Tuesday, October 27, 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

27 अक्टूबर, 2026 07:57 PM
चंडीगढ़ : केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा देशभर में शुरू की गई पहल के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा राज्य में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ (इंटेग्रीटी फॉर प्रोसपेरिटी) थीम के अंतर्गत सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह प्रत्येक वर्ष उस सप्ताह के दौरान मनाया जाता है, जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन (31 अक्टूबर) आता है। इस सप्ताह को पूर्ण ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ मनाने के उद्देश्य से आज मोहाली स्थित विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सभी विजिलेंस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया।

विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईमानदारी की शपथ जेडी आईवीसी एवं एसयू स्वर्णदीप सिंह द्वारा विशेष डीजीपी-सह-मुख्य निदेशक, विजिलेंस ब्यूरो, डॉ. शरद सत्य चौहान, प्रभजोत कौर एवं दियामा हरीश कुमार ओमप्रकाश (दोनों संयुक्त निदेशक) तथा डीआईजी, आर्थिक अपराध शाखा, हरप्रीत सिंह की उपस्थिति में दिलाई गई।

विशेष डीजीपी-सह-मुख्य निदेशक, विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब डॉ. शरद सत्य चौहान ने आज विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यालयों से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए ब्यूरो द्वारा किए जा रहे बहुआयामी प्रयासों में सहयोग देने हेतु नागरिकों को उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि यह जागरूकता सप्ताह ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा, जो इस बात को दर्शाता है कि पारदर्शिता, नैतिक आचरण और संस्थागत ईमानदारी ही सतत आर्थिक विकास तथा राज्य की समृद्धि की बुनियाद हैं।

उन्होंने बताया कि लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विजिलेंस रेंजों के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को लोगों के लिए अपने कार्यालयों के दरवाजे खुले रखने तथा नागरिकों के साथ सक्रिय रूप से संपर्क स्थापित करने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितताओं एवं भ्रष्ट गतिविधियों के बारे में जमीनी स्तर पर जानकारी जुटाने के लिए जनता के साथ खुलकर बातचीत करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने आगे कहा, “मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन (एसीएएल) की पहुंच बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसके लिए व्हाट्सऐप नंबर 9501200200 का उपयोग किया जाएगा।” मार्च 2022 में पंजाब सरकार द्वारा शुरू किया गया यह विशेष मंच नागरिकों को भ्रष्टाचार से संबंधित ऑडियो-वीडियो संदेशों के माध्यम से गोपनीय रूप से शिकायतें दर्ज करवाने में सक्षम बनाता है।

उन्होंने आगे बताया कि अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए विजिलेंस ब्यूरो के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आज सभी जिला मुख्यालयों में भी सामूहिक रूप से ईमानदारी की शपथ ली। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने पेशेवर एवं निजी जीवन में ईमानदारी तथा गोपनीयता के इस संकल्प का पूरी निष्ठा से पालन करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को सरकारी रिकॉर्ड के संबंध में सख्त गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने आगे बताया कि जनजागरूकता अभियान को व्यापक बनाने के लिए लोगों को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के प्रति जागरूक करने हेतु प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर बैनर लगाए जाएंगे। इन बैनरों पर नामित विजिलेंस अधिकारियों के संपर्क विवरण उपलब्ध होंगे, जो नागरिकों को शिकायतें दर्ज करवाने के लिए सीधे माध्यम प्रदान करेंगे तथा भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में पारदर्शिता को और बढ़ाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि इन प्रयासों के साथ-साथ विजिलेंस ब्यूरो के रेंज अधिकारी ईमानदारी एवं नैतिकता पर संवाद को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित करके शिक्षण संस्थानों तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सेमिनार एवं कार्यशालाएं आयोजित करेंगे। उन्हें अपने संबंधित जिलों के विभिन्न विभागीय कार्यालयों के साथ समन्वय स्थापित करके सतर्कता एवं ईमानदारी का संदेश फैलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उन्होंने लोगों से राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए सरकार एवं विजिलेंस ब्यूरो के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में सहयोग देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का उन्मूलन लोगों की सामूहिक इच्छाशक्ति पर काफी हद तक निर्भर करता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे रिश्वत अथवा किसी निजी लाभ की मांग किए जाने पर इसकी सूचना तुरंत मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल के माध्यम से दें। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा तथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति जारी रखी जाएगी और भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

भ्रष्टाचार के प्रति अपनी शून्य सहनशीलता की नीति जारी रखते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने मार्च 2022 से 30 सितंबर 2026 तक भ्रष्टाचार के 1,118 मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने आगे बताया कि इन मामलों की जांच के दौरान कुल 1,156 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

नशा, रंगदारी और गैंगस्टरवाद से मुक्ति के लिए पंजाब को भाजपा की संकल्पबद्ध सरकार चाहिए: तरुण चुग

नशा, रंगदारी और गैंगस्टरवाद से मुक्ति के लिए पंजाब को भाजपा की संकल्पबद्ध सरकार चाहिए: तरुण चुग