Saturday, August 08, 2026
BREAKING
डिजीलॉकर और AAERI की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया जाने वाले भारतीय छात्रों के दस्तावेज सत्यापन में आएगी तेजी ईरान के मंत्री ने प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात, शिक्षा और शोध सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति पीएम मोदी आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित; 3,000 से ज्यादा छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां शहरी सहकारी बैंकों को मिलेगा आधुनिक डिजिटल सुरक्षा कवच, अमित शाह आज मुंबई में NUCFDC के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन जयपुर में 16वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक संपन्न, ‘जयपुर सहमति’ और एमएसएमई क्रेडिट सिद्धांतों को मंजूरी श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मैच में फ्लॉप यशस्वी जायसवाल, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन इजरायली मीडिया का दावा- कभी भी आ सकती है ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा की मौत की खबर प्रवासी संघर्ष के बीच स्पेन ने इटली से आने वाले लोगों पर अस्थायी बॉर्डर चेकिंग लागू करने का किया ऐलान ईरान अमेरिका से बातचीत के पक्ष में, लेकिन सरेंडर नहीं करेंगे: राष्ट्रपति पेजेश्कियन ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर कोर्ट की रोक पर जताया ऐतराज, सुप्रीम कोर्ट का करेंगे रुख

राष्ट्रीय

वाराणसी: हर घंटे बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भी आवाजाही प्रभावित

08 अगस्त, 2026 04:06 PM

वाराणसी : गंगा का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी में बाढ़ से कई घाटों के बीच आवाजाही बाधित हो गई है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भी आवाजाही प्रभावित हुई है, साथ ही सुरक्षा के उपाय भी बढ़ा दिए गए हैं। आईएएनएस से बातचीत करते हुए पंडित विवेकानंद पांडे ने कहा, "गंगा का जलस्तर बढ़ने से हमें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहले, जब जलस्तर कम था, तो हम मंदिरों में रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना कर पाते थे। अब, जलस्तर बढ़ने के कारण रुद्राभिषेक करना मुश्किल हो गया है। सावन का महीना होने के कारण भक्तों को भी परेशानी होगी क्योंकि घाटों के बीच आने-जाने का रास्ता बाधित हो रहा है, और हमें शायद रास्ते में पड़ने वाले छोटे शिवलिंगों पर पूजा-अर्चना करनी पड़ सकती है।" उन्होंने बताया कि गंगा का जलस्तर इस तरह से बढ़ रहा है कि हर घंटे हम लोगों को चौकियों को ऊपर ले जाना पड़ रहा है। कल से 20-25 फीट पानी बढ़ चुका है। नाविकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाव का संचालन धीरे-धीरे बंद हो रहा है। वहीं, दूसरे किनारे नाव का संचालन बंद हो गया है।

इस वक्त गंगा उफान पर हैं। फर्रुखाबाद में भी बाढ़ से कई गांवों में संकट पैदा हो गया है। सरकार की ओर से लोगों को राहत सामग्री बांटी जा रही है। राहत सामग्री लेकर घर जा रहे तौसीम ने बताया कि सड़कें भी डूब गई हैं। एक और शख्स ने कहा कि गांव डूब गए हैं। अभी पता नहीं कितना पानी और बढ़ेगा। आस-पास के इलाकों में काफी कटान हो रहा है। पांच किलोमीटर पैदल चलने पर गाड़ियां मिलती हैं।

जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने आईएएनएस से बताया था कि गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर है। 33 गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया। एक गांव में पानी आ गया है; इस गांव के 300 लोगों को शरणार्थी कैंप में लाया गया है। शरणालय में पशुओं के लिए व्यवस्था की गई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

डिजीलॉकर और AAERI की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया जाने वाले भारतीय छात्रों के दस्तावेज सत्यापन में आएगी तेजी

डिजीलॉकर और AAERI की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया जाने वाले भारतीय छात्रों के दस्तावेज सत्यापन में आएगी तेजी

ईरान के मंत्री ने प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात, शिक्षा और शोध सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

ईरान के मंत्री ने प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात, शिक्षा और शोध सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

पीएम मोदी आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित; 3,000 से ज्यादा छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां

पीएम मोदी आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित; 3,000 से ज्यादा छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां

शहरी सहकारी बैंकों को मिलेगा आधुनिक डिजिटल सुरक्षा कवच, अमित शाह आज मुंबई में NUCFDC के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

शहरी सहकारी बैंकों को मिलेगा आधुनिक डिजिटल सुरक्षा कवच, अमित शाह आज मुंबई में NUCFDC के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

जयपुर में 16वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक संपन्न, ‘जयपुर सहमति’ और एमएसएमई क्रेडिट सिद्धांतों को मंजूरी

जयपुर में 16वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक संपन्न, ‘जयपुर सहमति’ और एमएसएमई क्रेडिट सिद्धांतों को मंजूरी

मेरठ में सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए पुष्प, बोले-यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता

मेरठ में सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए पुष्प, बोले-यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता

भाजपा ने यूपी संगठन के प्रभारियों का किया ऐलान, एमलसी गोविंद को मिली अहम जिम्मेदारी

भाजपा ने यूपी संगठन के प्रभारियों का किया ऐलान, एमलसी गोविंद को मिली अहम जिम्मेदारी

अखिलेश यादव का तंज, बोले- बेसुध को सब माफ, जनता इन्हें क्षमा करने के मूड में नहीं

अखिलेश यादव का तंज, बोले- बेसुध को सब माफ, जनता इन्हें क्षमा करने के मूड में नहीं

'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आज प्रयागराज में, राहुल गांधी युवाओं से करेंगे संवाद

'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आज प्रयागराज में, राहुल गांधी युवाओं से करेंगे संवाद

बसपा संग ब्राह्मण समाज के जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने पीडीए में 'पी' से जोड़ा 'पंडित': मायावती

बसपा संग ब्राह्मण समाज के जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने पीडीए में 'पी' से जोड़ा 'पंडित': मायावती