Friday, May 22, 2026
BREAKING
भारत और साइप्रस ने वैश्विक व्यापार, कनेक्टिविटी को नया आकार देने में आईएमईसी की क्षमता पर की चर्चा जगुआर फाइटर जेट्स के स्पेयर पार्ट्स की कमी होगी खत्म, स्वदेशी समाधान तलाशने में जुटी वायुसेना लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में मजबूत हुआ रुपया, डॉलर के मुकाबले 63 पैसे चढ़कर 95.73 पर बंद पीएम मोदी के घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने वाले अभियान से बढ़ेगी विदेशी मुद्रा आय और होटल निवेश: एचएआई भारत ने अफगानिस्तान को फिर भेजी मानवीय मदद, 20 टन जरूरी वैक्सीन की सप्लाई अजय राय के विवादित बयान पर सीएम योगी का कांग्रेस पर तंज, 'देशवासियों से क्षमा मांगने लायक भी स्थिति नहीं रही' 19वें रोजगार मेले में पीएम मोदी शनिवार को वितरित करेंगे 51,000 नियुक्ति पत्र पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने ईंधन संकट के बीच कार पूलिंग पर दिया जोर गाय हमारी पूजनीय माता है और सारे हिंदुस्तानियों को उसका सम्मान करना चाहिए : अनिल विज बिना एक भी युनिट बिजली लिए सरकार ने तीस्ता कंपनी को लुटा डाला ₹1345 करोड़ : भूपेंद्र हुड्डा

हिमाचल

विक्रमादित्य सिंह ने कर्नाटक के CM-डिप्टी CM से बेंगलुरु मॉडल पर की चर्चा

22 मई, 2026 08:34 PM

हिमाचल की राजधानी समेत अन्य शहरों को स्मार्ट बनाने के लिए प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम से शुक्रवार को मुलाकात की है। इस दौरान राज्यों के शहरों को सुंदर, सुरक्षित और व्यवस्थित करने के कर्नाटक मॉडल को नजदीक से जाना। वहीं शहरों में यातायात प्रबंधन, एकीकृत कमान केंद्र, स्मार्ट सिटी विकास और अर्बन चैलेंज फंड पर गहन चर्चा हुई है। वहीं विक्रमादित्य सिंह ने डिप्टी सीएम डीके शिव कुमार के साथ एक अहम बैठक भी की है। बहरहाल कर्नाटक मॉडल में आवश्यक संशोधनों के साथ इसे हिमाचल में उतारने की विक्रमादित्य सिंह की योजना है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कर्नाटक में विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार से अधिकारिक मुलाकात की। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने अंतर-राज्यीय विकास प्राथमिकताओं और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। साथ ही हिमाचल की आगामी ढांचागत योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद मांगा। वहीं विक्रमादित्य सिंह ने कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिव कुमार से एक नीतिगत बैठक भी शुक्रवार को की है। इस दौरान चर्चा का मुख्य केंद्र आधुनिक समस्याओं के तकनीकी व स्थाई समाधानों पर केंद्रित रहा। इस दौरान शहरों वाहनों के बढ़ते दबाव को नियंत्रित करने के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मेनजमेंट और स्मॉर्ट मोबिलिटी सॉल्यूशंस को लागू करने और एकीकृत कमान केंद्र के तहत नागरिक सेवाओं की त्वरित डिलीवरी, आपातकालीन प्रबंधन और 24&7 शहर की सुरक्षा व निगरानी के लिए एक केंद्रीयकृत कमान केंद्र व्यवस्था का ढांचा तैयार करने पर चर्चा की। साथ ही स्मार्ट सिटी विकास के मुद्दे पर पर्यावरण के अनुकूल सतत विकास मॉडल, शुद्ध बुनियादी ढांचे और नागरिकों के जीवन स्तर को आधुनिक बनाने वाली टिकाऊ परियोजनाओं का विस्तार पर बात हुई। जबकि अर्बन चैलेंज फंड कार्यक्रम के तहत शहरी विकास से जुड़ी बड़ी पूंजीगत परियोजनाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए नए वित्तीय मॉडलों पर बैठक में अनुभव को साझा किया गया।

उधर, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शहरी विकास, बुनियादी सुधारों और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में कर्नाटक और विशेष रूप से बेंगलुरु शहर पूरे देश के लिए एक अग्रणी मिसाल है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि हिमाचल प्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप इस सफल मॉडल का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। बकौल विक्रमादित्य हमारा संकल्प है कि बेंगलुरु के इस बेहतरीन विकास मॉडल की मुख्य कडिय़ों को आवश्यक संशोधनों के साथ हिमाचल प्रदेश में भी दोहराया जाए। जिससे राज्य के शहरों को अधिक सुंदर, सुरक्षित, व्यवस्थित और स्मार्ट बनाया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

साढ़े तीन साल में हिमाचल को गर्त में ले गई सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

साढ़े तीन साल में हिमाचल को गर्त में ले गई सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

सरकार के काम पर मुहर लगाएगी जनता, CM बोले, विस चुनावों में जीत का पैमाना होगी डेढ़ साल की परफार्मेंस

सरकार के काम पर मुहर लगाएगी जनता, CM बोले, विस चुनावों में जीत का पैमाना होगी डेढ़ साल की परफार्मेंस

राज्य में हरित आवरण को 29.5% से बढ़ाकर वर्ष 2030 तक 32 प्रतिशत करने का लक्ष्य

राज्य में हरित आवरण को 29.5% से बढ़ाकर वर्ष 2030 तक 32 प्रतिशत करने का लक्ष्य

संकरी सडक़ पर 2 ट्रकों की टक्कर, लग गया लंबा जाम

संकरी सडक़ पर 2 ट्रकों की टक्कर, लग गया लंबा जाम

उम्मीदवारों को देना होगा खर्च का हिसाब-किताब

उम्मीदवारों को देना होगा खर्च का हिसाब-किताब

हिमाचल में प्रचंड गर्मी, पांवटा साहिब में बदला स्कूलों का समय, कृषि-बागबानी पर भी असर

हिमाचल में प्रचंड गर्मी, पांवटा साहिब में बदला स्कूलों का समय, कृषि-बागबानी पर भी असर

शिमला में हवाई सेवाओं में कमी न आए, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने भारत सरकार को जारी किए आदेश

शिमला में हवाई सेवाओं में कमी न आए, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने भारत सरकार को जारी किए आदेश

Kangra: नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

Kangra: नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

श्री श्री रविशंकर से मिले CM सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

श्री श्री रविशंकर से मिले CM सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

Solan News: 150 फुट गहरी खाई में गिरी कार, 24 वर्षीय युवती की मौत, चार घायल

Solan News: 150 फुट गहरी खाई में गिरी कार, 24 वर्षीय युवती की मौत, चार घायल