शिक्षक दिवस पर 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी

चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन-फिनाइलफ्राइन संयोजन वाली दवाओं पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध

चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन-फिनाइलफ्राइन संयोजन वाली दवाओं पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध

दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश : उमस से राहत, वायु गुणवत्ता में भी सुधार

दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश : उमस से राहत, वायु गुणवत्ता में भी सुधार

भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में सीमा प्रबंधन और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा

भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में सीमा प्रबंधन और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स युवा और खेल मंत्रियों की दो दिवसीय बैठकें विशाखापत्तनम में होंगी

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स युवा और खेल मंत्रियों की दो दिवसीय बैठकें विशाखापत्तनम में होंगी

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026: सरकार ने 48 शिक्षकों के नामों की घोषणा की

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026: सरकार ने 48 शिक्षकों के नामों की घोषणा की

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के साथ पहली बैठक, संगठन और पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल एजेंडे में शामिल

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के साथ पहली बैठक, संगठन और पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल एजेंडे में शामिल